GNews7.com

स्पेन से हार से फ्रांस के इन 3 खिलाड़ियों का करियर खत्म? राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों बोले- यह रात कभी नहीं भूलेगी

Updated on 15-07-2026 02:30 PM
फ्रांस की टीम फीफा विश्व कप 2026 को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। टीम ने ग्रुप राउंड में एकतरफा मुकाबले जीते तो नॉकआउट के शुरुआती तीन मैचों में बिना गोल खाए सेमीफाइनल में पहुंची। जहां स्पेन ने उसे 2-0 से हराकर बाहर कर दिया। फ्रेंच टीम के लिए यह हार दिल तोड़ने वाला है। इसके साथ ही टीम के कुछ खिलाड़ियों का यह आखिरी फीफा विश्व कप भी साबित हो सकता है। अगला फीफा विश्व कप चार साल बाद 2030 में मोरक्को, स्पेन और पुर्तगाल की सह मेजबानी में होगा।

लुकास डिग्ने- डिफेंडर

लुकास डिग्ने की वजह से ही स्पेन को पेनल्टी मिली थी। उन्होंने बॉक्स में लामिन यमाल के खिलाफ फाउल किया था। डिग्रे 5 दिनों में 33 साल के हो जाएंगे। ऐसे में उनका अगला फीफा विश्व कप खेलना लगभग नामुमकिन है।

एन्गोलो कांते- मिडफील्डर

फ्रांस टीम के उपकप्तान और स्टार मिडफील्डर एन्गोलो कांते को इस फीफा विश्व कप में एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला। कांते 35 साल के हो चुके हैं और फ्रांस ने उनका रिप्लेसमेंट भी तैयार कर लिया है। कांते का इंटरनेशनल मैच खेलना भी मुश्किल दिख रहा है।

ब्राइस सांबा- गोलकीपर

फीफा विश्व कप 2026 में ब्राइस सांबा फ्रांस के बैकअप गोलकीपर थे। 2023 में डेब्यू करने के बाद से अभी तक उन्होंने 4 ही मैच खेले हैं। वह 32 साल के भी हो चुके हैं। टीम ने रॉबिन रिस्सर को बैकअप कीपर के रूप में तैयार करना भी शुरू कर दिया है।

राष्ट्रपति ने लिखा- हार पचाना मुश्किल

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने मैच को लेकर एक्स पर लिखा, 'इस क्वालिफिकेशन के लिए स्पेन को बधाई। पूरी लगन के साथ हमारे देश का प्रतिनिधित्व करने के लिए 'ब्लूज़' (फ्रांसीसी टीम) का धन्यवाद। आज रात की हार को पचाना मुश्किल है, लेकिन यह टीम युवा है और इसमें आगे बहुत कुछ करने की क्षमता है।'

फ्रांस ने 16 गोल मारे

फ्रांस ने इस फीफा विश्व कप में 7 मुकाबले खेले। इसमें टीम को 6 जीत मिली। इस दौरान खिलाड़ियों ने 16 गोल मारे तो सिर्फ 4 ही गोल फ्रांस के खिलाफ पड़े। स्पेन के मैच से पहले नॉर्वे और सेनेगल ने फ्रांस के खिलाफ गोल मारा था। नॉकआउट में स्वीडन, फ्रांस और मोरक्को की टीम फ्रांस के खिलाफ एक भी गोल नहीं मार पाई।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 July 2026
आर्लिंग्टन: स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल का टिकट हासिल कर लिया है। सेमीफाइनल मुकाबले में स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को 2-0 से हराया। इस…
 15 July 2026
बर्मिंघम: विराट कोहली को अक्सर आपने मैदान पर गुस्सैल तेवरों के साथ विपक्षी टीम पर दबाव बनाते हुए देखा होगा। इससे उनके खेल के प्रति समर्पण और जुनून का अंदाजा…
 15 July 2026
नई दिल्ली: फीफा विश्व कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच होगा। अटलांटा स्टेडियम में होने वाले मुकाबले के लिए मुकाबले के लिए अनुभवी रेफरी इस्माइल…
 15 July 2026
अटलांटा स्टेडियम में अर्जेंटीना और इंग्लैंड के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2026 का दूसरा सेमीफाइनल होने वाला है। गतविजेता लियोनेल मेसी की टीम बैक टू बैक दूसरा फाइनल खेलने की…
 15 July 2026
नई दिल्ली: आखिरकार 6 लगातार हार के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के हिस्स में जीत आई। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 और इंग्लैंड के सामने 0-4 की सीरीज हार के बाद…
 15 July 2026
फ्रांस की टीम फीफा विश्व कप 2026 को जीतने की प्रबल दावेदार मानी जा रही थी। टीम ने ग्रुप राउंड में एकतरफा मुकाबले जीते तो नॉकआउट के शुरुआती तीन मैचों…
 15 July 2026
नई दिल्ली: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल की ओर से 15 जुलाई को वनडे रैंकिंग का ऐलान किया गया। जिसमें अक्षर पटेल को 3 स्थान का फायदा मिला। अब वह आईसीसी वनडे…
 13 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के 15 साल के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी के लिए रविवार का दिन बेहद यादगार और ऐतिहासिक रहा। इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के खत्म होने…
 13 July 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम का इंग्लैंड दौरा खत्म होने के साथ ही कोचिंग स्टाफ में बड़े बदलाव देखने को मिलने वाले हैं। गौतम गंभीर के 2 सबसे भरोसेमंद रयान…
Advt.