वेलिंगटन: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह बनाने की दौड़ में बने रहने के लिए बेताब भारत को न्यूजीलैंड के खिलाफ गुरुवार के दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेलेगी। दोनों ही टीमों की टक्कर वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व में होगा। भारत को यहां की हवादार और तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल मानी जा रही परिस्थितियों में कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। इसमें कप्तान शुभमन गिल की रणनीतिक सूझबूझ और दबाव झेलने की क्षमता की भी परीक्षा होगी।
भारत का वेलिंगटन में रिकॉर्ड साधारण
बेसिन रिजर्व के मैदान पर टीम इंडिया का टेस्ट में रिकॉर्ड काफी साधारण है। टीम ने यहां 1968 में अपना पहला मुकाबला खेला था। उसमें 8 विकेट से जीत मिली थी। लेकिन इसके बाद से हुए 7 टेस्ट मैचों में भारत एक भी अपने नाम नहीं कर पाया है। न्यूजीलैंड को 5 जीत मिली है वहीं दो मैच ड्रॉ रहे हैं। 2020 के पिछले दौरे पर भारत ने यहां टेस्ट मैच खेला था। न्यूजीलैंड को उसमें 10 विकेट से जीत मिली थी।
आखिरी टेस्ट की दोनों पारियों में बैटिंग फेल रही
2020 में यहां हुए आखिरी टेस्ट में की दोनों ही पारियों में भारतीय टीम 200 रनों तक नहीं पहुंच पाई थी। विराट कोहली की कप्तानी में टीम पहली पारी में 165 रनों पर सिमट गई थी। टिम साउदी और काइल जेमिसन ने 4-4 विकेट झटके थे। दूसरी पारी में टीम ने 191 रन बनाए थे। इस पारी में साउदी ने 5 और बोल्ट ने 4 विकेट लिए थे। साउदी और बोल्ट दोनों टीम में नहीं हैं लेकिन मैट हेनरी के रूप में न्यूजीलैंड के पास खतरनाक पेसर है।
टीम इस प्रकार हैं
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, अंशुल कंबोज, आकाश दीप, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज,साई सुदर्शन, गुरनूर बरार, वाशिंगटन सुंदर।
न्यूजीलैंड: टॉम लाथम (कप्तान), रचिन रविंद्र, विल यंग, ग्लेन फिलिप्स, डैरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैकब डफी, मैट हेनरी, काइल जैमीसन, नाथन स्मिथ, ब्लेयर टिकनर, हेनरी निकोल्स, डेवोन कॉन्वे।