GNews7.com

इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच से होटल किराया डबल

Updated on 08-10-2026 12:28 PM
 इंदौर, 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले इंदौर के होटल कारोबार में तेजी दिखाई देने लगी है। मैच से पांच दिन पहले ही कमरों की डिमांड बढ़ गई है और इसका असर रूम रेट पर भी पड़ा है।

जिन होटलों में दोनों टीमों के खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था है, वहां कम कीमत वाले कमरों की उपलब्धता तेजी से घट रही है। बाहर से मैच देखने आने वाले दर्शकों के कारण शहर के दूसरे होटलों में भी बुकिंग बढ़ी है। इंदौर में करीब 300 होटल हैं।

इनमें सबसे ज्यादा डिमांड रेडिसन ब्लू होटल और इंदौर मैरिएट होटल के आसपास के होटलों में देखी जा रही है।

रेडिसन में डीलक्स रूम 6,975 से सीधे 14 हजार

रेडिसन में टीम इंडिया के खिलाड़ियों के ठहरने की तैयारी है। यहां मैच की तारीख पर कमरों के रेट में बड़ा अंतर देखने को मिल रहा है। प्रेसिडेंशियल सुइट का मौजूदा रेट 51,300 रुपए है, जो 11 अक्टूबर को 56,655 रुपए होगा।

डीलक्स रूम का मौजूदा किराया 6,975 रुपए है। मैच वाले दिन यही कमरा 14 हजार रुपए में मिलेगा। यानी एक ही कमरे के किराए में करीब 7 हजार रुपए का अंतर है। सामान्य श्रेणी के कमरों की डिमांड भी मैच की तारीख नजदीक आने के साथ बढ़ी है।

मैरिएट में 13,050 का कमरा 21,565 रुपए में

मैरिएट होटल में वेस्टइंडीज टीम के खिलाड़ियों के ठहरने की व्यवस्था है। यहां भी 11 अक्टूबर के लिए कमरों के रेट बढ़े हुए हैं।

सबसे महंगे कमरे का मौजूदा रेट 13,050 रुपए है, जो मैच वाले दिन 21,565 रुपए होगा। वहीं डीलक्स रूम अभी 7,125 रुपए का है, जबकि 11 अक्टूबर को इसका रेट 9,900 रुपए रहेगा।

सयाजी में भी बढ़े रूम रेट

सयाजी में भी मैच की तारीख पर कमरों के रेट बढ़ गए हैं। सबसे महंगे कमरे का मौजूदा रेट 10,555 रुपए है, जो 11 अक्टूबर को 13,499 रुपए होगा। डीलक्स रूम अभी 6,599 रुपए का है, जबकि मैच वाले दिन इसके लिए 7,466 रुपए चुकाने होंगे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 October 2026
इंदौर, इंदौर के वार्ड 75 में कुमार भट्टी में गंदे पानी का मामला गहराता जा रहा है। नगर निगम ने यहां से पानी के सैंपल ले लिए है, मगर उसकी रिपोर्ट…
 08 October 2026
इंदौर, इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र का 27 वर्षीय गणेश बुखार 5 सितंबर को दोस्तों के साथ बस से ओडिशा ट्रिप पर गया था। 14 सितंबर तक उसे इंदौर लौटना था,…
 08 October 2026
 इंदौर, 11 अक्टूबर को होलकर स्टेडियम में भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले टी-20 मुकाबले से पहले इंदौर के होटल कारोबार में तेजी दिखाई देने लगी है। मैच से पांच…
 08 October 2026
भोपाल/उज्जैन। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने पर 7 अक्टूबर को "विकसित भारत संकल्प सभा" कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…
 08 October 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश को वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर नई पहचान दिलाने और प्रदेश में पर्यटन निवेश को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश ट्रैवल मार्ट (MPTM) 2026 का सातवां संस्करण बुधवार…
 08 October 2026
भोपाल। युवाओं के आयोजन में प्रस्तुति देने आए पार्श्व गायक जुबिन नौटियाल के कार्यक्रम में बवाल हो गया। पुलिस ने एक बैरीकेड फांदकर घुसे एक युवक को बाल से पकड़कर…
 08 October 2026
भोपाल। शहर के भोपाल टॉकीज स्थित ऐतिहासिक शाही कब्रिस्तान से मेट्रो की भूमिगत लाइन निकालने का विवाद बुधवार को भी नहीं सुलझ सका। मंगलवार को कलेक्ट्रेट में हुई बैठक के…
 08 October 2026
भोपाल। नवरात्रि और दीपावली से पहले खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों और अस्वच्छ तरीके से खाद्य पदार्थ तैयार करने वालों पर कार्रवाई तेज कर दी है। 12 से 26 सितंबर तक…
 08 October 2026
भोपाल। राजधानी में करीब 98 हजार परिवारों के सामने रसोई गैस का संकट खड़ा हो गया है। ई-केवाईसी नहीं कराने पर 83 हजार एलपीजी कनेक्शन बंद किए गए हैं, जबकि…
Advt.