GNews7.com

मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल Instagram से कितनी कमाई करेंगे? राष्ट्रपति मुर्मू के पूर्व ADC का नया प्लान तैयार

Updated on 18-09-2026 11:53 AM
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई करने वाले हैं। अब तक 1500 से ज्यादा लोगों ने उनके एक्सक्लूसिव पोस्ट के लिए सब्सक्रिप्शन ले लिया है। iPhone यूजर्स के लिए सब्सक्रिप्शन की कीमत 199 रुपये प्रति महीना और Android यूजर्स के लिए 180 रुपये है। उनके बढ़ते सब्सक्राइबर बेस ने कई सोशल मीडिया यूजर्स को हैरान कर दिया है। लोग उनकी लोकप्रियता और पेड कंटेंट की मांग पर चर्चा कर रहे हैं। उनकी ऑनलाइन एक्टिविटीज लगातार लोगों का ध्यान खींच रही हैं।

क्या है मेजर सांब्याल का नया प्लान

मेजर सांब्याल पेड सब्सक्राइबर्स को खास कंटेंट, सब्सक्राइबर बैज और सोशल चैनलों का एक्सेस देते हैं। सब्सक्राइबर्स को 'मुझसे कुछ भी पूछें' वाले सेशन, अर्ली एक्सेस या रिलीज और कोचिंग भी मिलती है। हालांकि, इसमें यह नहीं बताया गया है कि कोचिंग में क्या-क्या शामिल है। अभी उनके पास सब्सक्राइबर्स के लिए पांच खास स्टोरीज और एक रील उपलब्ध है।

समझिए कमाई का हिसाब-किताब

1500 सब्सक्राइबर्स के आधार पर एंड्रॉयड वालों से करीब 2.70 लाख रुपये और यदि सभी iPhone वाले हों, तो लगभग 3 लाख की कमाई होगी। वहीं 2000 सब्सक्राइबर्स के आधार पर एंड्रॉयड वालों से 3 लाख 60 हजार रुपये महीने के और Iphone वालों से लगभग 4 लाख रुपये प्रति माह की कमाई होगी।

सब्सक्राइबर्स को क्या मिलेगा?

  • एक्सक्लूसिव कंटेंट: उनके खास पोस्ट, स्टोरीज और रील्स।
  • सब्सक्राइबर बैज: कमेंट या मैसेज करते समय नाम के आगे एक खास बैज दिखता है।
  • लाइव सेशन और AMA: 'आस्क मी एनीथिंग' और लाइव बातचीत में शामिल होने का मौका।
  • गाइडेंस या कोचिंग: करियर या प्रेरणा से जुड़े विषयों पर सीधे बातचीत और अर्ली एक्सेस।

सालाना कमाई का अनुमान

अभी वर्तमान के सब्सक्राइबर्स बेस के हिसाब से उनकी सालाना ग्रॉस कमाई 34 लाख रुपये से लेकर 37.5 लाख रुपये या उससे अधिक हो सकती है। यानी मेजर सांब्याल के जितने सब्सक्राइबर्स बढ़ेंगे उतनी ही उनकी कमाई बढ़ जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
बैंगलुरू: इंडियन एयरफोर्स को आज (शुक्रवार) दो LCA मार्क-1 ट्रेनर एयरक्राफ्ट और तीन बेसिक ट्रेनर एयरक्राफ्ट HTT40 की डिलीवरी हो जाएगी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौजूदगी में ये कार्यक्रम…
 18 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व IPS अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल किरण बेदी ने दिल्ली हाई कोर्ट में अर्जी दाखिल कर सत्य निकेतन में PG इमारत ढहने से 7 लोगों की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के पूर्व ADC मेजर ऋषभ सिंह सांब्याल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपना पेड सब्सक्रिप्शन मॉडल शुरू किया है, जिसके जरिए वे मोटी कमाई…
 18 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने जजों, एमिकस क्यूरी (अदालत के सलाहकार) और वकीलों के खिलाफ मिली बड़ी संख्या में गुमनाम शिकायतों को गंभीरता से लिया है। यह घटनाक्रम तब हुआ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश में मात्र आधे घंटे का समय अंतराल है। बांग्लादेश की घड़ी भारत से आधे घंटे आगे है। लेकिन, बांग्लादेशी प्रधानमंत्री तारिक रहमान को प्रधानमंत्री नरेंद्र…
 18 September 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिले यादगार तोहफों की ई-नीलामी के आठवें एडिशन में बिक्री के लिए रखी गई चीजों में कर्नाटक से आई भगवान राम की चांदी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली/बेंगलुरु: भारत के स्वदेशी हल्के लड़ाकू उन्नत विमान तेजस Mk1A में अब भी कई दिक्कतें रह गई हैं। हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) के CMD रवि के. ने गुरुवार को…
 18 September 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा। इस बीच अमेरिकी कांग्रेस ने एक ऐसा कानून पारित क‍िया है, जिसके तहत रूस से तेल और…
 17 September 2026
श्रीधर वेम्बू (जोहो कॉरपोरेशन के संस्थापक और पूर्व सीईओ)भारत की तेजी से विकसित हो रही डीप टेक क्षमता के पीछे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि और प्रतिबद्धता का बड़ा योगदान…
Advt.