GNews7.com

नसीहत का असर:रात में भाजपा जिला कार्यसमिति घोषित, सुबह पहली बैठक

Updated on 08-09-2026 12:55 PM
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की अधिकारिक घोषणा की। वहीं, सोमवार सुबह प्रदेश कार्यालय में भोपाल और सीहोर जिले की जिला कार्यसमिति की पहली बैठक भी कर ली गई।

भोपाल की जिला कार्यसमिति में 90 सदस्यों को जगह दी गई है। वहीं, भोपाल से जुड़े 23 वरिष्ठ नेताओं को स्थाई आमंत्रित सदस्यों की सूची में जगह दी गई है। 21 नेताओं को विशेष आमंत्रित सदस्यों में जगह दी है, इनमें से कई प्रदेश टीम का भी हिस्सा हैं। प्रदेश कार्यालय में हुई भोपाल व सीहोर की कार्यसमिति को प्रदेश प्रभारी डॉ. महेंद्र सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने संबोधित किया। दोनों नेताओं ने 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेने वाले सेवा संकल्प अभियान के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया। सांसद आलोक शर्मा ने पीपीटी के माध्यम से अभियान की रूपरेखा बताई।

30 अगस्त को प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में अजय जमवाल ने जिलों में कार्यसमिति गठित नहीं किए जाने पर कहा था कि संगठन सिर्फ दो-चार लोगों के समूह से नहीं चलता। सभी की भागीदारी होना चाहिए। इसके बाद पिछले तीन दिनों में कई जिलों ने ताबड़तोड़ कार्यसमितियों की घोषणा कर दी हैं। पार्टी संविधान के तहत प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के 10 दिन के भीतर जिलों में जिला कार्यसमिति की बैठकें करना अनिवार्य है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
भोपाल, 15 जून से शुरू हुई नोटिस-सीलिंग और पंचनामा की कार्रवाई अब बेअसर होती दिख रही है। नगर निगम के अफसर पंचनामा बनाने के बाद प्रतिष्ठानों की ओर दोबारा देखना तक…
 08 September 2026
भोपाल, प्रदेश भाजपा कार्यसमिति में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जमवाल की नसीहत का असर दिखने लगा है। रविवार शाम को भाजपा जिलाध्यक्ष रवींद्र यति ने भोपाल जिले की जिला कार्यसमिति की…
 08 September 2026
भोपाल, एलएनसीटी यूनिवर्सिटी, भोपाल में ‘रूमा समिट 2026’ का आयोजन किया गया। एलएनसीटी ऑडिटोरियम में हुए इस सम्मेलन में देशभर से आए विशेषज्ञों ने रूमेटोलॉजी से जुड़ी बीमारियों की पहचान और…
 08 September 2026
भोपाल, सागर में जहरीली शराब से हुई 20 से अधिक मौतों के बाद आबकारी विभाग ने अब अवैध शराब के साथ-साथ इसके निर्माण और परिवहन से जुड़े नेटवर्क पर लगातार निगरानी…
 08 September 2026
भोपाल, राजधानी में सेंट्रल जीएसटी (CGST) ने जिम 365 डिग्री के पांच ठिकानों पर छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान एक करोड़ रुपए से ज्यादा की टैक्स चोरी सामने आई है। टीम…
 08 September 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश अब निवेश, उद्योग और रोजगार के नए केंद्र के रूप में तेजी से अपनी पहचान बना रहा है। प्रदेश में निवेश…
 08 September 2026
भोपाल। आयुष्मान योजना में संबद्ध निजी अस्पतालों की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए भोपाल, इंदौर, ग्वालियर और जबलपुर के अनुबंधित अस्पताल मेडिसिन के पैकेज में रोगियों का उपचार तभी कर…
 08 September 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश में राजनीतिक संरक्षण में आबकारी अधिकारी, पुलिस और शराब ठेकेदारों के गठजोड़ के कारण लाइसेंसी ठेका दुकानों से जहरीली और घटिया शराब की बिक्री बढ़ी है। शराब…
 08 September 2026
भोपाल। अशोकनगर जिले के चंदेरी में चार युवाओं से सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर करीब 9.80 लाख रुपये और मूल दस्तावेज ठगने के मामले में गिरफ्तार 30 वर्षीय तृप्ति…
Advt.