'भारत और चीन को एक-दूसरे का प्रतिद्वंद्वी नहीं, साझेदार के तौर पर देखना चाहिए', दिल्ली में चीनी राजदूत का बड़ा बयान
Updated on
24-09-2026 11:57 AM
नई दिल्ली: भारत और चीन के रिश्तों को लेकर दिल्ली में चीनी राजदूत शू फेइहोंग ने अहम टिप्पणी की है। उन्होंने दो टूक कहा कि चीन और भारत को एक-दूसरे को प्रतिद्वंद्वी के बजाय साझेदार के तौर पर देखा जाना चाहिए। उन्हें खतरे के बजाय विकास के अवसरों के तौर पर देखना चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि दोनों देशों को सही रणनीतिक सोच बनाए रखने के साथ ही रणनीतिक और दीर्घकालिक नजरिए से द्विपक्षीय संबंध विकसित करने की जरूरत है।
दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में बोले शू फेइहोंग
पीपल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थापना की 77वीं वर्षगांठ के मौके पर दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान शू ने भारत-चीन रिश्तों पर अहम टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि चीन और भारत करीबी पड़ोसी हैं। उनमें दोस्ताना बातचीत और सहयोग हमेशा से ही दोनों देशों के रिश्तों का मुख्य आधार रहे हैं। चीनी राजदूत ने कहा कि चीन और भारत एक-दूसरे के प्रतिद्वंद्वी नहीं बल्कि साझेदार हैं, और वे एक-दूसरे के लिए खतरा नहीं बल्कि विकास के अवसर हैं।
'भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है चीन'
शू ने आगे कहा कि चीन भारत के साथ मिलकर काम करने को तैयार है ताकि पड़ोसी बड़े देशों के बीच साथ रहने का सही तरीका खोजा जा सके और दोनों देशों के रिश्तों में लगातार विकास को बढ़ावा दिया जा सके। चीन के राजदूत ने दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक संबंधों पर भी जोर दिया और बताया कि इस साल की पहली छमाही में दोनों देशों के बीच व्यापार 91.7 अरब अमेरिकी डॉलर तक पहुंच गया। इसमें पिछले साल के मुकाबले 23.6 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
'दोनों पक्षों ने मतभेदों को सही ढंग से सुलझाने के लिए...
दोनों पक्षों के बीच मतभेदों पर शू फेइहोंग ने कहा कि चीन और भारत, दो प्राचीन सभ्यताओं के तौर पर, मतभेदों को सही ढंग से सुलझाने के लिए काफी राजनीतिक और ऐतिहासिक समझ रखते हैं। उन्होंने ये भी कहा कि बीजिंग द्विपक्षीय संबंधों और सीमा से जुड़े मुद्दों के लिए दोहरे रास्ते वाले नजरिए पर कायम है। इसमें सीमावर्ती इलाकों में शांति और स्थिरता बनाए रखते हुए दोनों पक्ष एक-दूसरे को मजबूत करते हैं।
जिनपिंग-पीएम मोदी की मीटिंग का भी जिक्र
चीनी राजदूत ने 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच हुई हालिया बैठक का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के बीच चीन-भारत संबंधों को मजबूत और स्थिर रास्ते पर आगे बढ़ाने को लेकर एक अहम सहमति बनी है। शू फेइहोंग ने कहा कि हम इस सहमति को और मजूबत बनाने और दोनों देशों के लोगों को ज्यादा फायदा पहुंचाने के लिए भारत के साथ मिलकर कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि चीन और भारत को मिलकर ऐतिहासिक जिम्मेदारी दिखानी चाहिए और 'ग्लोबल साउथ' के साझा हितों की रक्षा करनी चाहिए।
राहुल गांधी ने IIT बॉम्बे के स्टूडेंट साहिल वाकोडे के माता-पिता रवींद्र और सोनाली से वीडियो कॉल पर बात की। उन्होंने दोनों को मदद का भरोसा दिया। न्यूज एजेंसी PTI…
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस समय चुनाव आयोग के भीतर आंतरिक मतभेदों और मनमाने ढंग से फैसले लेने के आरोपों को लेकर भारी विवादों में आ गए…
भारत में डाकघर करोड़ों नागरिकों, विशेषकर गांवों और छोटे शहरों के लोगों के जीवन का भरोसेमंद हिस्सा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में तकनीक, आधारभूत संरचना…
नई दिल्ली: विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने 23 सितंबर 2026 को संयुक्त राष्ट्र महासभा ( UNGA ) के 81वें सत्र के दौरान न्यूयॉर्क में फोरम फॉर इंडिया-पैसिफिक आइलैंड्स कोऑपरेशन…
नई दिल्ली: नेशनल हेराल्ड मामले मे कांग्रेस राज्य सभा सांसद सोनिया गांधी और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने दिल्ली हाईकोर्ट मे जवाब दाखिल किया है। सोनिया गांधी और…
नई दिल्ली: कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में इस्तेमाल होने वाली जरूरी दवाओं की कीमतों में भारी अंतर पर सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को कड़ी नाराजगी जताई। कोर्ट ने…
नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने मंगलवार को राज्यसभा की 12 सीटों के लिए चुनाव की घोषणा की। अगर आखिरी समय में कोई अप्रत्याशित राजनीतिक गठबंधन नहीं होता है, तो BSP…