GNews7.com

भारतीय सेना सिलीगुड़ी 18 की जगह 3 घंटे में पहुंचेगी:डोकलाम विवाद के बाद 4 सुरक्षा-इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स शुरू, 2029 में पूरे होंगे

Updated on 10-10-2026 12:07 PM

अगले चार साल में सिलीगुड़ी कॉरिडोर को देश का सबसे सुरक्षित सैन्य रास्ता बनाने की तैयारी है। जून 2017 में हुए डोकलाम विवाद के बाद केंद्र सरकार ने चिकन नेक (सिलीगुड़ी कॉरिडोर) और सिक्किम क्षेत्र में लगभग 4 बड़ी सुरक्षा-इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स शुरू की हैं।

अभी कठिन पहाड़ी रास्तों और सिंगल-लेन नेटवर्क के कारण भारी तोपों (आर्टिलरी) व सैन्य दस्तों को सीमा तक पहुंचाने में 12 से 18 घंटे का समय लगता है। इन प्रोजेक्ट्स के 2029 तक पूरे होने पर यह समय घटकर मात्र 3 घंटे रह जाएगा।

इससे भारतीय सेना चीन की किसी भी चुनौती का करारा जवाब दे सकेगी। इस रणनीतिक किलेबंदी का मकसद 4 करोड़ पूर्वोत्तर आबादी का शेष भारत से संपर्क रखना है।

जमीन से 20 मीटर नीचे बनेगी 36 किलोमीटर लंबी रेल टनल

इन प्रोजेक्ट्स की खासियत जमीन से 20 मीटर नीचे बनने वाली 36 किलोमीटर लंबी रेल टनल है। पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के ड्राफ्ट के मुताबिक, यह टनल पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के तीन माइल हाट से सिलीगुड़ी के पास रांगापानी तक बनाई जाएगी।

भारत, नेपाल और बांग्लादेश की सीमाओं के बेहद करीब बनने वाली इस टनल से ट्रेनें गुजरेंगी। इससे दुश्मन के हवाई और ड्रोन हमलों का असर नहीं होगा। युद्ध के दौरान तोपें और जरूरी सामान बिना किसी रुकावट के सेना की अग्रिम चौकियों तक पहुंचाया जा सकेगा।

पांच अंडरग्राउंड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर बनाए जा रहे

नॉर्थ सिक्किम में 19 हजार फीट ऊपर नाथू ला दर्रे के पास चीनी सेना मौजूद है। इसलिए अब सेना सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य किले जैसा बना रही है। ऑपरेशन फोर्ट्रेस सिलीगुड़ी के तहत ₹534 करोड़ से बन रहे इस 7-लेयर डिफेंस चक्रव्यूह में जमीन में 20-24 मीटर नीचे 5 कमांड सेंटर, 6 संचार सेंटर, 12 एयर डिफेंस व गोला-बारूद स्टोरेज, 12 बम शेल्टर्स बनाए जा रहे हैं।

तिब्बत सीमा पर चीन द्वारा बसाए जा रहे नए गांवों के जवाब में तैयार किया जा रहा यह भूमिगत इन्फ्रास्ट्रक्चर पूर्वोत्तर भारत को जोड़ने वाले संवेदनशील ‘चिकन नेक’ कॉरिडोर को किसी भी मिसाइल, ड्रोन या हवाई हमले से पूरी तरह सुरक्षित और अभेद्य बनाएगा।

एक्सपर्ट बोले- बांग्लादेश में नई सरकार आने के बाद स्थिति बदली है

लेफ्टिनेंट जनरल (रि.) हिमालय सिंह ने कहा कि सिलीगुड़ी कॉरिडोर नेपाल, बांग्लादेश, चीन और भूटान से घिरा बेहद नाजुक ‘सॉफ्ट स्पॉट’ है। चीन की चुंबी घाटी से इस पर सीधी नजर रहती है।

बांग्लादेश में नई सरकार आने के बाद स्थिति बदली है। चीन और बांग्लादेश मिलकर तीस्ता नदी पर अध्ययन कर रहे हैं और लालमोनिरहाट के पुराने हवाई अड्डे को जिंदा कर रहे हैं।

इन परिस्थितियों में भारत के लिए ये सुरंगें और 7-लेयर डिफेंस सिस्टम बेहद जरूरी हैं। इनसे सेना द्वारा पूर्वोत्तर की सुरक्षा पूरी तरह से सुनिश्चित होगी।

सिलीगुड़ी कॉरिडोर के दक्षिण में बांग्लादेश, उत्तर-पू्र्व में चीन की चुंबी घाटी है

बंगाल में स्थित सिलीगुड़ी कॉरिडोर ही चिकन नेक है। सिर्फ 22 किमी चौड़ा जमीन का वह पतला गलियारा पूर्वोत्तर भारत को देश के बाकी हिस्सों से जोड़ता है। इस कॉरिडोर के दक्षिण में बांग्लादेश, उत्तर-पू्र्व में चीन की चुंबी घाटी है।

पश्चिम में नेपाल है और उत्तर में भूटान है। कम चौड़ाई और अंतरराष्ट्रीय सीमाओं से घिरे होने के कारण यह भारत का बेहद संवेदनशील और महत्वपूर्ण सैन्य चोकपॉइंट है।

अफगानिस्तान ने उत्तर-पूर्वी बदख्शां प्रांत में वाखान कॉरिडोर के जरिए चीन के शिनजियांग तक 121 किलोमीटर लंबी सड़क बना ली है। करीब 55 लाख डॉलर की लागत से बनी इस सड़क का उद्घाटन भी हो गया है। यह सड़क अफगानिस्तान और चीन के बीच पहला सीधा जमीनी रास्ता है। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 10 October 2026
अगले चार साल में सिलीगुड़ी कॉरिडोर को देश का सबसे सुरक्षित सैन्य रास्ता बनाने की तैयारी है। जून 2017 में हुए डोकलाम विवाद के बाद केंद्र सरकार ने चिकन नेक…
 10 October 2026
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट दिल्ली के जंतर मंतर पर अभी शुरू भी नहीं हुआ है कि यूट्यूबर ध्रुव राठी को दिल्ली पुलिस ने डिटेन कर लिया है।…
 10 October 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट होने से पहले लगभग दो साल तक पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रहे जस्टिस शील नागू ने शुक्रवार को पंजाब सरकार…
 10 October 2026
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्षी दलों का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार रात राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर एक ज्ञापन दे आया। इसमें उनके खिलाफ विपक्ष ने…
 10 October 2026
नई दिल्ली: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सीजेपी के विरोध प्रदर्शन पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि आज देश में बहुत खतरनाक और…
 10 October 2026
नई दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट को लेकर दिल्ली पुलिस ने खास तैयारी की है। इसका खासा असर भी देखने को मिला है। हालांकि, सीजेपी प्रोटेस्ट…
 08 October 2026
 मानसून अपने आखिरी चरण में चल रहा है। बारिश का दौर फिर भी खत्म नहीं हो रहा है। मौसम विभाग का नया अलर्ट भी आ गया है। IMD ने 20…
 08 October 2026
नई दिल्लीः भारत में इजरायल के राजदूत रूवेन अजार ने भारत और इजरायल को कट्टरपंथी इस्लामी आतंकी हमलों की एक नई लहर की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि आतंकवादी…
 08 October 2026
नई दिल्लीः सुप्रीम कोर्ट ने उस याचिका पर विचार करने पर बुधवार को सहमति जताई, जिसमें मुख्य निर्वाचन आयुक्त (सीईसी) और निर्वाचन आयुक्तों (ईसी) की नियुक्ति से जुड़े 2023 के…
Advt.