GNews7.com

'भारतीय युवाओं ने हमें उम्मीद दी', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद ग्रेटा थनबर्ग का बड़ा बयान, लंदन में सड़क पर उतरीं

Updated on 27-07-2026 03:28 PM
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली में शामिल होते हुए थनबर्ग ने कहा कि भारतीय युवाओं ने जिस एकजुटता से आंदोलन किया, उसने दुनियाभर के लोगों को उम्मीद दी है। उन्होंने धर्मेंद्र प्रधान के मंत्री पद से इस्तीफे पर खुशी जताई और भारत के प्रदर्शनकारी छात्रों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि इस आंदोलन ने आम लोगों की ताकत का असली मतलब बताया है।

पर्यावरण और मानवाधिकार पर अपनी लड़ाई के लिए पहचान रखने वाली ग्रेटा थनबर्ग ने कहा, 'भारतीय छात्रों के विरोध प्रदर्शन ने हम सभी को गर्व महसूस कराया है। उन्होंने हमें उम्मीद दी है। वे दिखाते हैं कि जब लोग एक साथ आते हैं और विरोध करते हैं तो हम क्या हासिल कर सकते हैं। वे जन-शक्ति का असली मतलब दिखाते हैं।'

'हम भारतीय छात्रों के साथ'

ग्रेटा थनबर्ग उन कई लोगों में शामिल थीं, जो आंदोलन की जीत का जश्न मनाने के लिए SFI की ओर से लंदन में आयोजित वीकेंड की सभा में शामिल हुए थे। ग्रेटा ने कहा, 'न्याय के लिए भारतीय छात्रों का संघर्ष और लोकतंत्र और आजादी के लिए व्यापक संघर्ष हमारा भी संघर्ष है। इसलिए हम सभी को अब एक साथ आना होगा और भारत के साथ एकजुटता दिखानी होगी।'

स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की ब्रिटेन की यूनिट ने लंदन में जंतर-मंतर के प्रदर्शन के समर्थन में लगातार प्रदर्शन किए। इन प्रदर्शनों में पहले धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा गया और इस्तीफे के बाद जश्न भी मनाया गया। ग्रेटा विदेश के कई उन दूसरे कार्यकर्ताओं में शामिल थीं, जो इस प्रदर्शन को सही कर रहे हैं और सपोर्ट कर रहे हैं।

क्या है जंतर-मंतर प्रदर्शन का मामला

दिल्ली ने बीते एक महीने में भारी विरोध प्रदर्शन देखे हैं। दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) और वामपंथी छात्र संगठनों नेतृत्व में NEET पेपर लीक के मामले पर युवाओं ने प्रदर्शन किया है। इस प्रदर्शन पर दुनिया का ध्यान तब गया, जब 20 जुलाई को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्रों ने संसद की ओर मार्च किया, जिसे पुलिस ने बलपूर्वक रोका।

20 जुलाई को दिल्ली में प्रदर्शन और हिंसा के बाद भारत के बड़े शहरों के साथ-साथ दुनियाभर के कई हिस्सों में इस मुद्दे पर लोग सड़कों पर उतर गए। एक महीने से ज्यादा के विरोध प्रदर्शन के बाद 25 जुलाई को धर्मेंद्र प्रधान ने घोषणा की कि उन्होंने प्रधानमंत्री को शिक्षा मंत्री के पद से अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद छात्र संगठनों ने सड़कों पर उतरकर जश्न मनाया और मिठाइयां बांटी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 July 2026
टोक्यो: जापान में 7.1 की तीव्रता से भूकंप के झटके महसूस किए गये हैं जिसके बाद सुनामी का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जापान मौसम विज्ञान एजेंसी ने बताया…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल ने भारत से अनुरोध किया है कि वह नेपाली नागरिकों के बॉयोमेट्रिक राष्ट्रीय पहचान पत्र (Natioanl Identity Card) को यात्रा दस्तावेज के रूप में मान्यता दे। राजनयिक चैनलों…
 28 July 2026
तेहरान: होर्मुज जलडमरूमध्य में जहाजों पर हमले का ईरान का दांव कामयाब होता दिख रहा है। पिछले तीन दिनों के मैरीटाइम डेटा से पता चलता है कि होर्मुज जलडमरूमध्य से…
 28 July 2026
काठमांडू: नेपाल की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (RSP) के अध्यक्ष रबी लामिछाने अगस्त में चीन का दौरा कर सकते हैं। उन्हें कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ चाइना (CPC) ने आमंत्रित किया है और…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: बलोच नेता मीर यार ने एक बार फिर भारत से रिश्ते पर जोर दिया है और पाकिस्तान से आजादी की बात कही है। मीर यार ने भारत को सदियों…
 27 July 2026
बीजिंग: चीन पिछले साल ऑपरेशन सिंदूर के बाद से ही भारतीय विमानों को लेकर प्रोपेगैंडा फैला रहा है। चीनी मीडिया पिछले एक सवा साल से लगातार अपने रक्षा उपकरणों जैसे…
 27 July 2026
इस्लामाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को पाकिस्तान को सख्त संदेश देते हुए कहा है कि कश्मीर मुद्दे से जुड़े किसी विवाद पर बात होगी तो वह पाकिस्तान के…
 27 July 2026
ढाका: बांग्लादेश के सेना प्रमुख जनरल वकार उज जमां ने बीते हफ्ते पांच दिन का तुर्की का दौरा किया है। वह दौरा खत्म कर शनिवार, 25 जुलाई को ढाका लौटे…
 27 July 2026
लंदन: स्वीडन की एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग ने दिल्ली में मजबूती से विरोध प्रदर्शन करने के लिए भारतीय छात्रों की तारीफ की है। लंदन के ट्रैफलगर स्क्वायर पर एसएफआई की रैली…
Advt.