GNews7.com

युवाओं, उद्यमियों और विद्यार्थियों को स्टार्टअप, फंडिंग व नवाचार की दी गई जानकारी

Updated on 09-07-2026 08:15 PM

कोण्डागांव। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोण्डागांव द्वारा उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (क्च्प्प्ज्) तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (म्क्प्प्), अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ऑडिटोरियम, कोण्डागांव में तेजस स्टार्टअप कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष रीता शोरी उपस्थित रहीं। 

इस अवसर पर कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना, जिला पंचायत सदस्य  नंदलाल राठौर, यशोदा कश्यप एवं प्रेम सिंह नाग भी मौजूद रहे। कार्यशाला का उद्देश्य जिले के उद्यमियों, उद्योगपतियों, महाविद्यालयीन विद्यार्थियों तथा स्वरोजगार और नवाचार के क्षेत्र में रुचि रखने वाले युवाओं को स्टार्टअप से संबंधित नवीनतम जानकारी, अवसरों एवं शासकीय योजनाओं से अवगत कराना था। कार्यशाला में स्टार्टअप विशेषज्ञों एवं उद्योग विभाग के अधिकारियों ने नया व्यवसाय प्रारंभ करने की प्रक्रिया, स्टार्टअप पंजीयन, विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत वित्तीय सहायता, व्यवसाय विस्तार तथा उद्यमिता विकास के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत जानकारी दी। साथ ही प्रतिभागियों को नवाचार आधारित उद्यम स्थापित करने, शासकीय योजनाओं का लाभ उठाने तथा अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन भी प्रदान किया गया। इस दौरान कार्यशाला में जिले के विभिन्न क्षेत्र से आए युवाओं ने स्टार्टअप शुरू करने के लिए अपने आइडिया साझा किए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने कहा कि शासन युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने और लघु उद्योगों की स्थापना के लिए प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद उद्यम योजना सहित कई योजनाएं संचालित कर रहा है। उन्होंने युवाओं से अपनी रुचि, कला एवं हुनर को पहचानकर उसे उद्यम के रूप में विकसित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सोशल मीडिया उत्पादों एवं सेवाओं के प्रचार-प्रसार का प्रभावी माध्यम बन चुका है, जिसका उपयोग कर युवा अपने व्यवसाय का विस्तार कर सकते हैं। कलेक्टर ने युवाओं से संवाद करते हुए उनके स्टार्टअप संबंधी विचारों और नवाचारपूर्ण अवधारणाओं को जाना तथा प्रेरणादायी उदाहरणों के माध्यम से उन्हें स्वरोजगार अपनाकर सफल उद्यमी बनने के लिए प्रेरित किया।

जिला पंचायत सदस्य नंदलाल राठौर ने कहा कि इस प्रकार की कार्यशालाएं युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती हैं। कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष नरपति पटेल, उपाध्यक्ष जसकेतु उसेंडी, जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र के महाप्रबंधक हिमालय सेठिया, सहायक संचालक कुसुमलता नेताम एवं वीरेन्द्र तांडेकर सहित विभागीय अधिकारी एवं बड़ी संख्या में युवा प्रतिभागी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 09 July 2026
राजनांदगांव। विकसित भारत-जीरामजी (वीबी-जीरामजी) योजना ग्रामीण श्रमिकों के लिए रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के अंतर्गत रोजगार के अवसरों का विस्तार करते हुए श्रम…
 09 July 2026
कोण्डागांव। जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, कोण्डागांव द्वारा उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (क्च्प्प्ज्) तथा भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (म्क्प्प्), अहमदाबाद के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को ऑडिटोरियम, कोण्डागांव…
 09 July 2026
दंतेवाड़ा, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण (फसाई) नई दिल्ली एवं छत्तीसगढ़ राज्य के मध्य हुये समझौता ज्ञापन 2023 से 2026 तक खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन (फॉस्टेक) में स्वीकृत कार्ययोजना…
 09 July 2026
दंतेवाड़ा। आज कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ब्लॉक कटेकल्याण के अंतिम छोर पर स्थित ग्राम मारजूम, चिकपाल एवं परचेली के शासकीय प्राथमिक शालाओं का निरीक्षण कर शैक्षणिक व्यवस्थाओं का जायजा…
 09 July 2026
दंतेवाड़ा। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान ग्राम परचेली के कांडकीपारा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र तथा स्कूलपारा मारजूम के मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण…
 09 July 2026
दंतेवाड़ा। अपने निरीक्षण भ्रमण के दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने जिले के दूरस्थ ग्राम स्कूलपारा मारजूम के प्रगतिशील किसान जुगल नाग के खेत का निरीक्षण किया।ज्ञातव्य है कि जुगल…
 09 July 2026
दंतेवाड़ा। जिले के दूरस्थ क्षेत्रों के भ्रमण के दौरान कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने ग्रामीणों एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद कर उनकी समस्याओं और विकास संबंधी मांगों को गंभीरता से सुना।…
 09 July 2026
दंतेवाड़ा। आज जिला समन्वय समिति (डीएससी) की बैठक जिला शिक्षा अधिकारी एवं प्रभारी जिला समाज कल्याण अधिकारी की उपस्थिति में आयोजित की गई। बैठक में जिले के शासकीय एवं अशासकीय…
 08 July 2026
बालोद। कलेेक्टर श्रीमती दिव्या उमेश मिश्रा की सराहनीय पहल पर जिला प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा अपने जन्म दिवस के अवसर पर स्कूली बच्चों को न्योता भोज देने की परंपरा…
Advt.