GNews7.com

विराट कोहली का हाथ ना मिलाना इरफान पठान को नहीं आया पसंद, कहा- ऐसी चीजों से बचने की जरूरत है

Updated on 23-05-2026 02:24 PM
हैदराबाद: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के बाद शुरू हुआ हैंडशेक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मैच खत्म होने के बाद विराट कोहली ने हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज ट्रेविस हेड से हाथ न मिलाने की घटना ने क्रिकेट जगत को दो गुटों में बांट दिया है। मैदान पर अपने आक्रामक अंदाज और जोशीले जश्न के लिए मशहूर कोहली की इस हरकत की कुछ लोग आलोचना कर रहे हैं।

पहले मैदान पर हुआ था विवाद

इस पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई जब दोनों खिलाड़ियों के बीच मैच के दौरान तीखी बहस देखने को मिली। दरअसल, ट्रेविस हेड उस मुकाबले में बतौर इम्पैक्ट प्लेयर खेल रहे थे और फील्डिंग के समय मैदान से बाहर थे। इसी बात पर तंज कसते हुए कोहली ने हेड से कहा था कि वह सिर्फ बाहर न बैठें बल्कि मैदान पर आकर कुछ ओवर गेंदबाजी भी करें। इस तीखी नोकझोंक का असर मैच खत्म होने के बाद भी दिखा और जब हेड ने हाथ मिलाने के लिए हाथ आगे बढ़ाया तो कोहली उन्हें नजरअंदाज करते हुए आगे बढ़ गए।

इरफान पठान ने भी दी राय

इस विवाद पर भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफान पठान ने अपनी राय रखी है। उन्होंने कहा, 'विराट कोहली ने हमेशा उसी आक्रामक ऑस्ट्रेलियाई अंदाज, थोड़ी बहुत छींटाकशी, कड़ी प्रतिस्पर्धा और मैदान पर भावनाओं के साथ क्रिकेट खेलने का लुत्फ उठाया है। उस घटना के दौरान वह ट्रेविस हेड से सिर्फ यही कह रहे थे कि वह इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के रूप में मैदान से बाहर बैठने के बजाय अंदर आएं और कुछ ओवर गेंदबाजी करें।'


हालांकि, इरफान पठान ने मैच के बाद हुए हैंडशेक विवाद पर असहमति भी जताई। उनका मानना था कि मैदान की तल्खी को मैच खत्म होने के बाद पीछे छोड़ देना चाहिए था। इरफान ने साफ शब्दों में स्वीकार किया कि खेल खत्म होने के बाद विराट कोहली द्वारा ट्रेविस हेड से हाथ न मिलाने की इस घटना से बचा जा सकता था।

दोनों टीमों के लिए अहम था मुकाबला

यह मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए बेहद अहम था क्योंकि इसका नतीजा अंक तालिका के टॉप-2 टीमों को तय करने वाला था जिससे टीमों को सीधे क्वालिफायर-1 खेलने का मौका मिलता। मैच में भले ही हैदराबाद ने बाजी मारी लेकिन नेट रन-रेट के गणित में बेंगलुरु बाजी मार ले गया और गुजरात टाइटंस तथा हैदराबाद के बराबर अंक होने के बावजूद तालिका में पहले पायदान पर रहा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 May 2026
नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला गया मुकाबला कभी नहीं भूल पाएंगे। बिहार के रहने वाले 21 वर्षीय…
 23 May 2026
हैदराबाद: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हरा दिया। हालांकि, हैदराबाद यह…
 23 May 2026
हैदराबाद: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हराया। मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड…
 23 May 2026
हैदराबाद: बीते 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली बड़ी पारी…
 23 May 2026
हैदराबाद: आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेले गए मुकाबले के बाद शुरू हुआ हैंडशेक विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। मैच खत्म…
 21 May 2026
कोलकाता: ईडन गार्डन्स के मैदान पर खेले गए बेहद उतार-चढ़ाव भरे मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से हराकर आईपीएल 2026 (IPL 2026) की प्लेऑफ…
 21 May 2026
कोलकाता: मुंबई इंडियंस की किस्मत का वो सच एक बार फिर सामने आ गया जिसने इस सीजन में उनका पीछा नहीं छोड़ा है। कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबले में…
 21 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर अब आईपीएल में खेलते हुए नजर आ सकते हैं। ब्रिटिश नागरिकता मिलने के बाद आमिर के लिए दुनिया की इस सबसे…
 21 May 2026
नई दिल्ली: चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दिग्गज कप्तान एमएस धोनी गुजरात टाइटंस के खिलाफ होने वाले आईपीएल 2026 के आखिरी…
Advt.