GNews7.com

रूसी तेल खरीदने पर भारत को 'धमका' रहा ब्रिटेन? जहाज जब्त कर भारतीय कैप्टन को पकड़ा, 10 साल जेल संभव

Updated on 16-06-2026 12:07 PM
लंदन: यूके पुलिस ने इंग्लिश चैनल में रूसी तेल लेकर जा रहे एक शैडो फ्लीट को जब्त किया है। इस दौरान जहाज चला रहे भारतीय कैप्टन को गिरफ्तार किया गया है। ब्रिटिश अधिकारियों ने भारतीय कैप्टन के खिलाफ आपराधिक आरोप लगाए हैं और उन्हें 10 वर्ष की सजा हो सकती है। रिपोर्ट के मुताबिक 38 वर्षीय भारतीय नागरिक अजय पंत पर यूके के रूस पर लगे कड़े प्रतिबंधों के तहत दोषी पाए जाने पर 10 साल तक की जेल हो सकती है। ब्रिटिश सेना ने आइल ऑफ वाइट के दक्षिण में अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र में छह घंटे तक चले ऑपरेशन के बाद जहाज को जब्त किया था।

हथियारों से लैस रॉयल मरीन कमांडो रॉयल एयर फोर्स के चिनूक हेलीकॉप्टर से 'एमवी स्मर्टोस' जहाज के डेक पर उतरे। यह 244 मीटर लंबा अफ्रामैक्स टैंकर है जिसमें 100,000 टन से ज्यादा रूसी कच्चा तेल लदा हुआ था। रॉयल नेवी के फ्रिगेट HMS सदरलैंड, माइनहंटर HMS लेडबरी और मर्लिन और वाइल्डकैट हेलीकॉप्टरों के बेड़े की मदद से UK की सेना और नेशनल क्राइम एजेंसी (NCA) ने ज्वाइंट ऑपरेशन चलाकर जहाज को जब्त किया है।

यूके ने भारतीय कैप्टन पर दर्ज किए आपराधिक चार्ज

ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक 'स्मर्टोस' नाम का जहाज बाल्टिक बंदरगाह से भारत के लिए रूसी 'यूराल्स' क्रूड ले जा रहा था। हालांकि रूसी युद्धपोतों ने पहले 'शैडो फ्लीट' के जहाजों को डोवर जलडमरूमध्य से गुजरने में सुरक्षा दी थी लेकिन 'स्मर्टोस' बिना किसी सुरक्षा के यात्रा कर रहा था। जहाज पर मौजूद 25 क्रू सदस्यों जिनमें ज्यादातर भारतीय और जॉर्जियाई नागरिक शामिल थे उन्होंने कोई विरोध नहीं किया। 'स्मर्टोस' जहाज पर कैमरून का झंडा लगा था लेकिन समुद्री मामलों की जांच करने वालों ने खुलासा किया कि यूरोप के कड़े राजनयिक दबाव के बाद कैमरून ने चुपचाप इस जहाज का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया था।समुद्र के कानून पर संयुक्त राष्ट्र कन्वेंशन (UNCLOS) के आर्टिकल 110 के तहत बिना वैध रजिस्ट्रेशन वाला जहाज कानूनी तौर पर 'स्टेटलेस' यानि बिना किसी देश की नागरिकता वाला माना जाता है। इसकी वजह से रॉयल नेवी को जहाज पर चढ़ने का अंतरराष्ट्रीय अधिकार दिया और NCA को कार्रवाई करने की घरेलू शक्ति प्रदान की। इसके बाद कैप्टन पंत को हिरासत में ले लिया गया और उन पर रूस (प्रतिबंध) (EU से बाहर निकलना) नियम 2019 के नियम 46Z9B का उल्लंघन करने का औपचारिक आरोप लगाया गया।

भारतीय कैप्टन को मिल सकती है 10 साल की सजा

रिपोर्ट के मुताबिक क्राउन प्रॉसिक्यूशन सर्विस (CPS) ने इन आरोपों को मंजूरी दे दी है। उन्होंने पंत पर आरोप लगाया कि उन्होंने 'सीधे या परोक्ष रूप से जहाज के जरिए किसी तीसरे देश को प्रतिबंधित रूसी तेल या तेल उत्पाद सप्लाई किए या पहुंचाए।' कैप्टन पंत को साउथेम्प्टन मजिस्ट्रेट कोर्ट में पेश होना है जबकि बाकी 24 क्रू सदस्य जब्त किए गए टैंकर पर ही मौजूद हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
बीजिंग: "दूर के रिश्तेदार से अच्छा एक करीबी पड़ोसी होता है।" यह कहावत तो आपने सुनी होगी लेकिन इस बार चीन के विदेश मंत्री वांय यी ने इसका इस्तेमाल नेपाल…
 16 June 2026
लंदन: यूके पुलिस ने इंग्लिश चैनल में रूसी तेल लेकर जा रहे एक शैडो फ्लीट को जब्त किया है। इस दौरान जहाज चला रहे भारतीय कैप्टन को गिरफ्तार किया गया…
 16 June 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी वायु सेना का B-52 बमवर्षक विमान दक्षिणी कैलिफोर्निया के एडवर्र्ड एयरफोर्स बेस से उड़ान भरने के तुरंत बाद क्रैश हो गया। एयरफोर्स बेस ने बताया कि इस हादसे…
 16 June 2026
तेल अवीव: अमेरिका और ईरान के बीच हुए समझौते के कुछ घंटे बाद इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रतिक्रिया दी है। डील पर अपनी असहमति जाहिर करते हुए नेतन्याहू ने…
 15 June 2026
नई दिल्ली: पिछले दिनों शांगरी-ला डायलॉग में अमेरिका के डिफेंस सेक्रेटरी पीट हेगसेथ ने कुछ बातें कहीं, जिनसे एशिया को लेकर नए संकेत मिले। उन्होंने कहा कि अमेरिका की नई…
 15 June 2026
तेहरान/वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो गया है। उन्होंने कहा कि वॉशिंगटन ईरान पर लगी अपनी नौसैनिक नाकेबंदी…
 15 June 2026
पेरिस: यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी और इटली जैसे E4 देशों ने ईरान को बड़ी राहत दी है। इन मुल्कों ने कहा है कि ईरान पर लगे प्रतिबंध हटाने के लिए…
 15 June 2026
काठमांडू: नेपाल ने गवर्नमेंट-टू-गवर्नमेंट अरेंजमेंट (G2G) के तहत भारत से खाद की खरीद घटा दी है। नेपाल ने भारत से 50,000 टन केमिकल फर्टिलाइजर इंपोर्ट करने के लिए लेटर ऑफ…
 13 June 2026
तेल अवीव: ईरान के खिलाफ फरवरी के आखिर में सैन्य ऑपरेशन की शुरुआत इजरायल और अमेरिका ने साथ मिलकर की थी, लेकिन अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के…
Advt.