GNews7.com

क्या बकरीद पर बंद है शेयर बाजार? यहां देखें स्टॉक मार्केट में आने वाली छुट्टियों की लिस्ट

Updated on 28-05-2026 12:02 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज बकरीद की छुट्टी है। इस मौके पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बांबे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद हैं। देश का सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज, मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) में 28 मई 2026 को सुबह के सत्र के दौरान कारोबार नहीं होगा। लेकिन शाम के सत्र में ट्रेडिंग होगी। साथ ही देश के सबसे बड़े एग्री-कमोडिटी बोर्स नेशनल कमोडिटी एंड डेरिवेटिव्स एक्सचेंज लिमिटेड (NCDEX) में दोनों सत्रों में कारोबार नहीं होगा।

शेयर बाजार में पिछली छुट्टी 1 मई को थी जब महाराष्ट्र दिवस के मौके पर स्टॉक मार्केट बंद था। इस साल घरेलू शेयर बाजारों में कुल मिलाकर 16 ट्रेडिंग होलीडे निर्धारित की गई हैं। इनमें से 8 छुट्टियां बीत चुकी हैं। ईद की छुट्टी के बाद 7 और अवसरों पर शेयर बाजार में कारोबार नहीं होगा। शेयर बाजार में अगली छुट्टी 26 जून को मुहर्रम के अवसर पर निर्धारित है।

मुहूर्त पूजन

उसके बाद 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी और 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के अवसर पर बाजार में छुट्टी रहेगी। 20 अक्टूबर को दशहरा, 10 नवंबर को दीवाली (बली प्रतिपदा) और 24 नवंबर को गुरु नानक जयंती पर भी ट्रेडिंग होलीडे होगा। साल 2026 के दौरान शेयर बाजार में अंतिम छुट्टी 25 दिसंबर को होगी।

इस साल चार छुट्टियां सप्ताहांत पर पड़ रही हैं। इसलिए शेयर बाजार में अतिरिक्त छुट्टियां नहीं होंगी। इनमें से दो बीत चुकी हैं जबकि दो बाकी है। इनमें महाशिवरात्रि (15 फरवरी), ईद उल फितर (21 मार्च), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और दिवाली लक्ष्मी पूजन (8 नवंबर) शामिल है। दिवाली लक्ष्मी पूजन इस बार रविवार को है लेकिन इस दिन मुहूर्त पूजन होगा। इसकी टाइमिंग बाद में तय की जाएगी। स्वतंत्रता दिवस शनिवार को है।

शेयर बाजार का हाल

पश्चिम एशिया में संकट गहराने से घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार दूसरे दिन गिरावट आई। कारोबार के दौरान शेयर बाजार कई बार ऊपर-नीचे गया। आखिरकार बीएसई सेंसेक्स 141.90 अंक यानी 0.19% गिरावट के साथ 75,867.80 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी50 इंडेक्स 6.55 अंक यानी 0.03% गिरावट के साथ 23,907.15 पर आ गया। इस बीच डॉलर के मुकाबले रुपया 95.69 पर फ्लैट बंद हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 May 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार में आज बकरीद की छुट्टी है। इस मौके पर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बांबे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) बंद हैं। देश का सबसे बड़े कमोडिटी एक्सचेंज,…
 28 May 2026
नई दिल्ली: घरेलू बाजार में सोने की आसमान छूती कीमतों के बीच ICICI बैंक की ग्लोबल मार्केट्स रिपोर्ट ने एक नया और चौंकाने वाला अनुमान जारी किया है। रिपोर्ट के…
 28 May 2026
नई दिल्ली: जयप्रकाश पावर वेंचर्स (JP Power) के शेयरों में बुधवार को भारी लिवाली देखने को मिली। बीएसई पर कंपनी का शेयर 20% के अपर सर्किट (Upper Circuit) के साथ…
 28 May 2026
नई दिल्ली: बैंक खातों में एक से ज्यादा नॉमिनी होने की वजह से बैंकों को क्लेम सेटल करने (पैसे के दावे को निपटाने) में काफी दिक्कतें आ रही हैं। इस…
 28 May 2026
नई दिल्ली: उच्चतम न्यायालय ने ऑनलाइन गेमिंग कंपनियों पर 28% जीएसटी की पिछली तारीख से वसूली को बरकरार रखते हुए कहा कि ऐसा कर लगाना संवैधानिक रूप से वैध है।…
 27 May 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार शुरुआती कारोबार में तेजी दिख रही है। बीएसई सेंसेक्स में 150 अंक से अधिक तेजी आई जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी…
 27 May 2026
नई दिल्ली: हाइड्रोजन ट्रेन की सवारी आप जल्दी ही कर पाएंगे। रेलवे बोर्ड (Railway Board) ने देश की पहली हाइड्रोजन-पावर्ड ट्रेनसेट की शुरुआत को मंजूरी दे दी है। उत्तर रेलवे…
 27 May 2026
नई दिल्ली: दुनिया भर में इस समय कच्चे तेल (Crude Oil) की कीमतें घट रही हैं। मानक ब्रेंट क्रूड की प्रति बैरल कीमत 100 डॉलर के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे…
 27 May 2026
नई दिल्ली: शेयर बाजार में तेजी के बीच आज देश के सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एचडीएफसी बैंक का शेयर करीब 2 फीसदी गिर गया। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बैंक की…
Advt.