GNews7.com

इसी तिमाही लिस्टिंग और एक कंपनी का अधिग्रहण, अब सोलर रूपटॉफ के लिए GEDA रजिस्ट्रेशन, यह है प्लानिंग

Updated on 19-09-2026 11:24 AM
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025 है। इसी पालिसी के तहत कॉटन यार्न और बेल्स बनाने वाली गुजरात की कंपनी आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड (NSE: AASTHA, BSE: 544808) ने सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन करा लिया है। कंपनी की योजना हाल ही में अधिगृहित फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में 1.35 MW के रूफटॉप सोलर PV प्रोजेक्ट को पूरा करना है।


शेयर बाजार को दी जानकारी


आस्था स्पिनटेक्स की लिस्टिंग इसी तिमाही (July 2026) हुई है। लिस्टिंग के बाद कंपनी ने फाल्कन यार्न्स प्राइवेट लिमिटेड के अधिग्रहण की जानकारी दी थी। अब नियामकीय जानकारी में बताया गया है कि राजकोट जिले के गोंडल में भरुडी स्थित फाल्कन यार्न्स की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में 1,000 kW AC और 1,350 kW DC (1.35 MW DC) क्षमता वाला रूफटॉप सोलर PV सिस्टम लगाने के लिए गुजरात एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी (GEDA) से रजिस्ट्रेशन मिला है। GEDA रजिस्ट्रेशन 16 सितंबर 2026 का है और इसे इंडस्ट्रियल/कमर्शियल कैटेगरी के लिए 'गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी - 2025' के तहत जारी किया गया है।

तेजी से चल रहा है काम


कंपनी द्वारा उपलब्ध कराई गई सूचना के अनुसार इस प्रोजेक्ट पर तेजी से काम शुरू हो गया है। इसके मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर (MMS) की मार्किंग का काम लगभग 70% और MMS लगाने का काम लगभग 40% पूरा हो चुका है। आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर दिव्यांग जसवंत पटेल के मुताबिक "GEDA रजिस्ट्रेशन पूरा होना और साइट पर काम शुरू होना फाल्कन यार्न्स में रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट में अहम पड़ाव हैं। मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, और हम योजना के अनुसार प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। यह पहल हमारे बढ़े हुए मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफ़ॉर्म के ऑपरेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने की हमारी कोशिशों का हिस्सा है।"


GEDA रजिस्ट्रेशन पूरा होना और साइट पर काम शुरू होना फाल्कन यार्न्स में रूफटॉप सोलर प्रोजेक्ट के डेवलपमेंट में अहम पड़ाव हैं। मॉड्यूल माउंटिंग स्ट्रक्चर का काम तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, और हम योजना के अनुसार प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। यह पहल हमारे बढ़े हुए मैन्युफैक्चरिंग प्लेटफ़ॉर्म के ऑपरेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर को मज़बूत करने की हमारी कोशिशों का हिस्सा है।
आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर दिव्यांग जसवंत पटेल

क्या करती है कंपनी


गुजरात की यह कंपनी integrated cotton yarn and bales बनाती है। इसका गुजरात के Halvad में गिनिंग और स्पिनिंग संयंत्र है। इसमें रुई की धुनाई के साथ उससे धागे बनाए जाते हैं। साथ बी2बी कस्टमर्स के लिए वहां निंटिंग, वीविंग, डेनिम और होम टेक्सटाइल्स भी बनाए जाते हैं। कंपनी ने हाल ही में फाल्कन यार्न्स का अधिग्रहण किया है। इस अधिग्रहण के साथ ही इसकी स्पिनिंग क्षमता दूनी हो गई है।


क्या है शेयर का दाम


आस्था स्पिनटेक्स लिमिटेड का शेयर गुरुवार को बीएसई में 76.80 रुपये पर बंद हुआ था। शुक्रवार को यह थोड़ा बढ़ कर 77.54 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान ऊंचे में 77.55 रुपये तक गया। नीचे में यह 74.72 रुपये तक आया। कारोबार की समाप्ति पर यह 76.27 रुपये यानी एक दिन पहले के मुकाबले 69 फीसदी गिर कर बंद हुआ।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 September 2026
नई दिल्‍ली: भारत में चाय सिर्फ एक पेय पदार्थ नहीं है। यह रोजमर्रा की जिंदगी, रिश्तों और संवाद की अटूट कड़ी है। साल 1903 में ब्रिटिश काल के दौरान भारत…
 19 September 2026
नई दिल्ली: टाटा संस में दूसरी सबसे बड़ी हिस्सेदार शापूरजी पल्लोनजी ग्रुप ने टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी की पब्लिक लिस्टिंग का समर्थन किया है। इस ग्रुप के पास टाटा…
 19 September 2026
मुंबई: अक्षय ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए गुजरात सरकार के गुजराज एनर्जी डेवलपमेंट एजेंसी या GEDA एक प्रोत्साहक पॉलिसी बनाई है। इसका नाम गुजरात इंटीग्रेटेड रिन्यूएबल एनर्जी पॉलिसी 2025…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कमाई तो सभी कर रहे हैं, लेकिन आपकी सैलरी जितनी भी हो, उसमें से बचत करना अधिकतर लोगों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण होता है। कई लोगों के साथ…
 19 September 2026
नई दिल्ली: देश में वरिष्ठ नागरिकों यानी कि सीनियर सिटीजन के लिए कई सारी योजनाएं चलाई जाती हैं। इनमें सरकारी से लेकर प्राइवेट संस्थाएं तक शामिल होती हैं। इन योजनाओं…
 19 September 2026
नई दिल्ली: कच्चे तेल की कीमत मंगलवार को 108 डॉलर के पार पहुंच गई थी। उसके बाद इसमें कुछ गिरावट आई है लेकिन यह अब भी 100 डॉलर प्रति बैरल…
 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
Advt.