GNews7.com

रेलवे के सबसे शक्तिशाली इंजन में लोको पायलट को मिलेगी 'वाटरलेस यूरिनल' की सुविधा

Updated on 24-08-2026 01:23 PM
नई दिल्ली: रेल के इंजन या Locomotive को तो आपने जरूर देखा होगा। इसमें ड्राइवर (Loco Pilot) के बैठने के लिए तो बेहतर इंतजामात हैं। केबिन को एयर कंडीशन की सुविधा से लैस किया जा रहा है। लेकिन अभी तक इन्हें यूरिनल की सुविधा नहीं मिली है। कुछ इंजनों में प्रयोग के रूप में शुरू हुआ है। लेकिन यह अपवाद है। लेकिन, प्राइवेट सेक्टर की रेल इंजन बनाने वाली एक कंपनी ने इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।


मधेपुरा कारखाना में होगी शुरुआत


लालू प्रसाद यादव जब रेल मंत्री हुआ करते थे, तब उन्होंने बिहार के मधेपुरा में एक रेल इंजन कारखाना लगाने की बजट घोषणा की थी। यह परियोजना जीमन पर उतर चुकी है। मधेवुरा में रेल मंत्रालय के साथ संयुक्त उपक्रम में Madhepura Electric Locomotive Private Limited (MELPL) की स्थापना हुई है। इसमें रेलवे की 26% की जबकि फ्रांसीसी कंपनी Alstom की 74% की हिस्सेदारी है। इसी कारखाने में अब यूरिनल के साथ रेलवे इंजन बनाए जाएंगे।

प्रोटोटाइप इंजन बन गया


मधेपुरा रेल इंजन कारखाने में एक ऐसा रेल इंजन तैयार किया गया है, जिसमें वाटरलेस यूरिनल की व्यवस्था है। एमईएलपीएल के प्रबंध निदेशक विवेक गर्ग ने पिछले दिनों मीडिया से बातचीत में बताया कि वाटरलेस यूरिनल वाला प्रोटोटाइप इंजन चार महीने से काम कर रहा है। इसमें अभी तक कोई उल्लेखनीय दिक्कत नहीं आई है। इसकी सफलता के बाद आगे बनने वाले सभी इंजनों में ऐसी व्यवस्था की जाएगी।


महिलाएं भी बनने लगी हैं लोको पायलट


गर्ग बताते हैं “यह (ड्राइवर्स कैब में यूरिनल) और भी महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि अब भारतीय रेलवे में महिलाएं भी लोको पायलट बनने लगी हैं। इस इंजन के मूल स्पेसिफिकेशन में एक स्पेस रखने की बात थी, लेकिन इसमें वाटरलेस यूरिनल बनाया जाएगा, यह स्पष्ट नहीं था। अब भारतीय रेलवे के साथ एडवांस लेवल पर बातचीत हुई है। वे चाहते हैं कि हम जो भी लोकोमोटिव बना रहे हैं उनमें वाटरलेस यूरिनल की व्यवस्था करें। हमने जो प्रोटोटाइप लोको बनाया है, उसका प्रदर्शन अच्छा रहा है।”

अब सभी इंजनों में होगी यह व्यवस्था


उन्होंने बताया कि अब मधेपुरा की फैक्ट्री में जो भी नए रेल इंजन बनेंगे, उनमें यह व्यवस्था होगी। साथ ही बताया कि पहले से जो इंजन बनाए जा चुके हैं, उनमें भी यह सुविधा जोड़ दी जाएगी। उल्लेखनीय है क मधेपुरा में रेल इंजन प्लांट में 12,000 हॉर्स पावर के शक्तिशाली इंजन बनते हैं। बीते 15 अगस्त को उस फैक्ट्री से 650वां इंजन निलका है। इस इंजन की ऑपरेशन स्पीड 120 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह 6,000 टन तक माल को आसानी से खींच सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 24 August 2026
नई दिल्ली: देश में रक्षाबंधन के साथ कई खास पर्व और त्योहारों की शुरुआत होने जा रही है, जिनमें नवरात्रि, धनतेरस, दीपावली और अन्य शामिल हैं। इनके अलावा आने वाले…
 24 August 2026
नई दिल्ली: रेल के इंजन या Locomotive को तो आपने जरूर देखा होगा। इसमें ड्राइवर (Loco Pilot) के बैठने के लिए तो बेहतर इंतजामात हैं। केबिन को एयर कंडीशन की…
 24 August 2026
नई दिल्ली: आज के समय में भागदौड़ भरी इस जिंदगी में खान-पान को लेकर काफी सतर्कता जरूरी हो जाती है। आजकल तो युवाओं जिनकी उम्र खासकर के 18 से 30…
 24 August 2026
नई दिल्ली: देश के दो बड़े एयरपोर्ट ऑपरेटर अडानी ग्रुप और जीएमआर में एक दूसरे से आगे निकलने की होड़ मची हुई है। देश में सालाना यात्रियों की संख्या के…
 22 August 2026
नई दिल्ली: देश में कई ऐसी इंश्योरेंस कंपनियां हैं, जो लोगों को हेल्थ इंश्योरेंस (स्वास्थ्य बीमा) देती हैं। लोग इस बीमा को इसलिए कराते हैं ताकि जरूरत पड़ने पर या…
 22 August 2026
नई दिल्ली: देश में फेस्टिव सीजन से पहले चीनी की कीमत में रेकॉर्ड तेजी आई है। इस बीच सरकार का कहना है कि मौजूदा सीजन (अक्तूबर-सितंबर) में चीनी का उत्पादन…
 22 August 2026
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आम लोगों की जिंदगी बेहतर बनाने के लिए स्पेस टेक्नोलॉजी के ज्यादा इस्तेमाल पर जोर दिया है। उनका कहना है कि स्पेस टेक्नोलॉजी देश…
 22 August 2026
नई दिल्ली: रेल मंत्रालय ने जम्मूतवी और श्रीनगर के बीच तीसरी Vande Bharat Train चलाने की घोषणा की है। इस रूट पर दो जोड़ी वंदे भारत की सेवा पहले से…
 22 August 2026
नई दिल्ली: चीन के निवेशकों की 10% से कम हिस्सेदारी वाली विदेशी कंपनियों को भारत में ऑटोमेटिक रूट से निवेश की इजाजत दिए जाने के बाद फॉरन डायरेक्ट इनवेस्टमेंट के…
Advt.