GNews7.com

मध्य प्रदेश को गुजरात में मिले 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव, 5,700 से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार

Updated on 13-08-2026 11:54 AM

 भोपाल। प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति देने, युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों को बुधवार को बड़ी सफलता मिली। गुजरात के अहमदाबाद में मुख्यमंत्री डा. मोहन यादव ने रोड शो कर निवेश संवाद किया, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों के उद्यमियों ने 8,635 करोड़ के निवेश प्रस्ताव दिए। इनके क्रियान्वयन से 5,785 लोगों को रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री ने निवेश संवाद में अहमदाबाद, सूरत, भावनगर, राजकोट और वडोदरा सहित प्रमुख औद्योगिक केंद्रों से शामिल हुए 500 से अधिक उद्योगपतियों, निवेशकों एवं कार्पोरेट प्रतिनिधियों को जनवरी 2027 में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।

मुख्यमंत्री ने मेगा निवेश संवाद (इंटरेक्टिव सेशन आन इन्वेस्टमेंट आपर्च्युनिटीज इन मध्य प्रदेश) में उद्योगपतियों और निवेशकों को संबोधित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश व्यापार-व्यवसाय, नई औद्योगिक इकाइयों की स्थापना-विस्तार और बिजनेस एक्सटेंशन के लिए असीम संभावनाओं की धरती है। यहां निवेश हमेशा से फायदे का सौदा रहा है। सरकार निवेशकों को हर संभव सुविधा, सुरक्षा और सहयोग उपलब्ध कराएगी। उद्योग संचालन के लिए ठोस नीति, नेक नीयत और सहयोगी सरकार आवश्यक है, जो मध्य प्रदेश में आपको मिलेंगे

आपका अनुभव मिल जाए, तो हम मिलकर इतिहास रचेंगे- सीएम

सीएम ने मध्य प्रदेश और गुजरात को राज्य जुड़वा भाइयों की तरह बताते हुए कहा कि गुजरात के पास तकनीक, व्यापार और औद्योगिक अनुभव है, वहीं मध्य प्रदेश के पास प्रचुर जल, लैंड बैंक और देश के मध्य में स्थित होने का लाजिस्टिक्स एडवांटेज है। दोनों मिल जाएं तो इतिहास रचेंगे। उन्होंने उद्यमियों को ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 भोपाल के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में खुले दिल से निवेश कीजिए और विकास की इस ऐतिहासिक यात्रा का हिस्सा बनिए।

बिजली, पानी, सड़क, भूमि से लेकर सब कुछ

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की खूबियां बताते हुए निवेशकों से कहा कि बिजली, पानी और जमीन की चिंता करने की जरूरत नहीं है। औद्योगिक भूमि रियायती दरों पर लीज पर उपलब्ध है तो पर्याप्त वाटर बैंक और सरप्लस बिजली है। प्लग एंड प्ले जोन विकसित किए जा रहे हैं। लगभग 19 हजार एकड़ में 48 नए इंडस्ट्रियल पार्क विकसित हो रहे हैं। सिंगल विंडो सिस्टम को 'समस्याओं का अंत, सेवा तुरंत' बताते हुए कहा कि हर बाधा का समाधान एक ही डिजिटल प्लेटफार्म पर उपलब्ध है। पांच लाख किलोमीटर से अधिक सड़क नेटवर्क, मजबूत रेल कनेक्टिविटी, आठ एयरपोर्ट, छह अंतरदेशीय कंटेनर डिपो, एक्सप्रेस-वे और हाईवे उपलब्ध हैं।

ढाई साल में 10 लाख करोड़ के निवेश जमीन पर उतरे

सीएम ने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में प्रदेश को 34 लाख करोड़ रुपये से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिले हैं। 10 लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश धरातल पर उतर चुका है। नवीकरणीय ऊर्जा, पंप्ड हाइड्रो और बायोमास जैसी नीतियों से इन क्षेत्रों में 7.19 लाख करोड़ रुपये का निवेश प्राप्त हुआ है।

निवेशकों से किए हर वादे को पूरा करते हुए बड़े उद्योग और एमएसएमई इकाइयों को पिछले माह तक की निवेश प्रोत्साहन राशि का भुगतान किया जा चुका है। राज्य में टूरिज्म, आइटी, फूड प्रोसेसिंग क्षेत्र भी बड़ी संभावनाएं हैं। इंदौर-उज्जैन मेट्रोपोलिटन सिटी और भोपाल सहित पड़ोसी जिले को जोड़कर मेट्रोपोलिटन सिटी तैयार की जा रही है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश में अब दुकानें, होटल, रेस्टोरेंट, मॉल और दूसरे व्यावसायिक प्रतिष्ठान 24 घंटे और सातों दिन खुले रखे जा सकेंगे। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने ‘मध्य प्रदेश कार्यस्थल सशक्तिकरण संहिता…
 13 August 2026
भोपाल, खाद्य सुरक्षा विभाग ने भोपाल में बुधवार देर रात से गुरुवार तड़के तक कई डेयरियों और खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच कर 275 किलो संदिग्ध पनीर जब्त किया है। जब्त पनीर…
 13 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि अंगदान जरूरतमंद के लिए नई आशा और उन्हें नया जीवन देने का महान संकल्प है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विश्व अंगदान दिवस…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का नर्सिंग काउंसिल के सामने चल रहा अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को उग्र हो गया। प्रदर्शन के दौरान छात्रों ने नर्सिंग काउंसिल के डिप्टी रजिस्ट्रार पर स्याही फेंकी…
 13 August 2026
इछावर। मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया…
 13 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब की लहरों पर मंगलवार से देशभर के सेलिंग खिलाड़ियों का रोमांच देखने को मिल रहा है। बोट क्लब में राजा भोज मल्टीक्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप के तीसरे…
 13 August 2026
भोपाल। नर्सिंग छात्रों का अपनी मांगों को लेकर चल रहा आंदोलन बुधवार को तनावपूर्ण हो गया। नर्सिंग काउंसिल के सामने प्रदर्शन के दौरान तीन छात्र पास की एक खाली बिल्डिंग…
 13 August 2026
भोपाल/अहमदाबाद। 'मध्यप्रदेश की बढ़ती ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति और राज्य को ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में टोरेंट ग्रुप द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर निवेश किया…
 13 August 2026
भोपाल। राज्य के ऊपर से गुजर रहे तीन मौसम प्रणालियों के कारण लगभग हर जिला वर्षा से सराबोर है। शनिवार से लेकर मंगलवार तक प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी इलाकों में जोरदार…
Advt.