पटना के जेडीयू ऑफिस में भारी बवाल, छोटू सिंह के समर्थकों का हंगामा, नीतीश कुमार से पार्टी में वापस लेने की मांग
Updated on
15-07-2026 02:18 PM
पटना: जनता दल (यूनाइटेड) के भीतर चल रहा घमासान अब सड़कों पर उतर आया है। पार्टी के पूर्व प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह पर हुई अनुशासनात्मक कार्रवाई के विरोध में उनके समर्थकों ने पटना स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय में जमकर हंगामा और नारेबाजी की। समर्थक लगातार मांग कर रहे हैं कि छोटू सिंह का निलंबन रद्द कर उन्हें तुरंत पार्टी में वापस लिया जाए। यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब पार्टी नेतृत्व की ओर से किए गए सांगठनिक बदलावों पर छोटू सिंह ने सार्वजनिक रूप से आपत्ति जताई थी, जिसे पार्टी ने अनुशासनहीनता मानते हुए ये कड़ा कदम उठाया है।जदयू कार्यालय में छोटू सिंह के समर्थकों का हंगामा
छोटू सिंह के निष्कासन से आहत उनके दर्जनों समर्थक पटना के वीरचंद पटेल पथ स्थित जदयू प्रदेश कार्यालय के बाहर जुट गए। समर्थकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और मांग की कि उनके चहेते नेता को जल्द से जल्द पार्टी में बहाल किया जाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यालय के बाहर भारी गहमागमी का माहौल देखने को मिला।