GNews7.com

आदर्श जिला बनाने के लिए समन्वित प्रयास करें: उप मुख्यमंत्री शुक्ल

Updated on 08-05-2026 11:15 AM

आदर्श जिला बनाने के लिए सभी समन्वित रूप से प्रयास करें, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन, लोकार्पण करें। प्रदेश सरकार समग्र विकास के लिए संकल्पित है। सागर रिंग रोड, बायपास का कार्य शीघ्रता से करें, साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कों की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू करें। उक्त विचार उप मुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने सागर में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक में व्यक्त किए।

उप मुख्यमंत्री मंत्री श्री शुक्ल ने निर्देश दिए कि सागर को आदर्श जिला बनाने के लिए सभी समन्वयक रूप से कार्य करें। स्मार्ट सिटी के माध्यम से सागर में अन्य शहरों की अपेक्षा बहुत अच्छे कार्य हुए है। जिससे सागर अपनी नयी पहचान बनाने में सफल हुआ है। उन्होंने कहा कि सागर शहर को जोड़ने वाले रिंग रोड एवं भोपाल, जबलपुर, नरसिंहपुर को जोड़ने वाले वाईपास का कार्य शीघ्र गति से पूरा करें जिससे जिलेवासियों के साथ अन्य व्यक्तियों को इसका लाभ प्राप्त हो सके। उन्होंने निर्देश दिए कि बीना रिफाईनरी के परिक्षेत्र में सड़कों का निरीक्षण करें एवं मरम्मत के लिए डीपीआर तैयार कराएं। इसी प्रकार प्रधानमंत्री सड़क के प्रस्ताव विधानसभावार तैयार कर सूची उपलब्ध कराएं। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी प्रकार के निर्माण कार्यों की स्वीकृति भूमि-पूजन, लोकापर्ण जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी के माध्यम से सागर में विधायक श्री भूपेन्द्र सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन के मार्गदर्शन में बहुत अच्छे कार्य हुए हैं जिसके माध्यम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव की परिकल्पना पूरी हो रही है।

उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने कहा कि सागर नगर की ट्राफिक व्यवस्था सुधारने के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करें साथ ही ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्टिंग का कार्य एवं राजघाट चौराहे से धर्मश्री तक सड़कों से खंभे हटाने का कार्य शीघ्र गति से करें। विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री भूपेंद्र सिंह, विधायक श्री शैलेन्द्र जैन, विधायक श्री प्रदीप लारिया, बीना विधायक श्रीमती निर्मला सप्रे, जिला पंचायत अक्ष्यक्ष श्री हीरा सिंह राजपूत ने विभिन्न विषयों में विचार व्यक्त किये। बैठक में कलेक्टर श्रीमती प्रतिभा पाल, पुलिस अधीक्षक श्री अनुराग सुजानिया, जिला पंचायत सीईओ श्री विवेक केवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि, समिति सदस्य एवं अधिकारी मौजूद थे।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
समाज में वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान, सुरक्षा एवं संवेदनशीलता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से विदिशा पुलिस द्वारा संचालित “सीनियर सिटीजन पुलिस पंचायत” एक प्रभावी एवं जनहितकारी पहल के…
 08 May 2026
मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग को सशक्त बनाने एवं पुलिस-जनता के बीच विश्वास और संवाद को मजबूत करने के उद्देश्य से भोपाल में लगातार जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे…
 08 May 2026
आदर्श जिला बनाने के लिए सभी समन्वित रूप से प्रयास करें, जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में निर्माण कार्यों का भूमि-पूजन, लोकार्पण करें। प्रदेश सरकार समग्र विकास के लिए संकल्पित है। सागर…
 08 May 2026
अपर सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय श्री अरविन्द कुमार दुबे ने गुरुवार को संचालक जनसम्पर्क के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। आयुक्त जनसम्पर्क श्री मनीष सिंह और विभाग के वरिष्ठ अधिकारियो ने…
 08 May 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मंडला जिले के विधानसभा निवास के ग्राम जेवरा में सांसद श्री फग्गन सिंह कुलस्ते की सुपुत्री ज्योति कुलस्ते के वैवाहिक समारोह में शामिल हुए। इस अवसर…
 08 May 2026
भोपाल। राजधानी में नकली नोटों की बड़ी खेप पकड़ी गई है। पुलिस ने पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले के निवासी 25 वर्षीय सैफुल इस्लाम को गिरफ्तार किया है, जो भोपाल में…
 08 May 2026
भोपाल। ‘सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 2026’ का पहला जत्था गुरुवार को रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से रवाना हुआ। मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा आयोजित इस यात्रा में प्रदेश के 1100 श्रद्धालु शामिल हुए,…
 08 May 2026
भोपाल। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन तेजी से जारी है। राज्य सरकार ने इस वर्ष 100 लाख टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है। इसके लिए 19 लाख चार…
 08 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार सिविल सेवा के अधिकारियों-कर्मचारियों के आचरण नियम नए सिरे से निर्धारित कर रही है। इसमें यह प्रविधान किया जा रहा है कि कोई भी अधिकारी अपने मूल…
Advt.