GNews7.com

प्रदेश में 35 हजार घरों में सिर्फ शो-पीस बने मीटर:गैस सिलेंडर जमा करने की शर्त ने रोकी PNG की रफ्तार

Updated on 22-08-2026 12:01 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाइपलाइन से रसोई गैस पहुंचाने की योजना का नेटवर्क तो तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन एलपीजी सिलेंडर छोड़ने की शर्त इसके रास्ते में बड़ी अड़चन बन गई है।

प्रदेश में 35 हजार से ज्यादा घरों में पीएनजी कनेक्शन देकर मीटर लगाए जा चुके हैं, लेकिन गैस सप्लाई सिर्फ करीब एक हजार घरों में शुरू हुई है। यानी कनेक्शन लेने वाले 3% से भी कम उपभोक्ता पीएनजी का इस्तेमाल कर रहे हैं।

कंपनियों के मुताबिक, पीएनजी सप्लाई शुरू होने के बाद तय अवधि में उसी पते का एलपीजी कनेक्शन सरेंडर करना पड़ता है। अधिकांश उपभोक्ता इसी शर्त के कारण सप्लाई शुरू नहीं करा रहे। उन्हें आशंका है कि पाइपलाइन से गैस बंद हुई तो वैकल्पिक सिलेंडर नहीं रहेगा। हालांकि, दूसरा मकान होने पर एलपीजी कनेक्शन उस पते पर ट्रांसफर कराया जा सकता है।

किराएदारों की चिंता-मकान बदला तो कनेक्शन छूट जाएगा

पीएनजी को लेकर किराएदारों के सामने अलग समस्या है। मकान बदलने पर पाइपलाइन और मीटर वहीं रह जाएंगे, जबकि एलपीजी सिलेंडर नए पते पर आसानी से ले जाया जा सकता है। पीएनजी की पाइपलाइन स्थायी रूप से रसोई और चूल्हे से जुड़ी होती है। इसलिए बार-बार मकान बदलने वाले परिवार सिलेंडर को ज्यादा सुविधाजनक मान रहे हैं।

सरगुजा संभाग में अभी इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा

बीपीसीएल के रीजनल प्रोजेक्ट मैनेजर ढोबा परिदा ने बताया कि मध्यप्रदेश के शहडोल से करीब 214 किमी लंबी पाइपलाइन लाई जा रही है। कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा में पहाड़ काटकर पाइपलाइन बिछाई जा रही है।

इसके लिए कई स्तरों पर मंजूरी लेनी पड़ रही है। शहरी गैस वितरण नीति-2026 लागू होने के बाद अनुमतियां आसानी से मिल रही हैं और काम में तेजी आई है। इन जिलों में फिलहाल इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो रहा है। घरेलू कनेक्शन देना शुरू नहीं हुआ है।

लक्ष्य 10 लाख घर, रायपुर में 1 लाख कनेक्शन की योजना

राज्य की सिटी गैस वितरण नीति लागू होने के बाद पीएनजी नेटवर्क के विस्तार में तेजी आई है। प्रदेश में 10 लाख से ज्यादा घरेलू कनेक्शन देने का लक्ष्य है। रायपुर में ही करीब एक लाख घरों तक नेटवर्क पहुंचाया जाना है। फिलहाल रायपुर, दुर्ग-भिलाई, बिलासपुर, अंबिकापुर, मनेंद्रगढ़, रायगढ़, राजनांदगांव, जगदलपुर और कोरबा समेत प्रमुख शहरों पर फोकस है।

रायपुर के भनपुरी, टाटीबंध, सरोना, फाफाडीह और अवंति विहार की कुछ कॉलोनियों में सप्लाई शुरू हो चुकी है। बिलासपुर, रायगढ़, बलौदाबाजार और जांजगीर-चांपा समेत अन्य क्षेत्रों में नेटवर्क बिछाया जा रहा है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 August 2026
रायपुर, रेलवे यात्रियों की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर रहा है। रायपुर रेलवे स्टेशन के पार्सल कार्यालय में सामान की जांच करने वाली स्कैनर मशीन बंद है। मशीन का संचालन करने…
 22 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में पाइपलाइन से रसोई गैस पहुंचाने की योजना का नेटवर्क तो तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन एलपीजी सिलेंडर छोड़ने की शर्त इसके रास्ते में बड़ी अड़चन बन गई…
 22 August 2026
रायपुर, राशन कार्ड में नाम सुधार का आवेदन तय 30 दिन में पूरा नहीं करने पर तिल्दा नगर पालिका के सीएमओ अमिताभ शर्मा पर 100 रुपए का जुर्माना लगाया गया है।…
 22 August 2026
बलौदाबाजार, बलौदाबाजार में सड़क हादसों की रोकथाम के लिए शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है। 20 अगस्त 2026 को शाम 6 बजे से रात 9…
 22 August 2026
दुर्ग-भिलाई, रेलवे से जुड़े पुराने मामलों में फरार आरोपियों तक पहुंचने के लिए आरपीएफ दुर्ग ने वारंट तामील अभियान के दौरान 19 साल पुराने मामले के आरोपी को सऊदी अरब से…
 22 August 2026
दुर्ग-भिलाई, भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) में सामने आए लोहा चोरी के मामले में CBI जांच की मांग अब केंद्र सरकार तक पहुंच गई है। वैशाली नगर विधायक रिकेश सेन ने 20…
 22 August 2026
रायपुर, रायपुर के भनपुरी इलाके में धर्म परिवर्तन के लिए कथित तौर पर लालच देने का मामला सामने आया है। गांधी चौक न्यू आनंद नगर निवासी 32 दुकानदार तरेन्द्र कुमार वर्मा…
 22 August 2026
रायपुर, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) की कीट विज्ञान परीक्षा का प्रश्नपत्र लीक होने के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। जांच में पेपर लीक का कनेक्शन दुर्ग के एक…
 22 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट है। उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले 7 दिन तक कुछ जगहों पर मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। प्रदेश में अब…
Advt.