GNews7.com

गुवाहाटी के नाइटक्लब में महिला से बदसलूकी, कपड़े उतारकर पीटा:बाउंसरों पर आरोप, वीडियो में दो महिलाएं लात मारती दिखीं; मैनेजर हिरासत में

Updated on 03-10-2026 11:17 AM

असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके के एक नाइटक्लब में गुरुवार देर रात महिला से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया। आरोप है कि बाउंसरों ने महिला को कपड़े उतारकर पीटा। मामला द लोकल्स कैफे एंड लाउंज का है।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। इसमें महिला पार्किंग एरिया में फर्श पर बिना कपड़ों के दिखाई देती है। दो महिलाएं उसे लात मारती नजर आती हैं, जबकि कई पुरुष आसपास खड़े हैं। पुलिस ने क्लब मैनेजर को हिरासत में लिया है।

क्लब में विवाद के बाद महिला को नीचे लाए बाउंसर्स

इंडिया टूडे की रिपोर्ट के मुताबिक, बिल्डिंग के सिक्योरिटी गार्ड ने बताया कि महिला अपने कुछ दोस्तों के साथ क्लब पहुंची थी। क्लब के अंदर उसने एक बाउंसर को बीयर की बोतल से मारा था।

इसके बाद दूसरे बाउंसर उसे पकड़कर चौथी मंजिल से नीचे पार्किंग एरिया में ले आए। हालांकि, विवाद की शुरुआत क्यों और कैसे हुई, इसका पता नहीं चल सका है।

गार्ड के मुताबिक, पार्किंग में लाने के बाद बाउंसरों ने महिला के साथ मारपीट की। उसके शरीर के ऊपर के कपड़े भी उतार दिए।

एक शख्स महिला को गोद में उठाते दिखा

वहां मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो भी बनाया। वीडियो में महिला फर्श पर पड़ी दिखाई देती है। उसके ऊपरी शरीर पर कपड़े नहीं थे, जबकि नीचे काली पैंट पहनी हुई थी। दो महिलाएं उसे लात मारती नजर आती हैं।

एक अन्य वीडियो में एक पुरुष महिला को गोद में उठाने की कोशिश करता दिखाई देता है। इसके बाद एक कार सामने आ जाती है, जिससे कुछ देर के लिए कैमरे का दृश्य छिप जाता है। इसके बाद महिला वहां दिखाई नहीं देती, जबकि कुछ पुरुष आपस में बातचीत करते नजर आते हैं।

मैनेजर हिरासत में, महिला की पहचान नहीं

ईस्ट गुवाहाटी के डीसीपी तबु राम पेगू के मुताबिक, पुलिस ने क्लब मैनेजर को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

पीड़ित महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है। डीसीपी ने कहा कि महिला की शिकायत नहीं मिलने पर पुलिस खुद मामले में केस दर्ज कर सकती है।

घटना के बाद क्लब बंद मिला

घटना की जानकारी सामने आने के बाद मीडियाकर्मी क्लब पहुंचे तो वह बंद मिला। अंदर की लाइटें भी बंद थीं।

क्लब मैनेजमेंट की ओर से मामले पर कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

बिहार के जमुई में 10वीं की छात्रा के साथ सड़क पर बदसलूकी की गई। छात्रा कोचिंग के बाद अपने क्लासमेट के साथ स्कूटी से मड़वा पहाड़ घूमने गई थी। लौटते समय कुछ लड़कों ने दोनों को सड़क पर रोक लिया और उनके साथ बदसलूकी की। 


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) की एक महिला को पकड़ा है। अधिकारियों के मुताबिक, महिला ने LoC पार कर भारतीय सीमा…
 03 October 2026
IIT-JEE 2026 में भी IIT बॉम्बे टॉपर्स की पहली पसंद रहा। टॉप-100 में 68 और टॉप-500 तक रैंक पाने वाले 183 छात्रों ने IIT बॉम्बे में दाखिला लिया। यह जानकारी…
 03 October 2026
असम के गुवाहाटी के खानापारा इलाके के एक नाइटक्लब में गुरुवार देर रात महिला से मारपीट और बदसलूकी का मामला सामने आया। आरोप है कि बाउंसरों ने महिला को कपड़े…
 03 October 2026
बिहार में गंडक नदी में उफान और तटबंध टूटने से सारण समेत 6 जिलों के करीब 255 गांव बाढ़ की चपेट में हैं। इससे करीब 4 लाख की आबादी प्रभावित…
 03 October 2026
आज का मौसम 3 अक्टूबर 2026: देंश में मानसून के अंतिम दौर में मौसम विभाग ने एक और मुश्किल भरा अलर्ट जारी कर दिया है। मौसम विभाग की भविष्यवाणी के…
 03 October 2026
अरुंधति रॉय से नाइस हसन की खास बातचीतबुकर पुरस्कार विजेता प्रसिद्ध लेखिका अरुंधति रॉय का नया संस्मरण 'मेरी मां मेरी गैंगस्टर' इन दिनों साहित्यिक हलकों में गहरे वैचारिक विमर्श का…
 03 October 2026
प्रदीप तिवारी, नई दिल्ली: कुछ बरस पहले तक मां-बाप यह सोच कर चिंतित रहते थे कि बच्चा इंटरनेट पर क्या देखता है? सोशल मीडिया पर किससे बातें करता है? फोन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कर्नाटक में सूखे की गंभीर स्थिति का हवाला देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से खास अपील की है। उन्होंने आग्रह किया है कि…
 02 October 2026
महात्मा गांधी की 157वीं जयंती है। नई दिल्ली में उनकी समाधि राजघाट पर पीएम मोदी ने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी।उनके अलावा दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, लोकसभा स्पीकर ओम…
Advt.