GNews7.com

सांसद का दावा- मैं जिस कालोनी में रहता हूं, वहां 27 बच्चों को ब्लड कैंसर, राजगढ़ 10 साल में बन जाएगा पंजाब

Updated on 07-05-2026 10:54 AM

राजगढ़। राजगढ़ जिले में खानपान की सामग्री में मिलावट, रसायनिक खादों का उपयोग, नकली दूध व सब्जियों में लगाए जा रहे इंजेक्शनों को लेकर क्षेत्र के सांसद रोडमल नागर ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने दावा किया है किे मैं जिस कालोनी में रहता हूं, वहां 3-4 साल में 27 बच्चे ब्लड कैंसर से पीड़ित हो गए। उन्होंने आगे कहा कि यही हाल रहे तो राजगढ़ जिला 10 सालों में पंजाब बन जाएगा।

एक कार्यक्रम के दौरान सांसद नागर ने कहा कि मैं पचोर में रहता हूं, उस कालोनी में अभी-अभी 3-4 सालों में 27 बच्चों को ब्लड कैंसर हो गया। क्या होगा, कैसे चलेगा। कारण क्या है। कारण यह है कि मिलावट... मिलावट... मिलावट। उन्होंने सब्जियों, अनाज, फलों, दूध में मिलावटखोरी पर गहरी चिंता व्यक्त की। कहा कि लौकी जैसी सबसे पौष्टिक सब्जी में इंजेक्शन लगाया जा रहा है।यह सब्जी किसी सेठ के घर नहीं, बल्कि किसान के खेत में ही उगती है। जो मूंगदाल एक समय सबसे पौष्टिक मानी जाती थी आज मिलावट के कारण जहरीली होती जा रही है।

पंजाब की जमीन में 50 साल में बर्बाद हुई, हमारी 10 में हो जाएगी

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि उत्पादन बढ़ाने की होड़ में किसान जरूरत से ज्यादा यूरिया व रासायिक खाद का उपयोग कर रहे हैं। जानकारी होने के बावजूद किसान एक-एक बीघा जमीन में तीन-तीन बोरी यूरिया डाल रहे हैं।रासायनिक खादों का उपयोग बर्बादी का कारण बन रहा है। आगे कहा कि पंजाब की जमीन 50 साल में बर्बाद हुई है, हमारी जमीन तो 10 साल में बर्बाद हो जाएगी और हमारी पीढ़ी का क्या होगा।उन्होंने रासायनिक खादों के बेवजह व अधिक उपयोग, मिलावट खोरी पर चिंता व्यक्त की।

नकली दूध बनाने वालों की दें गुप्त सूचना

उन्होंने जिले में नकली दूध को लेकर चिंता व्यक्त की। कहा कि गांवों में कई लोग नकली दूध बनाने का कार्य कर रहे हैं। जिसके कारण ईमानदार पशुपालकों को दूध का सही दाम तक नहीं मिल पा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि यदि कहीं भी नकली दूध बन रहा है तो बिना नाम बताए मुझे, विधायक अमरसिंह यादव को, कलेक्टर, एसपी को फोन लगाकर सूचना दें। ऐसे लोगों को पकड़ना होगा। अकेले सरकार ही नहीं, बल्कि समाज को भी यह जिम्मेदारी उठाना पड़ेगी।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष बोले- सांसदजी आप जिम्मेदारियों से नहीं हट सकते

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रियव्रतसिंह ने प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि छोटे से क्षेत्र में 27 बच्चों को ब्लड कैंसर है और यह मिलावटी सामान की वजह से हो रहा है। मैं सांसद जी से अनुरोध करता हूं कि आप देश की संसद में हैं। सबसे पहले इस मामले में राजगढ़ जिले के लिए कोल अटेंशन लगाना चाहिए, यहां की जनता ने आपको संसद में पहुंचाया है, लेकिन आपने कोल अटेंशन तो नहीं लगाया, लेकिन मार्मिक भाषण देकर व इमोशनल बात करके आप जिम्मेदारियों से नहीं हट सकते, जिम्मेदार कौन हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 May 2026
भोपाल, भोपाल में आरटीओ के पूर्व आरक्षक सौरभ शर्मा की कथित काली कमाई का मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में खुलासा…
 07 May 2026
भोपाल, मध्य प्रदेश से पहली बार 'सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा' गुरुवार को भोपाल से रवाना होगी। रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यात्रा ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।…
 07 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के कान्हा टाइगर रिजर्व में अप्रैल माह में बाघिन टी-144 और उसके चार शावकों की नौ दिनों के अंतराल में हुई मौत के मामले में उनके कैनाइन डिस्टेंपर…
 07 May 2026
भोपाल। प्रदेश सरकार ने बुधवार देर रात दो आइएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल अब गृह विभाग की जिम्मेदारी संभालेंगे। उनके पास विमानन विभाग का…
 07 May 2026
भोपाल। प्रदेश में आमतौर पर मई का महीना भीषण तपिश के लिए जाना जाता है, लेकिन इस बार इसकी शुरुआत ठंडी रही। चार दिनों से प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में हो…
 07 May 2026
राजगढ़। राजगढ़ जिले में खानपान की सामग्री में मिलावट, रसायनिक खादों का उपयोग, नकली दूध व सब्जियों में लगाए जा रहे इंजेक्शनों को लेकर क्षेत्र के सांसद रोडमल नागर ने गहरी…
 07 May 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस में एक बार फिर अधिकारियों को उच्च पदों का कार्यवाहक प्रभार दिए जाने का रास्ता साफ हो गया है। पुलिस मुख्यालय (PHQ) ने हाई कोर्ट के निर्देशों…
 07 May 2026
भोपाल । राजधानी स्थित राजा भोज एयरपोर्ट पर बुधवार देर रात अचानक हाई अलर्ट जैसे हालात बन गए, जब ब्लैक कैट कमांडो ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) और फायर स्टेशन को…
 07 May 2026
 भोपाल। राजधानी भोपाल में पुलिस मुख्यालय (PHQ) के बाहर एक एएसआई पर बदमाशों ने पत्थर से हमला कर दिया। घटना में एएसआई गंभीर रूप से घायल हो गए और उनके सिर…
Advt.