GNews7.com

तेल कंपनियों को रोजाना हो रहा 1,380 करोड़ का नुकसान, कितनी बढ़ेगी पेट्रोल-डीजल की कीमत?

Updated on 18-05-2026 05:39 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमत में आज फिर तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 2 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 111.5 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा है। ईरान युद्ध शुरू होने के बाद से कच्चा तेल 50 फीसदी महंगा हो चुका है। इससे दुनिया भर में हाहाकार मचा हुआ है। भारत के लिए यह बड़ी मुसीबत है क्योंकि हम अपना करीब 90 फीसदी कच्चा तेल आयात करते हैं। तेल महंगा होने से सरकारी तेल कंपनियों को रोजाना करीब 1,380 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

सरकार ने हाल में पेट्रोल और डीजल की कीमत में तीन रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था लेकिन एनालिस्ट्स का कहना है कि सरकारी तेल कंपनियों के नुकसान को पाटने के लिए इनकी कीमत में कम से कम 25 रुपये का इजाफा करने की जरूरत है। नोमुरा के एनालिस्ट विनीत बांका द्वारा की गई कैलकुलेशन के मुताबिक पेट्रोल,डीजल और एलपीजी मिलाकर सरकारी कंपनियों को रोजाना 1,380 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है।

कितना हो रहा नुकसान

ब्रोकरेज फर्म का अनुमान है कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन की बैलेंस शीट इक्विटी 10 साल में, भारत पेट्रोलियम की 4 साल में और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की 2 साल में खत्म हो जाएगी। सबसे खराब स्थिति एचपीसीएल की है। कंपनी को इंटिग्रेटेड बेसिस पर हर बैरल पर 19 डॉलर का नुकसान हो रहा है। इसी तरह आईओसीएल को 4 डॉलर प्रति बैरल और बीपीसीएल को 8 डॉलर प्रति बैरल का नुकसान हो रहा है। ईरान युद्ध से पहले इन कंपनियों को प्रति बैरल 12 से 14 डॉलर प्रति बैरल का फायदा हो रहा था।एलारा कैपिटल के मुताबिक पेट्रोल और डीजल की कीमत में प्रति लीटर 3 रुपये की बढ़ोतरी से तेल कंपनियों के सालाना नुकसान में 34,500 करोड़ रुपये की कमी आएगी। अगर कच्चा तेल नीचे नहीं आता है तो फिर रिटेल कीमतें बढ़ानी होंगी या अतिरिक्त फिस्कल सपोर्ट की जरूरत होगी। नोमुरा का मानना है कि हाल में हुई बढ़ोतरी के बाद आगे और बढ़ोतरी हो सकती है। उसका कहना है कि यूक्रेन युद्ध के बाद भी ऐसा ही देखने को मिला था।

एलपीजी पर नुकसान

पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ एलपीजी पर भी तेल कंपनियों का भारी नुकसान हो रहा है। एचपीसीएल ने हाल में एक एनालिस्ट कॉल में बताया कि उसके हर सिलेंडर पर 670 रुपये का नुकसान हो रहा है। एमके का अनुमान है कि एलपीजी पर कंपनियों को रोजाना 200 से 400 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। इसी तरह एटीएफ यानी विमान ईंधन में भी कंपनियां नुकसान झेल रही हैं। घरेलू शेड्यूल्ड एयरलाइन के लिए एटीएफ के रेट में अप्रैल से कोई बदलाव नहीं किया गया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 May 2026
किसी भी संगठन की पहचान उसका लोगो होता है। भारतीय रेल का भी एक लोगो है। इसके केंद्र में है एक WG स्टीम इंजन और कुछ सितारे। ये सितारे भारतीय…
 18 May 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में तनाव बढ़ने से कच्चे तेल की कीमत में आज फिर तेजी आई है। ब्रेंट क्रूड 2 फीसदी से अधिक तेजी के साथ 111.5 डॉलर प्रति…
 18 May 2026
नई दिल्ली: भारती एयरटेल देश की दूसरी बड़ी वैल्यूएबल कंपनी बन गई है। शेयर मार्केट में भारी उतार-चढ़ाव के बीच कंपनी के शेयरों में दो फीसदी से ज्यादा तेजी आई…
 18 May 2026
नई दिल्ली: बढ़ती ऊर्जा आयात लागत, कमजोर होते रुपये और वैश्विक कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव से जूझ रहे भारत के सामने यूरोपीय देश मोनाको की एक कंपनी ने…
 15 May 2026
नई दिल्ली: आयकर रिटर्न (Income Tax Return) दाखिल करते हैं तो यह खबर आपके काम की है। आयकर विभाग ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 (आकलन वर्ष 2026-27) के लिए ITR-1 और…
 15 May 2026
नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी के लिए अमेरिका से बड़ी खबर है। सूत्रों के अनुसार अमेरिकी अधिकारी गौतम अडानी के खिलाफ लगे धोखाधड़ी के आरोपों को सुलझाने…
 15 May 2026
नई दिल्ली: ईरान के साथ अमेरिका और इजरायल की जंग का असर अब भारत के आम आदमी पर पड़ने लगा है। कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों में हुई कीमत की बढ़ोतरी के…
 15 May 2026
नई दिल्ली: टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी) का वित्त वर्ष 2025-26 की चौथी तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 31.29 प्रतिशत घटकर 5,878 करोड़ रुपये रह गया। कंपनी ने वित्त वर्ष…
 14 May 2026
नई दिल्ली: एआई चिप बनाने वाली अमेरिका की कंपनी एनवीडिया का मार्केट कैप 5.5 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। इसके साथ ही वह चांदी को पछाड़कर दुनिया का…
Advt.