GNews7.com

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी शुरू होने से पहले पाकिस्तान के नाटक शुरू, न्यूट्रल वेन्यू की मांग करने लगा

Updated on 17-09-2026 11:53 AM
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी। अब पाकिस्तान ने ड्रामा शुरू कर दिया है। पाकिस्तान हॉकी महासंघ (पीएचएफ) ने टूर्नामेंट के अपने मुकाबलों के लिए न्यूट्रल वेन्यू की मांग की है। टूर्नामेंट की मोजबानी पंजाब के पास है। जालंधर और मोहाली में मुकाबले होने हैं।

रिपोर्ट के अनुसार, पीएचएफ ने एशियन हॉकी फेडरेशन से संपर्क किया है और 27 अक्टूबर से 5 नवंबर तक होने वाले टूर्नामेंट के लिए अपने मुकाबलों को किसी न्यूट्रल वेन्यू पर शिफ्ट करने की मांग की है। इस इवेंट में मेजबान भारत, पाकिस्तान, चीन, जापान, मलेशिया और कोरिया की टीमें हिस्सा लेंगी। पीएचएफ के अध्यक्ष मोहिउद्दीन अहमद वानी ने एक बयान में कहा कि इस फैसले का मकसद खिलाड़ियों और अधिकारियों के लिए सुरक्षित, सम्मानजनक और अनुकूल माहौल सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा, 'हम भारत सहित एफआईएच के सभी सदस्य देशों के खिलाफ खेलने के लिए तैयार हैं।'
पाकिस्तान के समाचार चैनल 'जियो टीवी' ने खबर दी है कि पीएचएफ अध्यक्ष ने उम्मीद जताई है कि एएचएफ टूर्नामेंट में पाकिस्तान की बिना किसी रुकावट के पूरी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए तटस्थ स्थल के प्रस्ताव पर सकारात्मक रूप से विचार करेगा। पीएचएफ के रुख में यह बदलाव वानी की तरफ से यह स्पष्ट किए जाने के दो दिन बाद आया है कि टीम का भारत दौरा सरकार की मंजूरी पर निर्भर है। वानी ने कहा था, 'पाकिस्तान टीम का दौरा सरकार की मंजूरी पर निर्भर करेगा। सरकार जो भी कहेगी, हम वही करेंगे।'

भारत और पाकिस्तान के बीच राजनीतिक संबंध खराब होने के कारण दोनों देशों की टीमें खेल आयोजनों में भाग लेने के लिए सीमा पार नहीं जा रही हैं। भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम को एशिया कप 2025 के लिए पाकिस्तान जाने की अनुमति नहीं मिली थी। उसने अपने मैच तटस्थ स्थल यूएई में खेले थे। आईसीसी ने बीच का रास्ता निकालने की कोशिश की थी और हर देश द्वारा आयोजित इवेंट्स के लिए तटस्थ स्थल रखना अनिवार्य कर दिया था।

पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम आईसीसी विमेंस वनडे वर्ल्ड कप के लिए भारत नहीं गई थी और उसने अपने मैच सह-मेजबान श्रीलंका में खेले थे। पाकिस्तान की पुरुष टीम ने भी भारत में होने वाले आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारत का दौरा नहीं किया था और अपने मैच श्रीलंका में खेले थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 17 September 2026
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी घरेलू वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए जब अपनी टीम की घोषणा की तो चयनकर्ताओं की नई रणनीति साफ…
 17 September 2026
नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कुछ दिनों पहले ही घोषणा की थी कि कि पाकिस्तान हॉकी टीम एशियन चैंपियंस ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए भारत आएगी।…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। इस टीम में पंजाब के ऑलराउंडर नमन धीर को जगह मिली है। आईपीएल में…
 17 September 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम में ऋषभ पंत को जगह नहीं मिली। माना जा रहा था कि बैकअप विकेटकीपर के रूप में वह टीम…
 17 September 2026
मियामी: इंटर मियामी की टीम ने कैम्पियोन्स कप 2026 का खिताब जीत लिया है। यह टूर्नामेंट अमेरिका की मेजर लीग सॉकर की विजेता और मैक्सिको की लीगा एमएक्स के कैम्पियोन…
 17 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी 19 सितंबर को होनी है। उससे पहले कई इवेंट के मुकाबले शुरू हो चुके हैं। 10 सितंबर से ही बास्कोटबॉल के मुकाबले…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑफ स्पिनर रहे रविचंद्रन अश्विन आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। 17 सितंबर 1986 को चेन्नई में जन्मे अश्विन का क्रिकेट सफर जितना…
 16 September 2026
लंदन: भारतीय तेज गेंदबाज आकिब नबी के लिए काउंटी क्रिकेट का डेब्यू मैच कुछ खास नहीं रहा। ओवल के मैदान पर सीजन के अपने दूसरे मैच में नबी ने कमाल…
 16 September 2026
ब्यूनस आयर्स: लियोनेल मेसी ने पिछले महीने इंटरनेशनल फुटबॉल से संन्यास का ऐलान किया था। फीफा विश्व कप 2026 के फाइनल में अर्जेंटीना को स्पेन के खिलाफ हार मिली थी।…
Advt.