GNews7.com

भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान, 14 रुपये की पानी की बॉटल मिल रही 20 में; एस्कलेटर भी रहते हैं बंद

Updated on 26-06-2026 02:21 PM
भोपाल। सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशनों में शामिल भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को सुविधाओं के बजाय परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कभी अव्यवस्थाएं तो कभी तय कीमत से अधिक वसूली जैसे मामले सामने आते रहते हैं। 24 जून को सामने आए दो अलग-अलग मामलों ने स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

तय कीमत से ज्यादा वसूली का आरोप

24 जून को प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक यात्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर शिकायत करते हुए बताया कि वह नियमित रूप से भोपाल स्टेशन से यात्रा करता है और हर बार किसी न किसी समस्या का सामना करता है। यात्री के अनुसार, 14 रुपये की पानी की बोतल 20 रुपये में और 40 रुपये का केक 50 रुपये में दिया गया। विरोध करने पर दुकानदार ने सामान देने से इनकार कर दिया।

यात्री का आरोप है कि भूख और मजबूरी के कारण उसे अतिरिक्त पैसे देकर सामान खरीदना पड़ा। इस घटना ने स्टेशन पर वेंडरों द्वारा मनमानी वसूली और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं।

बंद लिफ्ट बनी यात्रियों की परेशानी

इसी दिन सुबह करीब 10:02 बजे प्लेटफार्म नंबर-1 की लिफ्ट बंद मिलने से यात्रियों को भारी सामान लेकर सीढ़ियों से चढ़ना पड़ा। इसका सबसे ज्यादा असर बुजुर्ग यात्रियों, महिलाओं और छोटे बच्चों के साथ सफर करने वालों पर पड़ा। यात्रियों का कहना है कि स्टेशन पर आधुनिक सुविधाएं होने के बावजूद यदि वे समय पर काम न करें तो उनका उद्देश्य पूरा नहीं होता।

यात्रियों की मांग

लगातार सामने आ रही ऐसी शिकायतों के बाद यात्रियों की मांग है कि स्टेशन पर वेंडरों की नियमित जांच हो, तय दरों का पालन कराया जाए और लिफ्ट जैसी मूलभूत सुविधाओं की निगरानी मजबूत की जाए, ताकि यात्रियों को परेशानी के बजाय बेहतर यात्रा अनुभव मिले।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 June 2026
 भोपाल। मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा विभाग की स्वैच्छिक स्थानांतरण नीति-2026 को लेकर असंतोष सामने आया है। तय समय सीमा पूरी होने के बाद पोर्टल बंद हो गया, जिससे हजारों शिक्षक…
 26 June 2026
भोपाल। अयोध्या बायपास स्थित सैनी इंडेन गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में आ गई है। पिछले छह महीनों में दूसरी बार गैस सिलिंडरों से गैस चोरी का मामला सामने…
 26 June 2026
 भोपाल। प्रदेश में दस साल बाद एक बार फिर पदोन्नति को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। मुख्य सचिव अनुराग जैन के पदोन्नति नियम 2025 पर कोई स्थगन न होने…
 26 June 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी बंद कमरों में बैठकर आंकड़ेबाजी कर रही है कि स्मार्ट मीटर से उपभोक्ताओं को फायदा हो रहा है, लेकिन जमीन पर यह…
 26 June 2026
 भोपाल। शहर के घरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (पीएनजी) की आपूर्ति करने वाली कंपनी थिंक गैस ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। साल 2024 में…
 26 June 2026
भोपाल । भोपाल मेट्रो के सुभाष नगर से एम्स मेट्रो स्टेशन के बीच बने प्रायोरिटी कॉरिडोर के ट्रैक पर गुरुवार को रफ्तार और सुरक्षा का कड़ा इम्तिहान हुआ। दिल्ली से…
 26 June 2026
भोपाल। भोपाल जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ जिला प्रशासन का अभियान लगातार जारी है। गुरुवार को बरखेड़ा नाथू, कलखेड़ा और बिलखिरिया क्षेत्र में करीब 28 करोड़ रुपये मूल्य की…
 26 June 2026
भोपाल। राजधानी भोपाल के टीटी नगर इलाके में मंगलवार की रात एक ऐसा डरावना वाकया सामने आया, जिसे सुनकर किसी भी बाइक सवार के रोंगटे खड़े हो जाएं। रंगमहल चौराहे…
 26 June 2026
भोपाल। आवासीय परियोजनाओं की विभिन्न अनुमतियों और उपभोक्ताओं के हितों की चिंता करने वाले राज्य भू-संपदा विनियामक प्राधिकरण (रेरा) में अध्यक्ष का पद पौने तीन माह से रिक्त हैं। एपी…
Advt.