GNews7.com

मान ध्यान को विराम दें, सद्‌ध्यान से जुड़ें : मुनि संवेगरत्न सागर

Updated on 27-09-2026 03:24 PM

रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’ ग्रंथ के माध्यम से श्रावक -श्राविकाओं को जीवन में आत्मचिंतन और कषायों से मुक्ति की सीख दी जा रही है। शनिवार को मुनिश्री ने मान ध्यान की प्रवचनमाला को आगे बढ़ाते हुए इसके दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला।

मुनिश्री ने कहा कि मान ध्यान की परंपरा जीव के लिए दुख, दुर्गति और पीड़ा को जन्म देने वाली होती है। मान की भावना एक बार मन में घर कर ले तो वह समाप्त होने के बजाय भावांतर में भी बढ़ती जाती है। मान न मिले तो उसकी चाह में मन अशांत रहता है और मान मिलने के बाद उसे और बढ़ाने की इच्छा बनी रहती है। इस प्रकार जीव निरंतर मान ध्यान के चक्र में उलझा रहता है।

मुनिश्री ने कहा कि जीवन को मान ध्यान की परंपरा से निकालकर सद्‌ध्यान की परंपरा से जोड़ने की आवश्यकता है। इसके लिए मन में चलने वाले अहंकार और मान के भावों पर विराम लगाना होगा। आत्मचिंतन के माध्यम से ही जीव अपने भीतर के विकारों को पहचानकर उनसे दूर हो सकता है।

मुनिश्री ने समझाया कि मान ध्यान में फंसकर जीव द्वेष, क्रोध, लोभ और हिंसा जैसे कषायों में उलझता चला जाता है। मान की भावना बढ़ने के साथ वैर और द्वेष भी बढ़ता है, जिससे मन की शांति भंग होती है और आत्मकल्याण का मार्ग बाधित होता है। इसलिए जीवन में ऐसे भावों को बढ़ावा देने के बजाय सद्‌भाव, विनय और आत्मचिंतन को स्थान देना चाहिए।

भक्तिभाव से रविवार को निकलेगी चैत्य परिपाटी 
चातुर्मास समिति के अध्यक्ष जसराज लुनिया और एवं महासचिव सुरेश बरड़िया ने बताया कि 27 सितंबर रविवार को सुबह बैंड बाजे के साथ भक्तिभाव के माहौल में मुनिसंवेगरत्न सागर आदि ठाणा की पावन निश्रा में ज्ञानवल्लभ उपाश्रय से चैत्य परिपाटी निकाली जाएगी। मुनि भगवंतो के साथ श्रावक-श्राविकाएं चार जिनालियो में पहुंचकर परमात्मा का दर्शन, वंदन एवं पूजन करेंगे। चैत्य परिपाटी में शामिल होकर सभी सर्वप्रथम विवेकानंद नगर के संभावनाथ जिनालय पहुंचेंगे। यहां से पार्श्वनाथ जिनालय टैगोर नगर, इसके पश्चात नवकार नगर जिनालय एवं राजेंद्र नगर जिनालय में दर्शन लाभ लेंगे। दोपहर में 3 बजे से बालक बालिकाओं के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। साथ ही द लिगेसी ऑफ महावीर थीम पर प्रस्तुत झांकियों का पुरस्कार वितरण किया जाएगा। लक्की ड्रॉ निकालकर विजेता को आध्यात्मिक सामग्री मुनि भगवंत के द्वारा आशीर्वाद स्वरुप प्रदान की जाएगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 27 September 2026
रायपुर में शनिवार देर रात ट्रिपल मर्डर की घटना सामने आई है। पति ने अपनी पत्नी और 2 नाबालिग बच्चों की धारदार चाकू से हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी…
 27 September 2026
रायपुर में कांग्रेस नेता आनंद कुकरेजा को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी मिली है। इस मामले में पुलिस ने शनिवार देर रात शराब कारोबारी अनवर ढेबर के बेटे…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । कभी नवजात बच्चे की देखभाल और घर की जरूरतों के बीच आर्थिक चिंता से जूझ रही ग्राम पठारी की श्रीमती कमला साहू के लिए आज हालात कुछ बदले…
 27 September 2026
सारंगढ़-बिलाईगढ़ । कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के मार्गदर्शन में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पवनी परिसर में जिला स्तरीय महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यक्रम तथा निःशुल्क स्वास्थ्य…
 27 September 2026
सारंगढ़–बिलाईगढ़ । प्रदेश में लगातार हो रही बारिश के बीच नदी-नालों और जलाशयों के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला प्रशासन ने बाढ़ की संभावित स्थिति से निपटने के…
 27 September 2026
रायपुर । विवेकानंद नगर स्थित ज्ञानवल्लभ उपाश्रय में जारी सर्वमंगलमय वर्षावास की प्रवचनमाला में आत्मकल्याण का मार्ग बताया जा रहा है। मुनि संवेगरत्न सागर द्वारा आचार्य वीरभद्राचार्य रचित ‘आतुर प्रत्याख्यान’…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में ट्रिपल मर्डर की वारदात से हड़कंप मच गया है। माना थाना क्षेत्र के डूमरतराई स्थित साहू पारा में एक महिला और उसके दो नाबालिग बच्चों…
 27 September 2026
रायपुर । राजधानी रायपुर में कांग्रेस नेता को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कथित धमकी देकर 50 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में तेलीबांधा पुलिस ने पूर्व…
 26 September 2026
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के खपरगंज इलाके में पुरानी रंजिश को लेकर हुए हिंसक विवाद केस में लंबे समय से फरार मुख्य आरोपी और हिंदूवादी नेता राम सिंह ठाकुर को पुलिस…
Advt.