GNews7.com

बिल ज्यादा आया तो मीटर उखाड़कर बिजली दफ्तर पहुंचे लोग

Updated on 31-07-2026 12:25 PM
रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर, कबीरधाम, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिल, ज्यादा रीडिंग और स्मार्ट मीटर के काम करने के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं।

कई लोगों का दावा है कि पहले हर महीने 1800 से 2000 रुपए तक बिजली बिल आता था, लेकिन स्मार्ट मीटर लगने के बाद बिल दोगुना-तीन गुना तक पहुंच गया। इससे मध्यमवर्गीय और नौकरीपेशा परिवारों का मासिक बजट बिगड़ गया है।

रायपुर में कुछ बंद घरों के भी हजारों रुपए के बिजली बिल भेज दिए गए। शिकायत मिलने के बाद बिजली कंपनी ने इनमें सुधार किया। बढ़े हुए बिलों से उपभोक्ता परेशान हैं, जबकि बिजली कंपनी का कहना है कि मीटर और बिलिंग में कोई गड़बड़ी नहीं है।

बिजली कंपनी के अधिकारियों का दावा है कि रीडिंग सही है। उपभोक्ताओं ने जितनी बिजली इस्तेमाल की है, उसी के हिसाब से बिल जारी किया गया है।

बंद फ्लैट में आया हजारों का बिल

रायपुर निवासी मनीष शर्मा ने भावना नगर में फ्लैट लिया है। फ्लैट में कोई भी बल्ब या पंखा नहीं लगा है। फ्लैट हमेशा बंद रहा है। लेकिन इस फ्लैट का बिल बिजली कंपनी के अधिकारियों ने मई महीने में 15 हजार 500 और जून महीने में 32 हजार रुपए भेजा।

मनीष ने मामलें की शिकायत पहले बिजली कंपनी में की लेकिन समाधान नहीं हुआ। मीडिया में मामला सामने आया, तो बिजली कंपनी के अधिकारियों ने बिल 26 रुपए कर दिया।

रायपुर में शिकायत पहुंची फोरम तक

राजीव नगर में रहने वाले एक उपभोक्ता ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम (CGRF) का दरवाजा खटखटाया। शिकायत में आरोप लगाया गया कि बिना स्पष्ट सहमति के मीटर बदला गया और उसके बाद बिल में अंतर आने लगा।

उपभोक्ता ने पुराने मीटर की जांच, नए मीटर का तकनीकी परीक्षण और पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। यह मामला अब फोरम में विचाराधीन है और विभाग की ओर से नियमानुसार जांच की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

कबीरधाम में मीटर उखाड़कर पहुंच गए बिजली दफ्तर

कबीरधाम जिले के पांडातराई क्षेत्र में स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों का विरोध खुलकर सामने आया। कई उपभोक्ताओं ने अपने घरों से स्मार्ट मीटर निकालकर बिजली विभाग के कार्यालय में जमा कर दिए।

लोगों का कहना था कि पहले विभाग यह स्पष्ट करे कि स्मार्ट मीटर कैसे काम करता है और बढ़े हुए बिल की शिकायतों का कारण क्या है। विरोध के बाद अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर लोगों से चर्चा करनी पड़ी।

जानिए क्या कहते हैं एक्सपर्ट

बिजली कंपनी के रिटायर्ड अधिकारी पीएन सिंह बताते हैं कि बिजली बिल बढ़ोत्तरी के अलग-अलग कारण है। स्मार्ट मीटर कनेक्शन प्राइवेट नहीं होकर कंपनी के माध्यम से किया जाएगा, तो इस तरह की दिक्कत नहीं आएगी। स्मार्ट मीटर लगाने का टेंडर कंपनी विशेष नहीं, बल्कि ओपन मार्केट करना चाहिए, ताकि होने वाली समस्याओं पर नियंत्रण लग सके।

CSPDCL ने क्या दावा किया ?

स्मार्ट मीटर को लेकर जारी विवाद के बीच छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी (CSPDCL) ने दावा किया है कि रायपुर में स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली खपत में कमी आई है। विभाग के अनुसार, 3.11 लाख घरेलू उपभोक्ताओं की जून और जुलाई 2026 की तुलना में कुल बिजली खपत 10.85 करोड़ यूनिट से घटकर 7.77 करोड़ यूनिट रही, यानी करीब 28% की कमी दर्ज की गई।

वहीं 400 यूनिट से अधिक बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं में खपत 44% तक कम होने का दावा किया गया। विभाग का कहना है कि स्मार्ट मीटर बिजली खपत नहीं बढ़ाते, बल्कि वास्तविक खपत दर्ज करते हैं।

कांग्रेस बोली- महतारी वंदन योजना की रिकवरी

बिजली बिल बढ़ोतरी और स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस लगातार प्रदर्शन कर रही है। कांग्रेस नेता उपभोक्ताओं से मीटर वापसी का फॉर्म भरवा रहे हैं। सड़क से लेकर सोशल मीडिया तक प्रदर्शन किया जा रहा है। कांग्रेस ने स्मार्ट मीटर और बढ़े हुए बिजली बिल को महतारी वंदन योजना की रिकवरी बताया है।

प्रदेश के पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर ने भी स्मार्ट मीटर योजना प्रदेशवासियों के उपर जबरिया थोपे जाने पर सवाल खड़ा किया है। अकबर ने स्मार्ट प्रीपेड मीटर के मुद्दे पर केंद्र सरकार की घोषित नीति को छत्तीसगढ़ में भी लागू करने की मांग करते हुए प्रदेश के भाजपा सांसदों से इस विषय पर स्पष्ट पहल करने की अपील की है।

उन्होंने कहा कि संसद में केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने अप्रैल 2026 में स्पष्ट किया था कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर किसी भी उपभोक्ता पर जबरन नहीं थोपे जा रहे हैं। और यह पूरी तरह वैकल्पिक व्यवस्था है। उपभोक्ताओं की सहमति या अनुमति के बिना सामान्य बिजली मीटर को स्मार्ट मीटर में बदलना गैर कानूनी है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 July 2026
रायपुर, रायपुर नगर निगम के जोन क्रमांक-4 में पदस्थ जोन आयुक्त के वाहन चालक के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आया है। चालक की शिकायत पर जोन अध्यक्ष और बीजेपी…
 31 July 2026
कोरबा, छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के रहने वाले युवक का शव बीना रेलवे स्टेशन पर पुष्पक एक्सप्रेस के जनरल कोच के टॉयलेट की खिड़की से फंदे पर लटका मिला। तलाशी के…
 31 July 2026
रायपुर, बिलासपुर के कथित तांत्रिक और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी माने जाने वाले कृष्ण कुमार उर्फ केके श्रीवास्तव को प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने 15 करोड़ रुपए की कथित कमीशनखोरी…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रदेश में एनालॉग पनीर के कारोबार पर बैन लगा दिया है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इसकी जानकारी दी। सरकार जल्द ही बिक्री…
 31 July 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में स्मार्ट बिजली मीटर को लेकर विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है। रायपुर, कबीरधाम, दुर्ग, बिलासपुर समेत कई जिलों में उपभोक्ता बढ़े हुए बिजली बिल, ज्यादा रीडिंग और स्मार्ट…
 31 July 2026
जशपुरनगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के ग्रामीण क्षेत्र के विकास को नई गति देते हुए एक और महत्वपूर्ण सौगात दी है। लोक निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के…
 31 July 2026
जशपुरनगर, छत्तीसगढ़ शासन, स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा 26वीं  राज्य स्तरीय शालेय क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 26 जुलाई से 29 जुलाई 2026 तक जशपुर जिले के स्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में…
 31 July 2026
जशपुरनगर। जिले के ग्राम गिरालडीह निवासी राम साय के लिए पिछले पाँच-छह महीने काफी परेशानियों भरे रहे। तकनीकी कारणों से उनका आधार कार्ड निष्क्रिय हो गया था। आधार कार्ड बंद…
 31 July 2026
कोरिया। जिले के ग्राम पंचायत कदमनारा में सड़क निर्माण की सुस्त रफ्तार और अधूरे कार्य से नाराज ग्रामीणों ने अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कदमनारा से लवनापारा तक बन…
Advt.