GNews7.com

पाकिस्तान में फिर बढ़ा पेट्रोल और डीजल का रेट, भारत से कम कीमत है या ज्यादा

Updated on 11-07-2026 12:44 PM
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट गहराने से पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई। भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया है लेकिन पड़ोसी देश पाकिस्तान में कीमतें एक बार फिर बढ़ गई हैं। पाकिस्तान की सरकार ने पेट्रोल की कीमत में 13.18 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 13.80 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया है। बढ़ी हुई कीमतें आज से लागू हो गई हैं।

28 फरवरी को ईरान युद्ध शुरू होने के बाद पाकिस्तान की सरकार हर शुक्रवार को कीमतों की समीक्षा करती है। इस दौरान कई बार कीमतों में बदलाव किया जा चुका है। पाकिस्तान में ताजा बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल की कीमत 310.71 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 323.30 रुपये प्रति लीटर हो गई है।

भारत वर्सेज पाकिस्तान

दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये लीटर और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। पाकिस्तानी रुपये के हिसाब से देखें तो पेट्रोल 297.67 रुपये बैठता है जबकि डीजल 277.50 रुपये बैठता है। यानी पाकिस्तान के मुकाबले भारत में पेट्रोल और डीजल सस्ता है। डीजल बनाना ज्यादा महंगा पड़ता है, इसलिए इसकी कीमत पेट्रोल से ज्यादा है। हालांकि भारत में सरकार डीजल पर ज्यादा सब्सिडी देती है, इसलिए यह पेट्रोल के मुकाबले सस्ता है।

पाकिस्तानी अखबार डॉन के मुताबिक देश में ईरान युद्ध से पहले पेट्रोल की कीमत 266 रुपये और डीजल की कीमत 281 रुपये थी। उसके बाद कई बार कीमतें बढ़ाई गई। 3 अप्रैल को डीजल की कीमत 520.35 रुपये और पेट्रोल की कीमत 458.41 रुपये पर पहुंच गई थी। डीजल पर पेट्रोलियम लेवी अभी लगभग 80 रुपये प्रति लीटर और पेट्रोल पर 70 रुपये प्रति लीटर है।

पाकिस्तान में टैक्स

सरकार अभी डीजल पर लगभग ₹101 प्रति लीटर टैक्स वसूल रही है। इसमें ₹16 प्रति लीटर कस्टम ड्यूटी के अलावा पेट्रोलियम लेवी, क्लाइमेट सपोर्ट लेवी और इनलैंड फ्रेट इक्वलाइजेशन मार्जिन भी शामिल हैं।

वहीं, पेट्रोल पर कुल टैक्स ₹95 प्रति लीटर है। इसमें पेट्रोलियम लेवी और क्लाइमेट लेवी के अलावा ₹20 प्रति लीटर कस्टम ड्यूटी भी शामिल है। इसी तरह सरकार केरोसिन पर पेट्रोलियम लेवी के तौर पर लगभग ₹21 प्रति लीटर और लाइट डीजल ऑयल पर लगभग ₹16 प्रति लीटर भी वसूल रही है। पेट्रोल और डीजल से सरकार को सबसे ज्यादा कमाई होती है। इनकी मासिक बिक्री लगभग 7,00,000 से 8,00,000 टन है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 July 2026
मुंबई: भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर बढ़ोतरी की खबर है। दरअसल, पिछले सप्ताह दुनिया भर के बाजार में सोने के दाम बढ़े हैं। साथ ही भारत…
 11 July 2026
नई दिल्ली: ब्रिटेन के साथ 15 जुलाई से लागू होने जा रहे फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) से भारत में हाई-एंड कारों के शौकीनों का आनंद बढ़ने जा रहा है। इसके…
 11 July 2026
नई दिल्ली: घरेलू शेयर बाजार में शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन तेजी रही। सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर सबसे ज्यादा 2.28% तेजी के साथ बंद हुआ। इससे…
 11 July 2026
नई दिल्ली: इथेनॉल मिले पेट्रोल यानी E20 को लेकर इन दिनों पूरे देश में तेज बहस चल रही है। कुछ लोगों की शिकायत है कि इससे गाड़ियों का इंजन खराब…
 11 July 2026
नई दिल्ली: पश्चिम एशिया में संकट गहराने से पिछले हफ्ते कच्चे तेल की कीमत में तेजी आई। भारत में ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल की कीमत में कोई…
 08 July 2026
नई दिल्ली: एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स को नैस्डैक 100 में शामिल कर लिया गया है। इंडेक्स के इतिहास में यह पहला मौका है जब किसी शेयर को इतनी जल्दी…
 08 July 2026
नई दिल्ली: पेट्रोल में इथेनॉल मिलाने को लेकर देश में लोगों का गुस्सा बढ़ रहा है। सोशल मीडिया पर दावे किए जा रहे हैं कि E20 पेट्रोल के इस्तेमाल से…
 08 July 2026
नई दिल्ली: सोने और चांदी की कीमत में आज लगातार तीसरे दिन गिरावट आई। MCX पर दोनों धातुएं गिरावट के साथ खुलीं। ईरान पर अमेरिका के ताजा हमलों से तेल…
 08 July 2026
नई दिल्ली: कई बार कोई दोस्त या रिश्तेदार किसी कारण के चलते अपना पैसा हमारे बैंक अकाउंट में जमा करवा देता है। या कई बार परिस्थितियां ऐसी होती हैं कि…
Advt.