GNews7.com

MP में तबादलों पर गरमाई सियासत; जीतू पटवारी ने सीएम को पत्र लिख उठाए सवाल; कहा- "तबादले और निरस्तीकरण में हुए लेन-देन की हो जांच"

Updated on 22-06-2026 12:49 PM
भोपाल। प्रदेश में अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादलों पर फिर प्रतिबंध लग गया। नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने लगभग सौ तबादले निरस्त कर दिए। वहीं शिक्षकों के स्वैच्छिक तबादले के लिए आवेदन की तिथि के बीच ही स्थानांतरण कर दिया गया।इसे लेकर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव को लिखे पत्र में लेन-देन के आरोप लगाते हुए जांच कराने की मांग की।

अचानक 100 तबादला आदेश निरस्त किए

उन्होंने कहा कि तबादला अवधि 15 जून निर्धारित थी लेकिन आदेश जारी न हो पाने के कारण 24 घंटे का समय और दिया गया। इस दौरान बड़े पैमाने पर तबादला और निरस्तीकरण के आदेश जारी हुए। अकेले नगरीय विकास एवं आवास विभाग ने लगभग 100 तबादले निरस्त कर दिए।

लेन-देन के आरोप

इंटरनेट मीडिया पर लेन-देन के आरोप संबंधी कई बातें सामने आईं। सरकार की ओर से किसी ने खंडन भी नहीं किया, जिससे यह संकेत मिलते हैं कि सरकार में बैठे लोगों के भी संज्ञान में यह बात है। इससे सरकार की कार्यप्रणाली और पूरे प्रशासनिक ढांचे की विश्वसनीयता पर सवाल उठते हैं इसलिए पूरे मामले की जांच कराई जाए।

गोदाम खाली कर दो, दबाब में नहीं आएंगे

पटवारी ने कहा कि राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष संजय नगाइच ने हमारे गोदाम का निरीक्षण किया। जाले लगे होने और गंदगी की बात उठाई। मैंने पहले भी इंदौर प्रशासन और निगम के अधिकारियों को लिखकर दिया है कि अगर खाली कर सकते हैं तो गोदाम खाली कर दें।
हमें कोई आपत्ति नहीं है मगर दबाव में कोई नियम नहीं तोड़ेंगे। पूरा अनाज सुरक्षित है, जब आएंगे तो खाली कर देंगे। हम बेइज्जती कराने के लिए नहीं हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 22 June 2026
भोपाल, अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चंदे और चढ़ावे को लेकर सामने आए विवाद के बाद मध्य प्रदेश सरकार प्रदेश के प्रमुख देवस्थानों की प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी बनाने…
 22 June 2026
भोपाल, स्वामित्व योजना में 48 लाख से अधिक लोगों को मुफ्त में रजिस्ट्री कराने राज्य सरकार ने पंचायत उपकर और पंजीयन शुल्क माफ करने का अध्यादेश जारी कर दिया है। इसके…
 22 June 2026
भोपाल, अब बीमा कंपनियां केवल यह कहकर क्लेम खारिज नहीं कर सकेंगी कि बीमित व्यक्ति ने अपनी पुरानी बीमारी छिपाई है। उपभोक्ता आयोग ने साफ कर दिया है कि ऐसे मामलों…
 22 June 2026
भोपाल, वाणिज्यिक कर विभाग के बाद अब मध्यप्रदेश के एमएसएमई (सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम) विभाग में तबादलों और प्रभार आदेशों को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। विभाग के भीतर…
 22 June 2026
भोपाल, एमपी में मानसून जितनी सुस्ती से आ रहा है, सुरक्षा इंतजामों में भी उतनी ही सुस्ती देखने को मिल रही है। सड़कों पर गड्ढों और जलभराव के साथ बिजली के…
 22 June 2026
इंदौर। पेपर लीक की घटना के बाद देशभर में रविवार को NEET UG 2026 की दोबारा परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के दौरान जहां हजारों विद्यार्थी अपने भविष्य की परीक्षा…
 22 June 2026
भोपाल: मध्यप्रदेश के सरकारी स्कूलों में कार्यरत महिला शिक्षकों के लिए स्कूल शिक्षा विभाग ने बड़ा निर्णय लिया है। अब संतान पालन अवकाश (CLC) की अवधि को ई-अटेंडेंस में उपस्थिति…
 22 June 2026
भोपाल। देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार भोपाल का मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्लाह प्रतिबंधित संगठन सिमी और पीएफआई (पापुलर फ्रंट ऑफ इंडिया) के सदस्यों से भी जुड़ा हुआ…
 22 June 2026
भोपाल। कहते हैं बेरोजगारी सिर्फ जेब को खाली नहीं करती, बल्कि इंसान की जीने की इच्छा और उसके हौसले को भी धीरे-धीरे दीमक की तरह चाट जाती है। ऐसा ही…
Advt.