प्रिंसिपल का गोबर से ठंडक का दावा, DUSU का पलटवार:प्रिंसिपल बोलीं- रिसर्च, DUSU अध्यक्ष ने लीपा ऑफिस

Updated on 16-04-2025 01:20 PM

दिल्ली यूनिवर्सिटी के लक्ष्मीबाई कॉलेज के कमरों में गोबर और मिट्टी लीपने के मामले में वाइस चांसलर प्रोफेसर योगेश सिंह ने कहा कि, 'अगर इस तरीके से कमरों में गर्मी कम हो सकती है तो यह प्रयोग प्रिंसिपल को सबसे पहले अपने घर और अपने ऑफिस में करना चाहिए।'

उन्होंने कहा- क्लासरूम में कूलर-पंखों की कमी को दूर करना चाहिए। वे 10 साल से प्रिंसिपल हैं तो इस पर ध्यान क्यों नहीं दिया। कॉलेज के पास फंड की कमी नहीं है। सभी कॉलेज का स्टूडेंट डेवलपमेंट फंड है और भी कई तरह के फंड होते हैं, उनका इस्तेमाल होना चाहिए।

उधर दिल्ली यूनिवर्सिटी स्टूडेंट यूनियन (DUSU) प्रेसिडेंट रौनक खत्री ने मंगलवार को प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला के ऑफिस की दीवारों पर गाय का गोबर लगा दिया। उन्होंने कहा कि ठंडक तो सबको मिलनी चाहिए।

दरअसल, प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे क्लास की दीवारों पर गोबर का लेप लगाती नजर आ रही थीं। प्रिंसिपल ने कहा था कि यह रिसर्च प्रोजेक्ट का हिस्सा है। क्लास रूम को ठंडा रखने के लिए ये देशी तरीके अपनाए जा रहे हैं। कॉलेज के एक फैकल्टी सदस्य की देखरेख में रिसर्च चल रहा है। पूरा डेटा एक हफ्ते बाद साझा किया जाएगा।

DUSU अध्यक्ष ने कहा- प्रिंसिपल के कमरे में भी हो ये टेक्नोलॉजी

इसे लेकर DUSU अध्यक्ष रौनक खत्री ने सोमवार को एक वीडियो जारी कर कहा था- ‘लो जी, देख लो, विकसित भारत की टेक्नोलॉजी। जैसा कि वीडियो में नजर आ रहा है हमारी प्रिंसिपल महोदया एक क्लासरूम के अंदर गोबर लगा रही हैं, ताकि बिना AC के भी ठंडक बनी रहे।’

रौनक आगे कहते हैं कि मैडम कल मैं आ रहा हूं, आपके पास गोबर लीपने के लिए। आप भी अपने ऑफिस में गोबर लगवाएं। हम भी आपके साथ गोबर लीपेंगे, क्योंकि ठंडक तो सबको मिलनी चाहिए। जब छात्र गोबर वाली ठंडक में बैठ सकते हैं तो प्रिंसिपल गोबर वाली ठंडक में काम कर सकती हैं।

प्रिंसिपल बोली थीं- खुद ही वीडियो शेयर किया 

वायरल वीडियो को लेकर प्रिंसिपल प्रत्यूष वत्सला ने कहा था कि उन्होंने खुद ही कॉलेज के शिक्षकों के साथ यह वीडियो शेयर किया था। रिसर्च प्रोजेक्ट का नाम 'पारंपरिक भारतीय ज्ञान का उपयोग करके थर्मल स्ट्रेस कंट्रोल का अध्ययन' है।

डॉ. वत्सला ने कहा, 'यह रिसर्च कॉलेज के पोर्टा कैबिन्स (एक प्रकार का कमरा) में की जा रही है। मैंने खुद एक कमरे की दीवार पर गोबर लगाया, क्योंकि मिट्टी और गोबर जैसे प्राकृतिक चीजों को छूने में कोई हर्ज नहीं है। कुछ लोग बिना जानकारी के अफवाह फैला रहे हैं।'


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
बांग्लादेश में अज्ञात लोगों ने एक बड़े हिंदू नेता की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाबेश चंद्र रॉय (58) को गुरुवार दोपहर को उनके घर से किडनैप किया…
 19 April 2025
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस शनिवार को हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचे है। अपने दौरे पर बोस ने कहा, 'यह कल के दौरे का विस्तार है। मैं आज और…
 19 April 2025
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बंगाल की एयर होस्टेस के डिजिटल रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मेदांता अस्पताल में ICU मशीन का टेक्नीशियन…
 19 April 2025
एक्टर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर दिए अपने आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगी। शुक्रवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।उन्होंने लिखा- मैं माफी मांगता हूं, पर ये मैं…
 19 April 2025
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला के‎ पति की ओर से दायर व्यभिचार (एडल्टरी) के केस में आरोपी‎व्यक्ति को बरी कर दिया। कोर्ट ने‎ कहा- पत्नी को पति की संपत्ति ‎मानने…
 19 April 2025
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को आंधी-बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर दो मकान ढह गए। एक महिला और उसकी 9 माह की बच्ची की मलबे में दबकर मौत…
 19 April 2025
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात ढाई बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी 10…
 18 April 2025
चुनाव प्रचार के लिए कंटेंट तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग इसके दुरुपयोग पर रोक लगाने और बेहतर…
 18 April 2025
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी की 27.5 करोड़ रुपए के शेयर अस्थायी रूप से जब्त किए हैं। यह…
Advt.