पत्नी को पति की संपत्ति मानने की‎ सोच असंवैधानिक है:दिल्ली हाईकोर्ट ने महाभारत की द्रौपदी का जिक्र किया, पति की याचिका खारिज की‎

Updated on 19-04-2025 01:01 PM

दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला के‎ पति की ओर से दायर व्यभिचार (एडल्टरी) के केस में आरोपी‎व्यक्ति को बरी कर दिया। कोर्ट ने‎ कहा- पत्नी को पति की संपत्ति ‎मानने की सोच अब असंवैधानिक ‎है। यह मानसिकता महाभारत काल से‎ चली आ रही है।

जस्टिस नीना बंसल‎कृष्णा ने अपने फैसले में सुप्रीम कोर्ट‎ के उस ऐतिहासिक निर्णय का हवाला‎ दिया, जिसमें आईपीसी की धारा‎ 497 को असंवैधानिक करार दिया ‎गया था। यह कानून पितृसत्तात्मक ‎सोच पर आधारित था, जिसमें पत्नी ‎को अपराधी नहीं, बल्कि ऐसी‎ महिला माना गया, जिसे बहकाया ‎गया।

हाईकोर्ट ने कहा- महाभारत‎में द्रौपदी को उसके पति युधिष्ठिर ने‎ जुए में दांव पर लगा दिया था। द्रौपदी ‎की कोई आवाज नहीं थी, उसकी ‎गरिमा की कोई कद्र नहीं थी। यह‎ सोच आज भी समाज में बनी हुई है,‎ लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इसे ‎असंवैधानिक घोषित कर दिया है।

हाईकोर्ट ने कहा कि

QuoteImage

जब किसी ‎वैवाहिक रिश्ते में नैतिक ‎प्रतिबद्धता खत्म हो जाती है, तो‎ यह पूरी तरह निजता का मामला ‎होता है। एडल्टरी को अपराध‎मानना अब पीछे जाने जैसा होगा।‎‎धारा 497 के प्रावधान से विवाह‎की पवित्रता नहीं, बल्कि पति का‎स्वामित्व बचाया जा रहा था।‎

QuoteImage

पत्नी पर अफेयर का आरोप था

इस केस में महिला के पति ने‎ आरोप लगाया था कि उसकी‎ पत्नी आरोपी के साथ अफेयर में‎ थी और दोनों एक होटल में साथ‎ रुके थे, जहां उन्होंने पति की ‎अनुमति के बिना संबंध बनाए। ‎मजिस्ट्रेट कोर्ट ने आरोपी को बरी‎ कर दिया था, लेकिन सेशंस कोर्ट‎ने उसे फिर से समन किया।‎

पति से अलग रह रही पत्नी का अन्य पुरुष से अवैध‎ अंबंध ताे गुजारा भत्ता नहीं

एक अन्य मामले में दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा है कि पति से अलग रह रही ऐसी को गुजारे भत्ते का अधिकार नहीं है, जिसका किसी अन्य पुरुष के साथ‎अवैध संबंध है। इस मामले में पत्नी काे गुजारा भत्ता देने की फैमिली काेर्ट के‎ आदेश को चुनाैती देते हुए पति ने याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने दोनों‎पक्षों को सुनने के बाद पति के हक में फैसला सुनाया।

हाईकोर्ट के जस्टि स‎गिरीश कठपाड़िया ने फैसले में कहा कि गुजारा भत्ता मांगने वाली पत्नी एक‎तो पति से अलग रहती है और दूसरा उसके पराए मर्द से अवैध संबंध हैं।‎अवैध संबंध रखने वाली महिला को गुजारा भत्ता नहीं मिल सकता। अगर‎वह घरेलू हिंसा के चलते या किसी अन्य विवाद के चलते पति से अलग‎रहती, उसके अवैध संबंध न होते तो वह गुजारे भत्ते की हकदार होती।‎



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 April 2025
बांग्लादेश में अज्ञात लोगों ने एक बड़े हिंदू नेता की हत्या कर दी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भाबेश चंद्र रॉय (58) को गुरुवार दोपहर को उनके घर से किडनैप किया…
 19 April 2025
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस शनिवार को हिंसा प्रभावित मुर्शिदाबाद पहुंचे है। अपने दौरे पर बोस ने कहा, 'यह कल के दौरे का विस्तार है। मैं आज और…
 19 April 2025
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में बंगाल की एयर होस्टेस के डिजिटल रेप करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वह मेदांता अस्पताल में ICU मशीन का टेक्नीशियन…
 19 April 2025
एक्टर-डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने ब्राह्मण समुदाय पर दिए अपने आपत्तिजनक बयान पर माफी मांगी। शुक्रवार देर रात उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।उन्होंने लिखा- मैं माफी मांगता हूं, पर ये मैं…
 19 April 2025
दिल्ली हाईकोर्ट ने एक महिला के‎ पति की ओर से दायर व्यभिचार (एडल्टरी) के केस में आरोपी‎व्यक्ति को बरी कर दिया। कोर्ट ने‎ कहा- पत्नी को पति की संपत्ति ‎मानने…
 19 April 2025
उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार को आंधी-बारिश के कारण अलग-अलग जगहों पर दो मकान ढह गए। एक महिला और उसकी 9 माह की बच्ची की मलबे में दबकर मौत…
 19 April 2025
दिल्ली के मुस्तफाबाद इलाके में शुक्रवार देर रात ढाई बजे 4 मंजिला बिल्डिंग ढह गई। हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि अभी भी 10…
 18 April 2025
चुनाव प्रचार के लिए कंटेंट तैयार करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका तेजी से बढ़ रही है। इसे देखते हुए चुनाव आयोग इसके दुरुपयोग पर रोक लगाने और बेहतर…
 18 April 2025
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और YSR कांग्रेस प्रमुख वाईएस जगन मोहन रेड्डी की 27.5 करोड़ रुपए के शेयर अस्थायी रूप से जब्त किए हैं। यह…
Advt.