GNews7.com

रक्षाबंधन पर एमपी के रेल यात्रियों को राहत, हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस में बढ़ेगा थर्ड एसी कोच; वेटिंग टिकट वालों को फायदा

Updated on 12-08-2026 01:43 PM

भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल होकर संचालित हिसार-तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा। इससे यात्रियों को अतिरिक्त आरक्षित बर्थ उपलब्ध हो सकेंगी।

22 अगस्त से हिसार से जुड़ेगा अतिरिक्त कोच

रेलवे के अनुसार, गाड़ी संख्या 14723 हिसार-तिरुपति एक्सप्रेस में हिसार से 22 अगस्त से 29 अगस्त तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच लगाया जाएगा। इस अवधि में थर्ड एसी श्रेणी में यात्रियों के लिए पहले की तुलना में अधिक बर्थ उपलब्ध रहेंगी।

तिरुपति से 24 अगस्त से मिलेगी सुविधा

इसी तरह गाड़ी संख्या 14724 तिरुपति-हिसार एक्सप्रेस में तिरुपति से 24 अगस्त से 31 अगस्त तक एक अतिरिक्त थर्ड एसी कोच की अस्थायी व्यवस्था की गई है।

वेटिंग यात्रियों को भी मिल सकती है राहत

अतिरिक्त कोच लगाए जाने से थर्ड एसी में आरक्षित बर्थ की संख्या बढ़ेगी। इससे वेटिंग वाले यात्रियों के टिकट कन्फर्म होने की संभावना बढ़ सकती है। रेलवे का उद्देश्य त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ के बीच यात्रियों को सुगम और आरामदायक यात्रा सुविधा उपलब्ध कराना है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की पदोन्नति में सीपीसीटी परीक्षा बाधक नहीं बने। उन्होंने निर्देश दिए कि तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी…
 12 August 2026
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव राजधानी भोपाल के लाल परेड ग्राउण्ड पर 15 अगस्त 2026 को होने वाले स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे…
 12 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों से अब तक 500 से ज्यादा लोगों को बचाया गया है और राहत कार्य जारी है। पिछले कुछ दिनों में मध्य प्रदेश के…
 12 August 2026
भोपाल। रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाले अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। भोपाल मंडल…
 12 August 2026
 भोपाल। रविवार शाम से हुई बारिश ने छोला क्षेत्र की उड़िया बस्ती के रहवासियों की परेशानी बढ़ा दी। सोमवार सुबह करीब छह बजे अचानक कई घरों में पानी घुसने लगा।…
 12 August 2026
भोपाल। प्रदेश की राजधानी भोपाल में कानून व्यवस्था और बिगड़ते शहरी ढांचे को लेकर पूर्व पुलिस महानिदेशक (डीजी) पवन जैन ने गंभीर सवाल खड़े किए हैं। सोशल मीडिया पर वायरल…
 12 August 2026
भोपाल। कजली खेड़ा थाना क्षेत्र स्थित फाटापान बाबाझिरी पिकनिक स्पाट पर दोपहर में पिकनिक मनाने गए पुराने भोपाल के सात युवक अचानक आए पानी के तेज बहाव के कारण एक…
 12 August 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल स्थित राज्य आपदा कमान एवं नियंत्रण केंद्र के सिचुएशन रूम पहुंचकर प्रदेश में अतिवृष्टि, जलभराव और बाढ़ की स्थिति का जायजा…
 12 August 2026
भोपाल। कांग्रेस के प्रकोष्ठ और विभागों को पांच अगस्त को भंग किए जाने के बाद अब इसी सप्ताह पार्टी की प्रदेश कार्यकारिणी (पीसीसी) को भी भंग किया जाएगा। इसमें उपाध्यक्ष,…
Advt.