GNews7.com

चीन की पीठ पर लदकर भारत के चंद्रयान का जवाब 'जिन्ना-1' से देगा पाकिस्तान, चंद्रमा के 'दक्षिण ध्रुव' पर उतारेगा रोवर

Updated on 14-08-2026 12:46 PM
इस्लामाबाद: भारत के चंद्रयान प्रोग्राम को टक्कर देने अब पाकिस्तान भी चंद्रमा पर रोवर भेजने की रेस में उतर गया है। पाकिस्तान अब चीन की मदद से 2029 में अपना पहला लूनर रोवर जिसका नाम 'जिन्ना-1' रखा गया है उसे चांद पर भेजने की तैयारी कर रहा है। 'डॉन' की रिपोर्ट के मुताबिक यह रोवर चीन के 'चांग-ई-8' मिशन के साथ जाएगा और चांद के दक्षिणी ध्रुव के पास वैज्ञानिक रिसर्च करेगा। यह इलाका अपनी मुश्किल जमीन और वहां बर्फ के रूप में पानी होने की संभावना की वजह से बहुत अहम माना जाता है।

पाकिस्तान की अंतरिक्ष एजेंसी स्पेस एंड अपर एटमॉस्फियर रिसर्च कमीशन (SUPARCO) ने बताया है कि 'जिन्ना-1' नाम पूरे देश में हुई एक प्रतियोगिता में मिले 4,000 सुझावों में से चुना गया था। सुपारको के बयान के मुताबिक सात लोगों ने 'जिन्ना-1' नाम का सुझाव दिया था और विजेता को लकी ड्रॉ के जरिए चुना गया। सुपारको ने बताया कि बहावलनगर के 17 साल के तैयब करीम को यह नाम सुझाने के लिए विजेता घोषित किया गया।

पाकिस्तान भी चंद्रमा पर रोवर भेजने की रेस में उतरा

यह मिशन साल 2029 में चीन के सहयोग से अंतरिक्ष में भेजा जाएगा। चीन इस मिशन के लिए रॉकेट और मुख्य लैंडर उपलब्ध कराएगा जिस पर पाकिस्तान का रोवर सवार होकर जाएगा। आपको बता दें कि चंद्रमा का यह हिस्सा वैज्ञानिक रिसर्च के लिए बेहद अहम माना जाता है जहां भारत ने 2023 में 'चंद्रयान-3' की सफल लैंडिंग कराई थी। सुपार्को ने बताया है कि जिन्ना-1 चांद की सतह की जियोलॉजी का अध्ययन करेगा और भविष्य में चांद पर होने वाली रिसर्च से जुड़े अहम प्रयोग करेगा। इसका मिशन चांद के दक्षिणी ध्रुव पर वैज्ञानिक रिसर्च पर केंद्रित होगा जहां की मुश्किल जमीन से अहम खोजों के मौके मिलने की उम्मीद है।आपको बता दें कि पाकिस्तान की स्पेस एजेंसी SUPARCO और चीन की CNSA के बीच अंतरिक्ष विज्ञान को लेकर एक मजबूत रणनीतिक गठबंधन है। चीन ने अपने Chang'e-8 मिशन में दुनिया भर के देशों के लिए 200 किलोग्राम पेलोड ले जाने की जगह दी है। इसी कोटे के तहत पाकिस्तान का 35 किलोग्राम का 'जिन्ना-1' रोवर चंद्रमा पर जा रहा है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 August 2026
इस्लामाबाद: सिंधु जल संधि पर रोक से तिलमिलाए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारत को गीदड़भभकी दी है। शहबाज शरीफ ने कहा कि सिंधु नदी के पानी की हर…
 14 August 2026
कीव/इस्लामाबाद: यूक्रेन की एक कंपनी 'फायर पॉइंट' पाकिस्तान की एक निजी कंपनी के साथ समझौता करने की कोशिश कर रही है जिसके तहत किलर ड्रोन का संयुक्त उत्पादन किया जा…
 14 August 2026
इस्‍लामाबाद: पाकिस्‍तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने देश के स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर एक बार फिर से भारत को सिंधु जल संधि पर जंग की गीदड़भभकी दी है।…
 14 August 2026
इस्लामाबाद: भारत के चंद्रयान प्रोग्राम को टक्कर देने अब पाकिस्तान भी चंद्रमा पर रोवर भेजने की रेस में उतर गया है। पाकिस्तान अब चीन की मदद से 2029 में अपना…
 14 August 2026
काहिरा/नई दिल्ली: पाकिस्तान, सऊदी अरब और तुर्की ने जब पिछले हफ्ते 'इस्लामिक नाटो' बनाया तो उसमें शामिल होने का न्योता एक और इस्लामिक देश को दिया गया था। वो देश…
 13 August 2026
तेहरान: ईरान की ताकतवर फोर्स इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) अमेरिका के खिलाफ जंग को लंबा खींचने की तैयारी कर रही है। IRGC के कमांडर के एक सीनियर सलाहकार ने…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: दुनिया के दो देशों के बीच रिश्ते में बदलाव आना कोई नई बात नहीं है। कई देशों में वक्त के साथ रिश्ते बेहतर होते हैं या फिर किसी मुद्दे…
 13 August 2026
मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि भारत उन प्रमुख देशों में शामिल है, जो नॉर्दर्न सी रूट (NSR) पर रूस के साथ सहयोग करने में दिलचस्पी दिखा…
 13 August 2026
इस्लामाबाद: ऑस्ट्रेलिया की फेडरल कोर्ट ने भारत को झटका दिया है। अदालत ने भारत की 'बासमती' ट्रेडमार्क के लिए विशेष अधिकार की मांग खारिज कर दी है। इस फैसले पर…
Advt.