GNews7.com

मैदान पर आईं, वैभव सूर्यवंशी से भी मिलाया हाथ, सनराइजर्स की हार के बाद काव्या मारन का अलग रूप दिखा

Updated on 28-05-2026 11:55 AM
काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन होने के साथ ही टीम की सबसे बड़ी फैन हैं। टीम के लगभग सभी मुकाबलों में वह स्टैंड्स में नजर आती हैं। मैच में सनराइजर्स हैदराबाद की स्थिति काव्या के एक्सप्रेशन से समझ आ जाते हैं। वह टीम के अच्छा करने पर जमकर जश्न मनाती हैं तो टीम खराब करती है तो निराशा भी भी डूब जाती हैं।

काव्या मारन मैदान पर आईं

काव्या मारन को आईपीएल मैच के दौरान स्टैंड्स में तो देखा जाता है लेकिन मैदान पर वह न के बराबर दिखते हैं। लेकिन एलिमिनेटर मुकाबला खत्म होने के बाद वह महाराज यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के ग्राउंड पर नजर आईं।

वैभव सूर्यवंशी से हाथ मिलाया

काव्या मारन ने अपनी टीम के खिलाड़ियों के साथ ही राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी से भी हार मिलाया। इस मुकाबले में वैभव के बल्ले से 29 गेंदों पर 97 रनों की तूफानी पारी निकली।

ईशान और मुरलीधन से लंबी बात

काव्या मारन ने अपनी टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और सपोर्ट स्टाफ के सदस्य मुथैया मुरलीधरन के साथ काफी देर बात की। इस दौरान उनके चेहरे पर हंसी भी नजर आ रही थी, जो टीम की हार के बाद काफी कम दिखती है।

10 सालों से ट्रॉफी का इंतजार

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहली और एकमात्र बार 2016 में आईपीएल का खिताब जीता था। टीम 2018 और 2024 में फाइनल तक पहुंची लेकिन उसी हार मिली। पिछले कुछ सालों में हैदराबाद ने आईपीएल में रनों की कई बड़े रिकॉर्ड्स बनाए लेकिन खिराब नहीं जीत पाई।

47 रनों से हारी सनराइजर्स हैदराबाद

एलिमिनेटर मुकाबले में पहले बैटिंग करते हुए राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट पर 243 रन बनाए। सनराइजर्स हैदराबाद की पारी 196 रनों पर सिमट गई और टीम को 47 रनों से हार झेलनी पड़ी। 2023 के बाद राजस्थान ने आईपीएल में हैदराबाद को हराया है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 28 May 2026
ओस्लो: भारत के चेस खिलाड़ी आर प्रग्गनानंदा ने 2024 में पहली बार मैग्नस कार्लसन को क्लासिकल मुकाबले हराया था। अब दो बार बार आर प्रग्गनानंदा ने फिर से वही कारनामा…
 28 May 2026
काव्या मारन सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन होने के साथ ही टीम की सबसे बड़ी फैन हैं। टीम के लगभग सभी मुकाबलों में वह स्टैंड्स में नजर आती हैं। मैच में…
 28 May 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 29 गेंदों में 97 रनों की खूंखार पारी खेलने वाले 15 साल के ओपनर वैभव सूर्यवंशी का जलवा…
 28 May 2026
बेलफास्ट (आयरलैंड): कोलकाता नाइट राइडर्स ने न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र को आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं खिलाया। बेंच पर बैठे-बैठ रचिन वापस लौट गए। अब न्यूजीलैंड की टीम…
 28 May 2026
पेरिस: तीन बार के चैंपियन और पूर्व वर्ल्ड नंबर एक खिलाड़ी नोवाक जोकोविच फ्रेंच ओपन 2026 के मेंस सिंगल्स के तीसरे राउंड में पहुंच गए हैं। जोकोविच ने कड़े मुकाबले…
 27 May 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 अपने अंत की ओर बढ़ रहा है। आज यानी बुधवार, 27 मई की रात न्यू चंडीगढ़ के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद…
 27 May 2026
धर्मशाला: आईपीएल 2026 के क्वालीफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने गुजरात टाइटंस को 92 रनों के विशाल अंतर से हराकर सीधे फाइनल का टिकट कटा लिया है। लेकिन गुजरात की…
 27 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 में आज एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा। इसमें पैट कमिंस की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद का सामना रियान पराग की राजस्थान रॉयल्सस से है। दोनों टीमों की…
 27 May 2026
 (भोपाल): 1950 और 1960 के दशक में भारतीय सेना के जवान पान सिंह तोमर ने ट्रैक एंड फील्ड इवेंट में अपनी छाप छोड़ी थी। उन्होंने 1958 के एशियन गेम्स में…
Advt.