GNews7.com

सेउटा संकट पर स्पेन ने पाया काबू, 48000 प्रवासी मोरक्को लौटे, घुसपैठ की कोशिश में 57 की मौत

Updated on 01-08-2026 12:51 PM
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना है कि सेउटा में सीमा पार कर घुसे ज्यादातर लोग शुक्रवार शाम तक मोरक्को वापस लौट गए। इस सप्ताह मोरक्को से करीब 60000 लोग जमीनी और समुद्री रास्ते से स्पेन के सेउटा क्षेत्र में घुस आए थे, जिसके बाद इलाके में बड़ा संकट फैल गया था। स्पेन को इसे संभालने के लिए सेना तैनात करनी पड़ी थी। स्पेन ने बताया कि शुक्रवार दोपहर तक, करीब 48,000 माइग्रेंट्स मोरक्को लौटने के लिए स्पैनिश इलाके को छोड़ चुके थे।

घुसपैठ की कोशिश में 57 प्रवासियों की मौत

स्पेन के अधिकारियों ने कहा है कि घुसपैठ की कोशिश के दौरान कम से कम 57 लोगों की मौत हुई है। इनके शव स्पेनिश इलाके में पाए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि जिन लोगों की मौत हुई है, उनमें कई समुद्री रास्ते से सेउटा में घुसने की कोशिश करते हुए डूब गए थे। स्पेन के अधिकारियों ने कहा है कि वे गैर-कानूनी तरीके से घुसे लोगों को जल्द से जल्द वापस भेजने की कोशिश करेंगे।

सेउटा में घुसे 60000 प्रवासी

सेउटा के प्रशासनिक प्रमुख जुआन जीसस विवास ने शुक्रवार को बताया कि पिछले 24 घंटे में मोरक्को से लगभग 60,000 प्रवासी स्पेनिश इलाके में दाखिल हुए हैं। यह संख्या सेउटा शहर की नियमित जनसंख्या के 70 फीसद के बराबर है। विवास ने शुक्रवार को कहा, "सेउटा जिस स्थिति से गुज़र रहा है, वह बिल्कुल भी टिकाऊ नहीं है।"

बृहस्पतिवार को सीमा पर भड़का संकट शुक्रवार को भी जारी रहा जहां सीमा के मोरक्को वाले क्षेत्र में सुरक्षाबलों एवं प्रवासियों के बीच हिंसक झड़पें हुईं। स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज़ ने शुक्रवार को सेउटा में अपने संबोधन में सीमा उल्लंघन की निंदा की और इन घटनाओं को ‘स्पेन की क्षेत्रीय अखंडता का उल्लंघन’ बताया।

फ्रांस ने स्पेन सीमा पर बढ़ाया नियंत्रण

इस बीच फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि मोरक्को के उत्तर में स्थित स्पेनिश इलाके सेउटा में बड़ी संख्या में माइग्रेंट्स आने के बाद फ्रांस ने स्पेन के साथ सीमा नियंत्रण बढ़ा दिया है। मैक्रों ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, "सेउटा में शेंगेन क्षेत्र की तरह मुक्त आवागमन की सुविधा नहीं है। हालांकि, मैंने कल गृह मंत्री से कहा था कि यदि जरूरत पड़ी तो स्पेन से लगी हमारी सीमा पर नियंत्रण और कड़ा किया जाए। इसके लिए चार मोबाइल पुलिस इकाइयां, एक विमान और ड्रोन तैनात किए गए हैं।"

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.