GNews7.com

रेपो रेट पर RBI के फैसले से पहले शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 500 अंक उछला, रुपये मजबूत

Updated on 05-08-2026 12:10 PM
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार में तेजी आई है। शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 500 अंक जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 24,600 अंक के ऊपर पहुंच गया। सुबह 9.17 बजे सेंसेक्स 483.53 अंक यानी 0.62% तेजी के साथ 78,912.48 अंक पर ट्रेड कर रहा था। निफ्टी 24.90 अंक यानी 0.10% ऊपर 24,639.80 अंक पर पहुंच गया। पिछले सत्र में शेयर बाजार में गिरावट आई थी जबकि उससे पहले लगातार चार सत्र में इसमें तेजी रही थी। इस बीच रुपये डॉलर के मुकाबले मजबूती के साथ खुला। 8 जुलाई के बाद पहली बार रुपये 95 के नीचे 94.92 पर खुला।

सेंसेक्स के 30 में से 25 शेयर तेजी के साथ खुले। इंडिगो में सबसे ज्यादा 2.94 फीसदी तेजी आई। इसके अलावा भारती एयरटेल, बजाज फिनसर्व, महिंद्रा एंड महिंद्रा, लार्सन एंड टुब्रो, कोटक बैंक, ट्रेंट, एसबीआई, टेक महिंद्रा, इटरनल, एशियन पेंट्स और मारुति में भी उल्लेखनीय तेजी रही। दूसरी ओर, टाइटन, सन फार्मा, टीसीएस, बीईएल और एचडीएफसी बैंक में गिरावट रही।

ब्रॉडर बाजार का हाल

निफ्टी में इंडिगो की पेरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन, लार्सन एंड टुब्रो और श्रीराम फाइनेंस सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयर रहे। ब्रॉडर बाजार में निफ्टी मिडकैप और निफ्टी स्मॉलकैप में क्रमशः 0.32 प्रतिशत और 0.72 प्रतिशत की बढ़त देखी गई। सेक्टरवाइज देखें तो निफ्टी रियल्टी में लगभग 2 प्रतिशत की तेजी आई। निफ्टी ऑटो और निफ्टी पीएसयू बैंक ने भी अच्छा प्रदर्शन किया। वहीं, निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी फार्मा का प्रदर्शन कमजोर रहा।

क्यों आई बाजार में तेजी?

जियोजित इन्वेस्टमेंट्स के चीफ इन्वेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी.के. विजयकुमार ने कहा कि ब्रेंट क्रूड की कीमतों में भारी गिरावट और अमेरिकी बाजार में रेकॉर्ड क्लोजिंग भारतीय बाजार के लिए अच्छे संकेत हैं। सेंट्रल बैंक का आज की पॉलिसी में ब्याज दरों को स्थिर रखना लगभग तय है, क्योंकि अभी दरों में कोई भी बढ़ोतरी अर्थव्यवस्था में जारी ग्रोथ की रफ्तार पर असर डालेगी।
उन्होंने कहा कि बाजार का ध्यान मुख्य रूप से सेंट्रल बैंक के रुख और उभरती चुनौतियों से निपटने के बारे में उसकी टिप्पणी पर होगा। अर्थव्यवस्था में ग्रोथ की मजबूती, कॉर्पोरेट मुनाफे में सुधार और FIIs का लगातार छठे दिन खरीदार बनना बाजार के नजरिए से सकारात्मक बातें हैं। ऐसा लगता है कि बाजार ऊपर की ओर ब्रेकआउट के लिए तैयार है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 05 August 2026
नई दिल्ली: कई बार हमारे पास कोई प्रॉपर्टी बेचकर या किसी दूसरी जगह से बड़ी रकम आ जाती है। अगर पैसों की तुरंत जरूरत ना हो तो, उस रकम को…
 05 August 2026
नई दिल्ली: आरबीआई के गवर्नर संजय मल्होत्रा मौद्रिक नीति समिति (MPC) की बैठक में लिए गए फैसलों के बारे में थोड़ी देर में जानकारी देंगे। उससे पहले आज शेयर बाजार…
 05 August 2026
नई दिल्ली: अगर आपका किसी तरह का लोन चल रहा है तो थोड़ी देर में आपके लिए जरूरी खबर आने वाली है। नीतिगत दरों पर फैसला करने के लिए आरबीआई…
 05 August 2026
मुंबई: बेंगलुरु की हॉस्पिटल चेन चलाने वाली कंपनी मणिपाल हेल्थ एंटरप्राइजेज Manipal Health Enterprises के शेयर आज इश्यू प्राइस से 11% प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए। यह जहां बीएसई पर…
 01 August 2026
मुंबई: विदेशी मुद्रा भंडार के मोर्चे पर भारत की स्थिति अभी कुछ बेहतर हुई है। यह लगातार चौथा सप्ताह रहा जबकि भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में बढ़ोतरी दिखी है।…
 01 August 2026
मुंबई: वेलोरा इम्पैक्ट लिमिटेड (BSE: 531257) ने इस साल की पहली तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है। इस कंपनी को पहले प्रतीक्षा केमिकल्स लिमिटेड (Vellora Impact Ltd) के नाम से…
 01 August 2026
नई दिल्ली: अनिल अग्रवाल की कंपनी वेदांता एल्युमीनियम मेटल (Vedanta Aluminium Metal) ने चालू वित्त वर्ष की जून (पहली) तिमाही के शानदार वित्तीय परिणाम घोषित किए हैं। मजबूत राजस्व वृद्धि…
 01 August 2026
नई दिल्ली: भारत के सकल वस्तु एवं सेवा कर (GST) संग्रह में जुलाई 2026 के दौरान जोरदार बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सरकार की ओर से शनिवार को जारी मासिक…
 31 July 2026
नई दिल्ली: केंद्र सरकार देश के छात्रों के लिए पढ़ाई का खर्च आसान करने के लिए एजुकेशन लोन के नियमों में बड़ी ढील देने जा रही है। सरकार का टारगेट…
Advt.