GNews7.com

साइंस पार्क भ्रमण से विज्ञान के सिद्धांतों को समझीं छात्राएं

Updated on 15-07-2026 01:47 PM

सुकमा। बालिका आवासीय विद्यालय (पोटाकेबिन) कुम्हाररास की 40 छात्राओं ने मंगलवार को साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण कर विज्ञान के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में समझा। छात्राओं ने ऊर्जा, न्यूटन के तृतीय नियम, दर्पण, लोलक, घर्षण, गुरुत्वाकर्षण, अपकेंद्रीय बल सहित विभिन्न वैज्ञानिक मॉडलों का अवलोकन किया और स्वयं प्रयोग कर उनके पीछे छिपे वैज्ञानिक सिद्धांतों को जाना। अब तक पुस्तकों में पढ़े गए विषयों को प्रत्यक्ष रूप से देखने और समझने का अवसर मिलने से छात्राओं में विज्ञान के प्रति जिज्ञासा, रुचि और सीखने का उत्साह और बढ़ गया।

   भ्रमण के दौरान छात्राओं ने अत्याधुनिक एआर/वीआर लैब का भी अवलोकन किया, जहां वर्चुअल रियलिटी हेडसेट के माध्यम से पदार्थ के प्रकार, कोशिकाओं की कार्यप्रणाली, ईंधन के प्रकार, गैस एवं पेट्रोलियम तथा विश्व धरोहर स्थलों जैसे विषयों पर रोचक शैक्षणिक वीडियो प्रदर्शित किए गए। आधुनिक तकनीक आधारित इस शिक्षण पद्धति ने जटिल विषयों को सरल और सहज ढंग से समझने में मदद की, जिससे छात्राओं की विषय के प्रति समझ और अधिगम क्षमता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई।

   शैक्षणिक भ्रमण के अंतिम चरण में छात्राओं ने जिला कार्यालय का भ्रमण कर प्रशासनिक व्यवस्था को निकट से जाना। इस दौरान उन्हें विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली, प्रशासनिक पद संरचना तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। विज्ञान, तकनीक और प्रशासन से जुड़े इस शैक्षणिक भ्रमण ने छात्राओं के ज्ञान, आत्मविश्वास और व्यावहारिक समझ को समृद्ध करते हुए उनके सर्वांगीण विकास की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 15 July 2026
अंबिकापुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी आयुष्मान भारत योजना में बड़े फर्जीवाड़े का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि कुछ निजी अस्पतालों ने कागजों में मरीज…
 15 July 2026
सुकमा। बालिका आवासीय विद्यालय (पोटाकेबिन) कुम्हाररास की 40 छात्राओं ने मंगलवार को साइंस पार्क का शैक्षणिक भ्रमण कर विज्ञान के सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में समझा। छात्राओं ने ऊर्जा, न्यूटन…
 15 July 2026
धमतरी,  धमतरी जिले के ग्राम बागतराई के निवासी  अशोक कुमार चांद ने यह साबित कर दिया है कि यदि शासन की योजनाओं का सही तरीके से लाभ उठाया जाए और…
 15 July 2026
बालोद। जनपद पंचायत गुरूर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  उमेश रात्रे एवं जनपद पंचायत डौण्डीलोहारा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी  पंकज देव के स्थानांतरण होेने पर जिला प्रशासन द्वारा विदाई दी गई।…
 15 July 2026
जगदलपुर। जीवन में कभी-कभी ऐसी विपत्ति आ जाती है, जो एक पल में पूरे परिवार की खुशियां छीन लेती है। बस्तर जिले के बास्तानार विकासखंड के ग्राम सागवेल की निवासी…
 15 July 2026
बिलासपुर। कारगी रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी डिरेलमेंट मामले में रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बिलासपुर से इंदौर तक विभिन्न…
 15 July 2026
सरगुजा। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत बतौली विकासखंड के स्कूलों में कार्यरत 234 रसोइयों का एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीआरसी भवन के सभाकक्ष में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण…
 15 July 2026
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा में बुधवार को नक्सल हिंसा से मुक्ति पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय द्वारा लाया गया आभार प्रस्ताव लंबी चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित हो गया। मुख्यमंत्री ने…
 15 July 2026
रायगढ़। जिले के धरमजयगढ़ क्षेत्र के खम्हार चौक पर तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार तीन युवक गंभीर रूप से…
Advt.