GNews7.com

जीभ बाहर, दोनों हाथ ऊपर करके डांस, कैमरून ग्रीन के विकेट के बाद तस्कीन अहमद ने यूं मनाया जश्न

Updated on 13-08-2026 12:45 PM
डार्विन: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को पहले टेस्ट की पहली पारी में आउट किया। 23 साल बाद बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट मैच खेल रही है। दोनों टीमों के बीच डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर पहला टेस्ट मैच हो रहा है। मैच के पहले दिन पहले ही सेशन में तस्कीन ने कैमरून ग्रीन को आउट कर दिया।

तस्कीन अहमद का अजीबोगरीब सेलिब्रेशन

ऑस्ट्रेलिया के लिए कैमरून ग्रीन पिच पर अच्छे दिख रहे थे। 22वें ओवर की पहली गेंद पर उन्होंने तस्कीन अहमद के खिलाफ छक्का मारा। लेकिन आखिरी गेंद को फ्लिक किया और वह मिड विकेट पर मुशफिकुर रहीम के हाथों में चली गई। रहीम ने डाइव मारकर गेंद को लपक लिया। गेंद लेग स्टंप पर थी लेकिन ग्रीन उसे फील्डर के दूर नहीं रख पाए और इसी वजह से पवेलियन लौटना पड़ा। 13 गेंदों पर ग्रीन के बल्ले से सिर्फ 13 रनों की ही पारी निकली।
विकेट लेने के बाद तस्कीन अहमद ने जो सेलिब्रेशन किया, वो चर्चा में आ गया है। तस्कीन ने विकेट मिलने के बाद अपना जीभ बाहर निकला। इसके साथ ही अपना हाथ ऊपर उठाकर डांस भी किया। क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू ने इसका वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया।बांग्लादेश देश की टीम ने इससे पहले 2003 में ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट खेला था। 23 साल बाद टीम वहां का दौरा कर रही है। दो मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीता और पहले बैटिंग करने का फैसला किया। ऑस्ट्रेलिया की बैटिंग बांग्लादेश की पेस बॉलिंग के खिलाफ जूझती नजर आई। पहले ही सेशन में ऑस्ट्रेलिया के 74 रन पर 4 विकेट गिर गए। कैमरून ग्रीन पहले सेशन की आखिरी गेंद पर आउट होकर पवेलियन लौटे थे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 August 2026
मियामी: दिग्गज फुटबॉलर लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज का पिछले हफ्ते निधन हो गया था। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे और अस्पताल में भर्ती था। 8 अगस्त…
 13 August 2026
साल्जबर्ग (ऑस्ट्रिया): फ्रेंच फुटबॉल क्लब पेरिस सेंट-जर्मेन (PSG) ने UEFA सुपर कप के मुकाबले में एस्टन विला को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम कर लिया। चैंपियंस…
 13 August 2026
भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट क्रिकेट में हमेशा से ही रोमांचक जंग देखने को मिली है। लाल गेंद के इस फॉर्मेट में भारतीय गेंदबाजों का पलड़ा अक्सर श्रीलंकाई बल्लेबाजों…
 13 August 2026
नई दिल्ली: फुटबॉल जगत के महान खिलाड़ी लियोनेल मेसी के पिता जॉर्ज मेसी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया है। इस दुखद घड़ी में उनके चिर प्रतिद्वंद्वी क्रिस्टियानो…
 13 August 2026
नई दिल्ली: गौतम गंभीर के हेड कोच बनने के बाद टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 के साथ ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब जीता है। लेकिन इसके अलावा…
 13 August 2026
नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो गई है। डार्विन के मरारा क्रिकेट ग्राउंड पर टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। इस…
 13 August 2026
डार्विन: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज तस्कीन अहमद ने ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर कैमरून ग्रीन को पहले टेस्ट की पहली पारी में आउट किया। 23 साल बाद बांग्लादेश की टीम ऑस्ट्रेलिया…
 13 August 2026
डार्विन: बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज के पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 53 ओवर में सिर्फ 198 रनों पर सिमट गई। डार्विन में खेले जा रहा मैच के…
 12 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ गॉल में शनिवार से शुरू हो रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज में भारतीय टीम की कमान युवा स्टार शुभमन गिल के हाथों में होगी।…
Advt.