15 साल का बच्चा सबको कूट रहा है, ध्रुव जुरेल ने वैभव सूर्यवंशी के मुरीद होकर कहा, 'उससे कोई कम्पेरिजन ही नहीं है'
Updated on
27-09-2026 11:46 AM
नई दिल्ली: भारत के 15 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी भारतीय सीनियर टीम की प्लेइंग-11 में पक्के तौर पर जगह न बना पाए हों, लेकिन इतनी कम उम्र में ही उनका नाम भारतीय क्रिकेट ही नहीं, बल्कि वैश्विक खेल जगत में एक बड़ा ब्रांड बन चुका है। महज दो सालों के भीतर वैभव एक नेशनल सेंसेशन और ग्लोबल स्पोर्ट्स स्टार बन गए हैं। 15 साल के एथलीटों में फुटबॉल स्टार लैमिन यमाल के बाद वैभव सूर्यवंशी ही ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी फैन फॉलोइंग सबसे तेजी से बढ़ी है। सूर्यवंशी की इस तूफानी बल्लेबाजी और तेजी से हुए उभार पर भारतीय क्रिकेटर ध्रुव जुरेल ने खुलकर अपनी राय रखी है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर आकाश चोपड़ा के पॉडकास्ट में बात करते हुए जुरेल ने वैभव की जमकर तारीफ की और संजू सैमसन या किसी अन्य खिलाड़ी के साथ उनकी तुलना को बेमानी बताया।
ध्रुव जुरेल ने क्या कहा?
टीम में कॉम्पिटिशन और संजू सैमसन से तुलना के सवाल पर ध्रुव जुरेल ने कहा, 'वह जितनी भी तारीफ का हकदार है, उसे मिलनी चाहिए। जो काम वह कर रहा है, उसकी तो कोई सपने में भी कल्पना नहीं कर सकता। एक 15 साल का बच्चा मैदान पर आकर सभी गेंदबाजों को मार रहा है, यह देखकर बस मुंह से 'WOW' निकलता है। सच कहूं तो कोई जलन नहीं है और न ही कोई तुलना है। तुलना तो तब हो जब आपको लगे कि आप भी वैसा कुछ कर सकते हैं। वह समझ से परे स्तर पर बल्लेबाजी कर रहा है।'
जुरेल ने आगे कहा कि वैभव पावरप्ले में जिस तरह गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हैं, उससे डगआउट में बैठे बाकी बल्लेबाजों का काम भी आसान हो जाता है और उन्हें भी आक्रामक होकर खेलने की प्रेरणा मिलती है। राजस्थान रॉयल्स के लिए ध्रुव जुरेल और वैभव सूर्यवंशी एक साथ खेलते हैं। यही कारण है कि वैभव सूर्यवंशी के बारे में वह काफी अच्छे से जानते हैं।
ध्रुव जुरेल का भी बल्ले से शानदार प्रदर्शन
दूसरी ओर, ध्रुव जुरेल खुद भी इस समय करियर के बेहतरीन दौर से गुजर रहे हैं। हालिया सीरीज में वे देवदत्त पडिक्कल के बाद भारत के दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। जुरेल ने सीरीज में एक शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 173 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में शुरुआत में वे ऋषभ पंत के साथ विकेटकीपर स्लॉट के लिए दावेदार थे, लेकिन बाद में टीम मैनेजमेंट ने उन्हें एक विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में मौका दिया, जिस पर वे पूरी तरह खरे उतरे हैं।
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच पहले वनडे मैच में कप्तान शुभमन गिल चोट के बावजूद खेलते नजर आएंगे। बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने पुष्टि कर दी है कि भारतीय…
तिरुवनंतपुरम: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला रविवार को तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। तीन मैच की वनडे सीरीज से भारतीय टीम 2027…
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर 2026 को तिरुवनंतपुरम में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी मैदान पर कदम…
साउथेम्प्टन: भारत के तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट ने काउंटी क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट निकाले और ससेक्स को हैंपशायर पर शानदार जीत दिलाई। उन्होंने पहली पारी में…
नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को शूटिंग में शनिवार को एक और पदक मिला। आशी चौकसे, तिलोत्तमा सेन और विदरसा विनोद की तिकड़ी ने भारत को सिल्वर मेडल दिलाया।…
भारत और वेस्टइंडीज के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का आगाज रविवार, 27 सितंबर 2026 से होने जा रहा है। सीरीज का पहला मुकाबला तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल स्टेडियम…
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 में भारत के खिलाड़ियों ने अब तक कुल 3 गोल्ड मेडल, 11 सिल्वर मेडल और 13 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। टूर्नामेंट में शूटिंग, एथलेटिक्स, भारोत्तोलन,…