GNews7.com

दक्षिण पश्चिमी मानसून सामान्यत:पहले सप्ताह में बादल नहीं, दूसरे-तीसरे में उमस, चौथे में सर्दी

Updated on 02-10-2026 11:54 AM

अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में विदा होगा

अगस्त-सितंबर की तुलना में अक्टूबर में बादल तो छाएंगे, लेकिन तेज बारिश की संभावना बहुत कम बताई जा रही है। सामान्य रूप से दिन के साथ रात के तापमान में कमी आने लगेगी। शाम ढलने के बाद हल्की ठंड का एहसास भी होने लगेगा। दोपहर में धूप के तेवर तीखे रहने के आसार भी हैं।

दक्षिण पश्चिमी मानसून सामान्यतः उज्जैन से अक्टूबर माह के प्रथम सप्ताह में चला जाता है, परिणामस्वरूप बादलों की मात्रा कम हो जाएगी।सितंबर की तुलना में इस माह में दिन सामान्यतः ज्यादा गर्म और रातें ठंडी रहेंगी। इस माह बंगाल की खाड़ी से चक्रवाती तूफान आंध्र तट को पार कर उज्जैन को कभी-कभार प्रभावित करता है।

ऐसे अवसरों पर उज्जैन और आसपास के क्षेत्रों में सामान्य से अधिक मात्रा में वर्षा रिकॉर्ड की जा सकती है। आर्द्रता ज्यादा होने से दिन थोड़ा उमसभरा और असुविधाजनक हो जाएगा। इस माह का सामान्य औसत अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस और औसत न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस होता है। इस माह की औसत वर्षा 26.8 मिमी है। वर्षा के दिनों की औसत संख्या 1.6 है।

सप्ताह-वार जानिए... पहले सप्ताह में कहीं मध्यम तो कहीं हल्की बारिश संभव पहला सप्ताह : आसमान साफ रहेगा। दिन के साथ रात का तापमान सामान्य रहेगा। कहीं मध्यम तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है। दूसरा सप्ताह : दिन के साथ रात का तापमान सामान्य से कम रहेगा। रात में हल्की ठंड महसूस होने लगेगी। तीसरा सप्ताह : इस सप्ताह में भी तापमान सामान्य से कम रहने का अनुमान है। आसमान साफ रहेगा। कहीं कहीं हल्की बारिश हो सकती है। चौथे सप्ताह : सर्दी की शुरुआत होने लगेगी। रात की तरह दिन में भी तापमान नीचे जाने का क्रम शुरू हो जाएगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 October 2026
जिला अस्पताल में सोनोग्राफी करवाने आ रहीं गर्भवती महिलाओं और भर्ती मरीजों की परेशानी कम होने का नाम नहीं ले रही है। सोनोग्राफी कराने के लिए मरीजों को 15-15 दिनों…
 02 October 2026
अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में विदा होगाअगस्त-सितंबर की तुलना में अक्टूबर में बादल तो छाएंगे, लेकिन तेज बारिश की संभावना बहुत कम बताई जा रही है। सामान्य रूप से दिन…
 02 October 2026
कागजों में स्मार्ट क्लास और सर्व शिक्षा अभियान के बड़े-बड़े दावों के बीच सागर जिले के सरकारी स्कूलों की मैदानी हकीकत चौंकाने वाली है। रोंड़ा हायर सेकंडरी स्कूल और नाऊढाना…
 02 October 2026
सागर जिले के बंडा में 36 लोगों की जान लेने वाले जहरीली शराब कांड में पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। जांच में सामने आया है कि मुख्य आरोपियों को…
 02 October 2026
डिंडौरी जिले के 30 हजार हेक्टेयर में फैले साल के जंगल पर साल बोरर कीट का खतरा बढ़ गया है। इससे प्रभावित करीब 1.50 लाख पेड़ों को 31 दिसंबर तक…
 02 October 2026
मध्य प्रदेश के अनूपपुर के पुराने तहसील कार्यालय के पीछे बने ईवीएम वेयरहाउस से 24 EVM चोरी हो गई हैं। इनमें 8 बैलेट यूनिट (BU) और 16 कंट्रोल यूनिट (CU)…
 02 October 2026
मध्यप्रदेश हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच ने OBC क्रीमीलेयर तय करने के मामले में कहा है कि केवल माता-पिता की आय को आधार बनाकर फैसला नहीं किया जा सकता। इसके लिए…
 02 October 2026
भोपाल: मध्य प्रदेश बीजेपी के नए प्रभारी बिप्लब देब पहली बार एमपी आए थे। दो दिनों तक उन्होंने पार्टी के कोर ग्रुप, कार्य समिति और अन्य नेताओं के साथ बैठक…
 01 October 2026
श्री महाकालेश्वर मंदिर के पट गुरुवार तड़के चार बजे खुलते ही भस्म आरती की शुरुआत हुई। पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में स्थापित सभी देव प्रतिमाओं का पूजन किया। इसके बाद भगवान…
Advt.