GNews7.com

त्विषा शर्मा केस: गिरिबाला और समर्थ को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा; CBI ने नहीं की रिमांड बढ़ाने की मांग

Updated on 02-06-2026 03:56 PM

भोपाल। मॉडल-अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत के हाइप्रोफाइल मामले में नया अपडेट सामने आया है। आरोपी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर भेजा गया है। अब दोनों को 14 दिनों के लिए जेल जाना होगा।

सीबीआइ ने मंगलवार दोपहर पूर्व जज गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह को विशेष अदालत में पेश किया। यहां आरोपी गिरिबाला सिंह समर्थ सिंह की पुलिस रिमांड मांगने से इनकार कर दिया था। उनको न्यायिक हिरासत पर भेजने की मांग की थी।

त्विषा शर्मा की 12 मई को संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई थी। शुरुआती जांच के बाद केस सीबीआइ को सौंप दिया गया। एजेंसी ने पांच दिन पूर्व मिली रिमांड अवधि के दौरान त्विषा की सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह से पूछताछ की है, लेकिन साजिश की पूरी कड़ियां जोड़ने के लिए समर्थ को दोबारा रिमांड पर लेना जरूरी माना जा रहा है।

सोने के उपहारों को जब्ती की तैयारी में सीबीआई

सीबीआइ शादी के समय त्विषा को मायके और रिश्तेदारों से मिले सोने के उपहारों (स्त्रीधन) को जब्त करने की तैयारी में है। इसके लिए एक जौहरी को भी तलब किया है, जो बरामद होने वाले जेवरातों की शुद्धता और उसकी मौजूदा कीमत का मूल्यांकन करेगा। इस जब्ती को केस डायरी में दहेज प्रताड़ना और वित्तीय साक्ष्य के रूप में शामिल किया जा सकता है।

गिरबाला सिंह कर रहीं खुद की पैरवी

  • गिरिबाला सिंह कोर्ट में खुद की पैरवी कर रही हैं। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज के जारी करने के आरोप पर कहा कि यह बिल्कुल गलत है। हम ने कोई सीसीटीवी फुटेज जारी नहीं किए।
  • गिरिबाला ने कोर्ट में कहा कि मीडिया ट्रायल बंद हो। हम जहां जा रहे है मीडिया वहां आ रही है। यह बंद किया जाए। हमारी जान को खतरा है। सीन रिक्रिएशन के दौरान तीन घर पहले उतारने और मीडिया को फुटेज देने पर गिरबाला ने आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि सीधे मेरे घर पर भी गाड़ी लगाई जा सकती थी।
  • इधर सीबीआई ने कोर्ट से कहा कि हम अभी ज्यूडीशियल कस्टडी की मांग कर रहे हैं। जरूरत पड़ने पर हम पुलिस रिमांड पर लेंगे।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 02 June 2026
भोपाल। भोपाल नगर निगम द्वारा स्लाटर हाउस के टेंडर में अनियमितता के आरोप वाली शिकायत की जांच मप्र आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू)ने प्रारंभ कर दी है। जांच एजेंसी ने मामले…
 02 June 2026
 भोपाल। समाज से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर युवाओं की संवेदनशीलता अब केवल चर्चाओं तक सीमित नहीं है। भोपाल के युवा फिल्म निर्माण को सामाजिक संवाद का माध्यम बनाते हुए…
 02 June 2026
भोपाल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 1 जून को मंत्रालय में मध्यप्रदेश यात्री परिवहन एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के संचालक मण्डल की बैठक ली। बैठक में बोर्ड के उपाध्यक्ष…
 02 June 2026
भोपाल। इंटरनेट पर पुराने नोटों को ऊंची कीमत पर बेचकर लाखों रुपये कमाने का सपना दिखाने वाला एक वीडियो गुनगा क्षेत्र में रहने वाली गृहिणी को महंगा पड़ गया। महिला…
 02 June 2026
भोपाल। प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी की भूमि का मालिकाना हक रहवासियों को स्वामित्व योजना के माध्यम से दिया जाएगा। रजिस्ट्री का वित्तीय भार सरकार स्वयं उठाएगी। रजिस्ट्री निश्शुल्क…
 02 June 2026
भोपाल। भारत सरकार ने शत्रु संपत्ति प्रकरण में सैफ अली खान, शर्मिला टैगोर (पटौदी), सबाह अली खान, सोहा अली खान तथा सबीहा सुल्तान को नवाब भोपाल की संपत्तियों का परिवारजन…
 02 June 2026
भोपाल। मॉडल-अभिनेत्री त्विषा शर्मा की मौत के हाइप्रोफाइल मामले में नया अपडेट सामने आया है। आरोपी सास गिरिबाला सिंह और पति समर्थ सिंह को 14 दिन की न्यायिक हिरासत पर…
 02 June 2026
भोपाल। सीएम डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। इसमें धार की भोजशाला में सरस्वती लोक बनाने पर फैसला हुआ। इसके…
 01 June 2026
भोपाल।  प्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविंद सिंह राजपूत राहतगढ़ नगर में 25 मई से 3 जून  तक आयोजित श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति…
Advt.