GNews7.com

बोर में पत्थर डालने के विवाद में ग्रामीण की हत्या:कुल्हाड़ी से सिर पर किया वार, इलाज के दौरान मौत

Updated on 31-08-2026 12:40 PM
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण की कुल्हाड़ी के पासा (पिछले हिस्से) से सिर पर वार कर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। आरोपी ने ग्रामीण पर खेत में लगे बोर में पत्थर डालने का आरोप लगाया था। आरोपी ने वारदात के बाद भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था।

घटना घरघोड़ा थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक समुंदर राठिया के भतीजे नरेश राठिया ने 9 अगस्त 2021 को थाना में सूचना दी थी। उसने बताया कि बस्तीपारा निवासी तेल सिंह राठिया (45) का खेत उसके चाचा समुंदर राठिया के खेत से लगा हुआ है। तेल सिंह के खेत में लगे बोर में किसी ने पत्थर डाल दिया था। आरोपी ने इसका आरोप समुंदर राठिया पर लगाया।

इसे लेकर वह उसके घर के पास गाली-गलौज कर रहा था और जान से मारने की धमकी दे रहा था। इसी दौरान समुंदर राठिया उसके सामने आ गया। उसे देखते ही तेल सिंह गुस्से में आ गया और अपने पास रखी टांगी के पासा से उसके सिर पर वार कर दिया। इसके बाद आरोपी मौके से भाग गया। गंभीर चोट लगने से समुंदर राठिया बेहोश होकर गिर गया।

घटना के बाद परिजन समुंदर राठिया को इलाज के लिए घरघोड़ा अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके बाद नरेश राठिया ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

पुलिस ने मामले में तत्कालीन जांच अधिकारी एडमोन खेस के नेतृत्व में जांच शुरू की। आरोपी तेल सिंह राठिया के खिलाफ हत्या का अपराध दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने अभियोग पत्र न्यायालय में पेश किया।

आरोपी को आजीवन कारावास

मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायालय घरघोड़ा के न्यायाधीश अभिषेक शर्मा की अदालत में हुई। कोर्ट ने साक्षियों के बयान और दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद आरोपी तेल सिंह राठिया को समुंदर राठिया की हत्या का दोषी ठहराया।

कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की सजा सुनाने के साथ 1 हजार रुपए के अर्थदंड से भी दंडित किया है।

मृतक के आश्रितों को 1 लाख क्षतिपूर्ति की अनुशंसा

न्यायालय ने मृतक के आश्रितों को विधिक सेवा प्राधिकरण रायगढ़ के माध्यम से क्षतिपूर्ति के रूप में 1 लाख रुपए दिलाए जाने की अनुशंसा भी की है। मामले में राज्य की ओर से अपर लोक अभियोजक राजेश सिंह ठाकुर ने पैरवी की।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 31 August 2026
बिलासपुर (छत्तीसगढ़), बिलासपुर में लोकतांत्रिक समाजवादी पार्टी (लोसपा) के संस्थापक और समाजवादी चिंतक रघु ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर बयान दिया। उन्होंने ‘जेन-जी’ जैसे…
 31 August 2026
रायगढ़, छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में एक ग्रामीण की कुल्हाड़ी के पासा (पिछले हिस्से) से सिर पर वार कर हत्या करने के मामले में कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास की…
 31 August 2026
बिलासपुर, बिलासपुर के रतनपुर के महामाया मंदिर परिसर में युवक को चप्पल से पीटने वाली भाजपा नेत्री को पार्टी ने पद से हटा दिया है। मंदिर ट्रस्ट, पुलिस और भाजपा संगठन…
 31 August 2026
बिलासपुर, छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में बिलासा देवी केंवट एयरपोर्ट पर दिल्ली की अलायंस एयर की फ्लाइट 9I613 (VT-UDA) का टायर फटने से बड़ा हादसा टल गया। विमान रनवे पर रुक गया,…
 31 August 2026
रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज भी बारिश का अलर्ट है। अगले 24 घंटे में प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होगी। कुछ जगहों पर बहुत भारी से बेहद भारी…
 31 August 2026
रायपुर। नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद 288 से अधिक भारतीय नागरिकों के लापता होने की खबर पर छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गहरी चिंता…
 31 August 2026
रायपुर। महिला-बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने शंकर नगर स्थित शासकीय बालिका गृह में बेटियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 137वां संस्करण सुना।…
 31 August 2026
रायपुर। जब नारी शक्ति आगे बढ़ती है तो उसके साथ परिवार, समाज और पूरा देश आगे बढ़ता है। महिलाओं को सम्मान, सुरक्षा, समान अवसर और आर्थिक स्वावलंबन प्रदान करना हमारी…
 31 August 2026
रायपुर। राज्यपाल श्री रमेन डेका से आज लोक भवन में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान रायपुर के कार्यपालक निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल श्री अशोक जिंदल ने सौजन्य भेंट कर राज्यपाल को एम्स…
Advt.