GNews7.com

विराट कोहली बनाम शुभमन गिल, IPL 2026 में कौन किस पर भारी, समझे आंकड़ों की जुबानी

Updated on 26-05-2026 01:06 PM
धर्मशाला: आईपीएल 2026 के 70 लीग मैचों के लंबे सफर के बाद अब टूर्नामेंट अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर आ गया है। आज यानी 26 मई को धर्मशाला के मैदान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और गुजरात टाइटंस के बीच क्वालीफायर-1 का महामुकाबला खेला जाना है। इस मैच को जीतने वाली टीम सीधे फाइनल का टिकट कटाएगी, जबकि हारने वाली टीम को क्वालीफायर-2 खेलने मिलेगा।

क्रिकेट के नजरिए से यह मुकाबला जितना बड़ा है, भावनाओं के लिहाज से उससे भी कहीं ज्यादा विशाल है। यह मुकाबला सिर्फ दो टीमों का नहीं, बल्कि विराट कोहली बनाम शुभमन गिल का है। यह सिर्फ किंग और प्रेंस के बीच की एक साधारण तुलना नहीं है, कोहली आज भी आरसीबी की पारी को अपने कंट्रोल, टेम्पो और मौजूदगी से चला रहे हैं, तो वहीं गिल अब गुजरात के कप्तान और मुख्य रन-मशीन बनकर अधिकार के साथ बल्लेबाजी कर रहे हैं। आइए आंकड़ों के आईने में देखते हैं कि इस महामुकाबले में किसका पलड़ा भारी है।

शुभमन गिल या विराट कोहली किसका इम्पैक्ट ज्यादा

अगर पूरे सीजन के ओवरऑल प्रदर्शन को देखें, तो शुभमन गिल का आईपीएल 2026 सिर्फ एक बल्लेबाज के तौर पर नहीं, बल्कि एक लीडर के रूप में भी विराट से बड़ा रहा है। WPA इम्पैक्ट इंडेक्स इस सीजन के इम्पैक्ट मॉडल में गिल के 13 मैचों में कुल 2048.27 इम्पैक्ट पॉइंट्स हैं, जो उन्हें पूरे सीजन में दूसरे नंबर पर रखता है। वहीं, कोहली के 14 मैचों में 1361.53 पॉइंट्स हैं। अगर प्रति मैच इम्पैक्ट की बात करें, तो गिल, कोहली से काफी आगे हैं। गिल के पॉइंट्स में 470.7 पॉइंट्स उनकी कप्तानी के योगदान के हैं, कोहली इस रेस में नहीं हैं क्योंकि वे आरसीबी के कप्तान नहीं हैं। लेकिन अगर कप्तानी के पॉइंट्स हटाकर सिर्फ बतौर खिलाड़ी के तौर पर भी तुलना करें, तो भी गिल 1577.57 पॉइंट्स के साथ कोहली से आगे हैं।

शुभमन गिल का फॉर्म दमदार

गिल ने इस सीजन में अब तक 381 गेंदों में 161.68 के स्ट्राइक रेट से 616 रन बनाए हैं। वहीं कोहली ने 339 गेंदों में 164.31 के स्ट्राइक रेट से 557 रन बनाए हैं। कोहली का स्ट्राइक रेट थोड़ा बेहतर है, लेकिन गिल के पास रनों का बड़ा वॉल्यूम है। गिल की पिछली पांच पारियां शानदार रही हैं। उसमें 84, 85 और 63 रन की तीन पारियां शामिल रही हैं। दो फ्लॉप पारियों के बीच तीन बड़े स्कोर यह बताते हैं कि उनका फॉर्म कितना खतरनाक है।

विराट कोहली का कैसा रहा सीजन

विराट कोहली का पलड़ा वहां भारी होता है जहां गिल का दबदबा थोड़ा कम हो जाता है, यानी शुद्ध बल्लेबाजी के आंकड़े, कम डॉट बॉल और इस विपक्षी टीम के खिलाफ उनका पिछला रिकॉर्ड। पहले 6 ओवरों में दोनों के बीच का अंतर न के बराबर है। कोहली ने पावरप्ले में 176 गेंदों पर 165.34 के स्ट्राइक रेट से 291 रन बनाए हैं, जबकि गिल ने 175 गेंदों पर 165.14 के स्ट्राइक रेट से 289 रन जड़े हैं।

RCB vs GT IPL 2026 में हेड टू हेड

IPL 2026 के इस सीजन में जब ये दोनों टीमें आपस में भिड़ीं, तो विराट ने गुजरात के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। कोहली ने गुजरात के खिलाफ दो मैचों में 191.23 के विस्फोटक स्ट्राइक रेट से 109 रन (81 और 28 रन) बनाए। वहीं, गिल ने आरसीबी के खिलाफ 178.57 के स्ट्राइक रेट से 75 रन (32 और 43 रन) बनाए। दोनों 2-2 बार आउट हुए, लेकिन कोहली ने गुजरात को ज्यादा नुकसान पहुंचाया। ऐसे में विराट कोहली इस मामले में शुभमन गिल से आगे निकल गए।

कहां पलट सकता है क्वालीफायर-1 का मैच?

गुजरात के गेंदबाजों को कोहली को फुल-लेंथ गेंदें फेंकने से बचना होगा, क्योंकि इस सीजन में उन्होंने अपने स्कोरिंग आर्क में आने वाली फुल गेंदों पर जमकर रन बटोरे हैं। उनके खिलाफ सबसे सटीक प्लान ऑफ-स्टंप के बाहर हार्ड लेंथ की गेंदें फेंकना है, ताकि उन्हें सीधी बाउंड्री की जगह स्क्वायर बाउंड्री खेलने के लिए मजबूर किया जा सके और उनकी गति को रोका जा सके। वहीं ऑफ-स्टंप और गुड-लेंथ की गेंदों पर गिल का रिकॉर्ड उनके सर्वश्रेष्ठ जोन के मुकाबले थोड़ा कमजोर रहा है। आरसीबी के गेंदबाजों का मकसद अंधाधुंध विकेट ढूंढना नहीं, बल्कि गिल की शुरुआती 15 गेंदों को बेहद कठिन और भारी बनाना होना चाहिए। ऐसे में फैंस को शाम में होने वाले मुकाबले में दमदार रोमांच देखने को मिलेगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 26 May 2026
नई दिल्ली: डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम आईपीएल 2026 के पहले क्वालीफायर में गुजरात टाइटंस का सामना करने के लिए तैयार है। आखिरी दो मैचों में टीम के…
 26 May 2026
नई दिल्ली: आईपीएल 2026 के ग्रुप राउंड के मुकाबला खत्म हो गए हैं। आज से प्लेऑफ राउंड की शुरुआत है। लीग राउंड में कुल 70 मुकाबले खेले गए। इसमें एक…
 26 May 2026
धर्मशाला: आईपीएल 2026 के 70 लीग मैचों के लंबे सफर के बाद अब टूर्नामेंट अपने सबसे रोमांचक मोड़ पर आ गया है। आज यानी 26 मई को धर्मशाला के मैदान…
 26 May 2026
पेरिस: स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी स्टैन वावरिंका ने फ्रेंच ओपन को भावुक अंदाज में अलविदा कहा। 2015 के चैंपियन वावरिंका अपने संभावित आखिरी फ्रेंच ओपन अभियान में पहले दौर…
 26 May 2026
नई दिल्ली: मेक्सिको ने ईरान की फुटबॉल टीम को अपने देश में ठहरने की अनुमति दे दी है। देश की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबॉम ने कहा कि उनकी सरकार को इससे…
 23 May 2026
नई दिल्ली: सनराइजर्स हैदराबाद के युवा तेज गेंदबाज साकिब हुसैन के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेला गया मुकाबला कभी नहीं भूल पाएंगे। बिहार के रहने वाले 21 वर्षीय…
 23 May 2026
हैदराबाद: आईपीएल 2026 के 67वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने घरेलू मैदान राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 55 रनों से हरा दिया। हालांकि, हैदराबाद यह…
 23 May 2026
हैदराबाद: आईपीएल 2026 में शुक्रवार को सनराइजर्स हैदराबाद ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) को 55 रनों से हराया। मैच के दौरान विराट कोहली और ट्रेविस हेड…
 23 May 2026
हैदराबाद: बीते 22 मई को सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच मुकाबला खेला गया था। इस मैच में रन मशीन के नाम से मशहूर विराट कोहली बड़ी पारी…
Advt.