GNews7.com

लखनऊ में स्टेडियम के पास भरा पानी, मैच पर क्या होगा असर? अंडर-100 सिमटेगी टीम या बनेगा 200+ स्कोर

Updated on 06-10-2026 12:35 PM
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी। भारतीय टीम हाल ही में एशियन गेम्स का गोल्ड मेडल जीतकर लौटी है और आत्मविश्वास से भरी हुई है। वहीं, वेस्टइंडीज ने वनडे में 350 रन से ज्यादा का लक्ष्य हासिल कर रिकॉर्ड बनाया और कैरिबियाई खिलाड़ी ही पूरे जोश में होंगे। ऐसे में इस मैच में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है।

लखनऊ में भारत का आखिरी टी20 मैच काफी चर्चा में रहा था। इकाना स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम 99 रन पर ऑल आउट हो गई थी। हालांकि, 100 रन के लक्ष्य का पीछा करने में भारत को 119 गेंदें लग गई थीं। अंत में टीम इंडिया ने यह मुकाबला 6 विकेट से जीता था। हालांकि, इस बार लखनऊ में हाई स्कोरिंग मैच देखने को मिल सकता है।

स्टेडियम के बाहर भरा पानी

मैच से कुछ दिन पहले लखनऊ और उत्तर भारत में काफी बारिश हुई थी। इससे गोमती नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। स्टेडियम के आसपास कुछ जगहों पर पानी भरा हुआ है, लेकिन मैदान में पानी निकलने की अच्छी व्यवस्था है। इससे मैदान पूरी तरह सूखा हुआ है। मैच के दौरान भी इस वजह से कोई परेशानी नहीं होगी।

कैसा रहेगा मौसम?

लखनऊ में मंगलवार को दिन में हल्की बारिश हो सकती है, लेकिन शाम में मौसम पूरी तरह से साफ रहेगा। बारिश की संभावना न के बराबर है। हालांकि, यहां उमस बहुत ज्यादा है। ऐसे में रात के समय ओस गिर सकती है। ओस गिरने पर गेंदबाजों और फील्डर को परेशानी होती है। इस वजह से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करने का फैसला कर सकती है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज में भी तीनों मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम ने ही जीते हैं।

कैसी है पिच?

लखनऊ की पिच से शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है। मैच से पहले हल्की बारिश की भी संभावना है। अगर बारिश होती है तो नई गेंद से तेज गेंदबाजों को मूवमेंट मिल सकता है। हालांकि, गेंद पुरान होने पर बड़े शॉट खेलना आसान होगा और इस मुकाबले में भी 200 रन के आसपास स्कोर बन सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
 06 October 2026
बीजिंग: स्टार टेनिस खिलाड़ी डेनिल मेदवेदेव ने सोमवार को एक फैन के मुंह पर गेंद मार दी। इस वजह से उन्हें चाइना ओपन से बाहर कर दिया गया। सेमीफाइनल मैच…
 06 October 2026
नई दिल्ली: टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी एक ओवर में 6 छक्के लगाना चाहते हैं। वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले उन्होंने खुलासा किया कि उनका दूसरा…
 06 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 टी20 मैच की सीरीज का पहला मुकाबला लखनऊ में खेला जाना है। दोनों टीमें यह मैच जीतकर विजयी आगाज करने की कोशिश करेंगी।…
 05 October 2026
नई दिल्ली: भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली गई। इस सीरीज के टीम इंडिया ने 2-1 से अपने नाम किया। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे…
 05 October 2026
नागोया एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट फाइनल में भारत के हाथों 19 रनों से हारकर पाकिस्तान को सिल्वर मेडल से संतोष करना पड़ा। इस मुकाबले में 51 गेंदों पर…
 05 October 2026
इंग्लैंड के अनुभवी तेज गेंदबाज क्रेग माइल्स ने महज 32 साल की उम्र में प्रोफेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास का ऐलान कर दिया है। 15 साल लंबे अपने…
Advt.