GNews7.com

'ईरान पर सबसे जोरदार हमला करेंगे', डोनाल्ड ट्रंप की फिर से लड़ाई शुरू करने की धमकी, तेहरान के परमाणु कार्यक्रम पर अड़े

Updated on 21-05-2026 12:31 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर हमले की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका-ईरान में चल रही बातचीत अंतिम चरण में है और उन्हें उम्मीद है कि डील हो जाएगी। हालांकि अगर बातचीत टूट जाती है तो फिर वह सख्त रुख अपनाते हुए सैन्य विकल्प की ओर जा सकते हैं। ट्रंप की ओर से ईरान के यह धमकी ऐसे समय दी गई है, जब दोनों देशों के बीच एक नाजुक सीजफायर है। ईरान ने किसी भी अमेरिकी हमले का जोरदार जवाब देने की बात कही है।

डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को कहा कि हम देखेंगे कि क्या होता है। या तो कोई समझौता होगा या फिर हम कुछ ऐसे कदम उठाएंगे जो थोड़े सख्त होंगे। हालांकि हमें उम्मीद है कि ऐसा नहीं होगा। हम एक मौका देंगे क्योंकि मुझे कोई जल्दी नहीं है। हम बहुत सारे लोगों के मारे जाने के बजाय कुछ ही लोगों के मारे जाने को देखना पसंद करेंगे। हम इसे किसी भी तरह से कर सकते हैं।

ईरान को डील करनी होगी: ट्रंप

डोनाल्ड ट्रंप ने जोर देकर कहा कि किसी भी समझौते में ईरान को परमाणु हथियार रखने की इजाजत नहीं दी जाएगी। तेहरान की सरकार अगर परमाणु कार्यक्रम पर समझौता नहीं करती है और न्यूक्लियन वेपन बनाने पर आगे बढ़ती है तो फिर चीजें बिगड़ेंगी। इससे हमें ईरान पर एक बहुत जोरदार हमला करना पड़ सकता है।ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (आईआरजीसी) की ओर से कहा गया है कि अगर उनकी जमीन पर अटैक होता है तो उसका पूरी ताकत से जवाब दिया जाएगा। आरजीसी ने कहा है कि इस बार अमेरिकी हमले से एक ऐसा युद्ध शुरू होगा, जिसे सीमित करना मुश्किल होगा। यह लड़ाई क्षेत्र की सीमाओं को पार करके और आगे तक फैल जाएगी।

ईरान-अमेरिका में तनाव

28 फरवरी को ईरान पर अमेरिका-इजरायल के संयुक्त सैन्य हमले करने के बाद से पूरे पश्चिम एशिया में तनाव है। 39 दिन की भीषण लड़ाई के बाद 8 अप्रैल को पाकिस्तान की मध्यस्थता से युद्धविराम पर सहमति बनी। इसके बाद से बातचीत के जरिए समझौते की कोशिश हो रही है लेकिन दोनों पक्ष किसी शांति समझौते पर नहीं पहुंच सके हैं।अमेरिका की ओर से ईरान के परमाणु कार्यक्रम को खत्म करने की मांग प्रमुखता से की जा रही है। वहीं ईरान ने अमेरिका से बातचीत में युद्ध से हुए नुकसान के लिए मुआवजा मांगा है और होर्मुज जलडमरूमध्य पर अपनी संप्रभुता को मान्यता देने को कहा है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े हैं। इसके चलते गतिरोध लगातार बना हुआ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने भारत के विमानों के अपने हवाई क्षेत्र में आने पर लगे प्रतिबंध को बढ़ा दिया है। पाकिस्तान एयरपोर्ट अथॉरिटी (पीएए) के 'नोटिस टू एयरमेन' (नोटम) के अनुसार,…
 21 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर ईरान पर हमले की धमकी दी है। ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका-ईरान में चल रही बातचीत अंतिम चरण में है…
 21 May 2026
न्यूयॉर्क: संयुक्त राष्ट्र में भारत के दूत हरीश पर्वथनेनी ने पाकिस्तान को जमकर फटकार लगाई है। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में पी. हरीश ने पाकिस्तान के अफगानिस्तान में हवाई…
 21 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिका के न्याय विभाग ने क्यूबा के पूर्व राष्ट्रपति राउल कास्त्रो पर हत्या के आरोप लगाए हैं। ये आरोप क्यूबा की वायु सेना के दो अमेरिकी प्लेन को मार…
 21 May 2026
न्यूयॉर्क: पाकिस्तान ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की एक बहस में आतंकवाद को लेकर भारत पर ही आरोप मढ़ दिए हैं। पाकिस्तान में दशकों से आतंकवाद को पनाह मिलने…
 20 May 2026
रोम: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस इटली के दौरे पर हैं। रोम पहुंचने पर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी ने उनका जबरदस्त स्वागत किया है। मेलोनी ने पीएम मोदी के साथ…
 20 May 2026
ढाका, बांग्लादेश के चिटगांव शहर में स्थित भारतीय दूतावास परिसर के अंदर मंगलवार को एक भारतीय सुरक्षाकर्मी मृत पाया गया। मृतक की पहचान 35 साल के नरेंद्र के तौर पर हुई…
 20 May 2026
बीजिंग: डोनाल्ड ट्रंप के बीजिंग दौरे के महज 10 दिनों के अंदर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन चीन पहुंचे हैं। यहां उनका स्वागत उनके 'महान दोस्त' शी जिनपिंग ने की है।…
 20 May 2026
अबू धाबी/नई दिल्ली: मोदी सरकार ने खाड़ी देशों खासकर संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के साथ काफी गहरे रिश्ते बनाए हैं। पीएम मोदी 15 मई को फिर से अबू धाबी पहुंचे…
Advt.