इमरान की बहन गिरफ्तार
पाकिस्तान की सरकार की ओर से पीटीआई के मार्च को रोकने की कोशिश होती दिख रही है। पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की बहन अलीमा खान को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। लाहौर पुलिस ने रविवार को अलीमा को कोट लखपत जेल भेज दिया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय हुई है। अलीमा लॉन्ग मार्च की अगुवाई करने वाले लीडरान में से एक हैं।जियो न्यूज ने बताया कि अलीमा खान को मेंटेनेंस ऑफ पब्लिक ऑर्डर, 1960 के तहत हिरासत में लिया। अलीमा लाहौर के अपर मॉल स्थित अपने घर से जिम जा रही थीं, तभी उन्हें पुलिस ने रोक किया। उनकी गाड़ी को पुलिस स्टेशन में खड़ा कर दिया गया और उनको जेल भेज दिया गया। अलीमा के परिवार और पीटीआई ने इस पर कड़ी नाराजगी जताई है।
