काठमांडू: नेपाल के पीएम बालेन शाह भारत दौरे पर हैं। दोनों देशों के आपसी संबंधों के लिहाज से शाह की इस यात्रा को अहम माना जा रहा है। सोमवार को बालेन शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस दौरान द्विपक्षीय व्यापार, एयर कनेक्टिविटी, पर्यटन और दूसरे मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। बालेन शाह के इस दौरे पर नेपाल में सवाल भी उठ रहे हैं। नेपाली पत्रकार और विशेषज्ञ बिरात अनुपम ने बालेन शाह के भारत दौरे के लिए अपनाए गए तरीकों और दोनों देशों के विवादित मुद्दों को लेकर 10 अहम बातें कही हैं। बिरात ने अपने ट्विटर पर शाह के दिल्ली दौरे के बारे में 10 प्वाइंट रखे हैं। बिरात की 10 सवाल इस तरह से हैं-
1. बालेन शाह ने भारत दौरे और इसके उद्देश्यों के बारे में राष्ट्रपति को कोई जानकारी नहीं दी। ऐसा लगता है कि उन्हें नेपाल के पुराने राजनीतिक दिग्गजों की ओर से चुने गए राष्ट्रपति पसंद नहीं हैं।
2. शाह ने दौरे से पहले पूर्व प्रधानमंत्रियों से सलाह-मशविरा नहीं करते नेपाल की स्थापित राजनयिक परंपरा को तोड़ा है। इससे कूटनीति को लेकर उनके अत्यधिक आत्मविश्वास का पता चलता है। यह ऐसे रैपर की पहचान है, जो अचानक मेयर बना और फिर सत्ता-विरोधी लहर में पीएम पद तक पहुंच गया।
3. काठमांडू के मेयर के रूप में शाह ने अपने कार्यालय में 'ग्रेटर नेपाल' का नक्शा लगाया था। वह अक्सर लिपुलेख, कालापानी और लिम्पियाधुरा के मुद्दों को उठाते थे। इस बार उन्होंने इनका जिक्र तक नहीं किया। पहले की तरह, इस बार भी सीमा विवादों पर कुछ खास होने की उम्मीद नहीं है।
4. भारत आने से पहले उन्होंने नेपाल में रेड कार्पेट पर चलने से परहेज किया और बिजनेस राउंडटेबल (व्यापार गोलमेज सम्मेलन) में भी हिस्सा नहीं लिया। ऐसा लगता है कि उन्होंने सिर्फ सबसे अलग दिखने और सुर्खियां बटोरने के लिए ऐसा किया।
5. नेपाल पीएम ने अपनी उड़ान में पत्रकारों को शामिल नहीं किया और ना ही कोई प्रेस इंटरव्यू दिया। इससे पता चलता है कि उन्हें केवल सोशल मीडिया के जरिए एकतरफा संवाद पसंद है और वे पारंपरिक मीडिया को पसंद नहीं करते हैं।
6. भारत में पढ़ाई करने और वहां उनकी बहन की शादी होने के बावजूद शाह ने भारत की आम जनता से जुड़ने के लिए समय नहीं निकाला। उन्होंने 'पूरे देश' के साथ जुड़ने के बजाय केवल सरकार के स्तर पर बातचीत करने को प्राथमिकता दी है।
7. नेपाल के पीएम बालेन शाह ने अपने पूर्ववर्ती प्रधानमंत्रियों की तरह किसी ठोस एजेंडे पर काम नहीं किया है। इसके नतीजे बहुत कम उम्मीद जगाते हैं।
8. शाह कई पुरानी राजनयिक परंपराओं को तोड़ना चाहते हैं लेकिन पहली द्विपक्षीय राजनयिक यात्रा के लिए भारत को चुनने की परंपरा को वह नहीं तोड़ पाए हैं।
9. दिल्ली में शाह का स्वागत एक राज्य मंत्री ने किया। पिछले दो दशकों में ऐसा स्वागत पाने वाले वे चौथे नेपाली प्रधानमंत्री हैं। 2006 में जीपी कोइराला का स्वागत करने उस समय के पीएम डॉक्टर मनमोहन सिंह ने किया था, जो कि बड़ी बात थी।
10. शाह ने खासतौर से सोशल मीडिया पर चर्चा बटोरी है। उनके पहनावे से लेकर फ्लाइट रडार ट्रैकिंग की बातें हो रही हैं। उन्होंने युवाओं के बीच नई उत्सुकता पैदा की लेकिन भारत में उनकी लोकप्रियता उतनी नहीं रही, जितनी उम्मीद थी।
ग्रेटर नेपाल के नक्शे का क्या हुआ? भारत दौरे पर आए बालेन शाह, नेपाली पत्रकार ने पूछे तीखे 10 सवाल, चेताया
नेपाल के पीएम बालेन शाह भारत दौरे पर हैं। दोनों देशों के आपसी संबंधों के लिहाज से शाह की इस यात्रा को अहम माना जा रहा है। सोमवार को बालेन शाह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इस दौरान द्विपक्षीय व्यापार,
विदेश की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज और विश्लेषण — gnews7.com पर।