GNews7.com

कौन हैं जॉन ब्रिटास? जिन्होंने बीजेपी सांसद सुष्मिता देव पर लगाया बार-बार 'लुंगीवाला' कहने का आरोप, मच गया बवाल

Updated on 12-08-2026 03:39 PM
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस रखते हुए कह कि बीजेपी की सांसद सुष्मिता देव ने बार-बार उन्हें लुंगीवाला कहा। ब्रिटास ने बताया कि सोमवार को टैक्स से जुड़े कामकाज पर चर्चा के दौरान देव ने उनके भाषण में बार-बार बाधा डाली और उन्हें ‘लुंगीवाला’ कहकर संबोधित किया। इस मुद्दे पर हंगामा और सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। ब्रिटास ने इस मामले में दक्षिण भारत के लोगों से अपमान से जोड़ा है।
 

दक्षिण में लाखों लोग पहनते हैं लुंगी

ब्रिटास ने कहा कि लुंगी लाखों लोगों का पहनावा है। खासकर दक्षिण भारत के लोग इसे पहनते हैं। उनके इस शब्द का अपमानजनक इस्तेमाल दक्षिण भारतीयों का मजाक उड़ाने वाली पुरानी रूढ़ियों से जुड़ा रहा है। उन्होंने 1960 और 1970 के दशक में मुंबई में दक्षिण भारतीयों के खिलाफ चलाए गए अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि उस दौर में ‘लुंगीवाला’ और ‘मद्रासी’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल अपमानजनक तरीके से किया जाता था। ब्रिटास ने अपने नोटिस में दावा किया कि घटना के दौरान मौजूद कुछ सांसदों ने भी टिप्पणी पर आपत्ति जताई थी। उन्होंने बताया कि पास बैठे सुखेंदु शेखर रॉय ने बाद में सुष्मिता देव को माफी मांगने की सलाह देने की बात कही थी। ब्रिटास ने यह मामला केवल एक सांसद की गरिमा का नहीं, बल्कि अलग-अलग राज्यों और सांस्कृतिक पृष्ठभूमि से आने वाले सदस्यों के सम्मान से भी जुड़ा है।

कौन हैं जॉन ब्रिटास

डॉ. जॉन ब्रिटास एक अनुभवी पत्रकार और केरल में लेफ्ट के नेता हैं। वह कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट) के राज्यसभा सदस्य और पार्लियामेंट्री पार्टी के नेता हैं। वह वह कैराली टेलीविजन नेटवर्क (मलयालम कम्युनिकेशंस लिमिटेड) के मैनेजिंग डायरेक्टर और चीफ एडिटर के तौर पर भी काम करते हैं। वह अप्रैल 2021 में राज्यसभा के लिए चुने गए थे। मई 2025 में उन्हें ऊपरी सदन में CPI(M) की पार्लियामेंट्री पार्टी के नेता के पद पर प्रमोट किया गया। वह राज्यसभा आने से पहले 2016 से 2021 तक केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के मीडिया सलाहकार रहे हैं। वह बतौर पत्रकार बाबरी मस्जिद गिराए जाने और गुजरात दंगों रिपोर्टिंग कर चुके हैं।

जेएनयू से पढ़े हैं ब्रिटास

15 मई 1966 को केरल के कन्नूर में जन्मे ब्रिटास एक एक्टिव स्टूडेंट पॉलिटिकल लीडर थे। उनके पास नई दिल्ली में जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) समेत कई इंस्टीट्यूशन से डिग्री हैं। 15 मई 1966 को जन्में पिछले दिनों तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रोटेस्ट में एक AISA की प्रमुख कार्यकर्ता को कानूनी कार्रवाई में मदद की थी। जॉन ब्रिटास की घोषित नेट वर्थ लगभग 3.99 करोड़ है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
जयपुर: राज्य सरकार की ओर से जारी 183 आरएएस अफसरों की सूची में उन अधिकारी का नाम भी है जो पिछले साल थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए थे। अपनी…
 12 August 2026
पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के करीब एक दशक बाद एक शोध रिपोर्ट ने इस नीति को लेकर नई राजनीतिक बहस छेड़ दी है। देश के प्रमुख आर्थिक शोध संस्थानों…
 12 August 2026
तिरुवनंतपुरम/नई दिल्ली: संसद के मॉनसूत्र सत्र में बुधवार को ‘लुंगीवाला’ शब्द को लेकर राज्यसभा में सियासी टकराव हुआ। सीपीआई (एम) के राज्यसभा सांसद जॉन ब्रिटास ने सदन में विशेषाधिकार नोटिस…
 12 August 2026
पटना: बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने बुधवार को विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वे बहुत देर से चल रहे हैं।…
 12 August 2026
 बदायूं: यूपी के बदायूं में एक सड़क हादसे के बाद फैली अफवाह ने सरकारी डॉक्टर को भीड़ ने घेर लिया। सीएचसी उसावां के प्रभारी चिकित्साधिकारी (एमओआईसी) डॉ. राहुल सिद्धार्थ पर…
 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
Advt.