तीसरे T20 से इस खिलाड़ी की छुट्टी करेंगे श्रेयस अय्यर? मैन्चेस्टर में बना था हार की वजह
Updated on
06-07-2026 01:18 PM
नई दिल्ली: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद भारतीय क्रिकेट टीम को अभी भी अपनी पहली जीत का इंतजार है। पहला मुकाबला बारिश के चलते नतीजे तक नहीं पहुंच पाया था। फिर दूसरे मैच में 191 रन का लक्ष्य देने के बावजूद हार का सामना करना पड़ा। अब कल यानि 7 जुलाई को ट्रेंट ब्रिज में तीसरी भिड़ंत होने वाली है। जिसमें स्पिनर रवि बिश्नोई को बाहर किया जा सकता है। मैन्चेस्टर में उनक एक ओवर भारत की हार का मुख्य कारण बना था।रवि बिश्नोई के कारण मिली थी हार
मैन्चेस्टर में खेले गए दूसरे मुकाबले में इंग्लैंड के लिए 191 रन का टारगेट हासिल करना चुनौतीपूर्ण हो रहा था। लेकिन रवि बिश्नोई के एक ओवर ने बाजी पूरी तरह से पलट दी। 16वें ओवर के अंत तक इंग्लैंड की जीत के लिए 24 गेंदों में 49 रन की दरकार थी। बिश्नोई ने 17वें ओवर में आकर 29 रन खर्च कर दिए, जिसमें 2 नो-बॉल भी थी। इससे पहले भी उन्होंने नो-बॉल डाली थी। 3 बार एक जैसी गलती करना अनुशासन की कमी को दर्शाता है। मैच के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी माना कि यही ओवर टर्निंग पॉइंट था। ऐसे में संभावना है कि अगले मैच से स्पिनर को बाहर किया जा सकता है।