10वीं पास के बाद आईटीआई किया है, तो आपको सरकारी कंपनी में नौकरी पाने का मौका मिल रहा है। भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड (BHEL) ने फिटर, वेल्डर, टर्नर, मैकेनिस्ट, इलेक्ट्रीशयन, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक और फॉउंड्रीमैन के लिए आर्टिसन की जरूरत है। कंपनी इन पदों के लिए 660 पदों पर उम्मीदवारों की भर्ती कर रही है। जिसके लिए भर्ती का विज्ञापन भी जारी हो चुका है। आवेदन प्रक्रिया भी शुरू होने वाली है। बस अपने डॉक्यूमेंट्स तैयार कर लें।
भारत हैवी इलेक्ट्रिकल्स लिमिटेड आर्टिसन रिक्रूटमेंट 2027 के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए है। कैंडिडेट्स का चयन दो स्टेज के सेलेक्शन प्रोसेस के जरिए होगा। रिटन एग्जाम और स्किल टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के बाद मेरिट लिस्ट बनेगी। नौकरी पाने के लिए अभ्यर्थियों को इसी स्टेज से गुजरना होगा। वहीं फॉर्म भरने से पहले कैंडिडेट्स योग्यता, सैलरी,जॉइनिंग से जुड़ी डिटेल्स भी जरूर जान लें।
BHEL आर्टिसन भर्ती के लिए योग्यता
कैंडिडेट का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास की हो।
संबंधित सब्जेक्ट में नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट )NTC/ITI) के साथ नेशनल अप्रेंटिस सर्टिफिकेट )NAC) भी हासिल किया हो।
एनटीसी/ITI और NAC में जनरल/ओबीसी कैंडिडेट्स के मार्क्स 60 प्रतिशत और एससी/एसटी के 55 प्रतिशत तक होने चाहिए।
केवल फुल टाइम रेगुलर कोर्स ही मान्य होंगे।
जनरल/ईडब्ल्यूएस कैटेगिरी के कैंडिडेट्स की उम्र 27 साल तक होनी चाहिए। उम्र की गणना 1 अक्टूबर 2026 के आधार पर की जाएगी।
ऊपरी उम्र में एससी/एसटी को 5 साल, ओबीसी नॉन क्रीमी लेयर को 3 साल, पीडब्ल्यूबीडी को 10 साल से 15 साल की छूट मिलेगी।
एक्स सर्विसमैन को भी नियमानुसार छूट मिलेगी।
BHEL आर्टिसन वैकेंसी 2026 जरूरी डिटेल्स
सैलरी कितनी मिलेगी
चयनित होने के बाद कैंडिडेट्स एक साल तक बीएचईएल आर्टिसन टेंपरेरी बेस पर काम करेंगे । इस अवधि में अभ्यर्थियों को जॉइनिंग करते ही 24000 रुपये सैलरी हर महीने मिलेगी। इसके बाद रेगुलर होने के बाद उम्मीदवारों को 29500-65000 तक सैलरी और अन्य भत्ते, सुविधाएं मिलेंगी।
2 स्टेज में सेलेक्शन प्रोसेस
आर्टिसन ग्रेड 4 के पदों पर दो स्टेज में सेलेक्शन होगा। दोनों ही आपको क्लिर करने जरूरी होंगे।
कंप्यूटर बेस्ड एग्जामिनेशन: लिखित परीक्षा सीबीई मार्क्स के बेस्ड पर अभ्यर्थी स्किल टेस्ट के लिए शॉर्टलिस्ट होंगे। 1:3 के रेश्यो में अभ्यर्थी इसके लिए सेलेक्ट किए जाएंगे। रिटन टेस्ट क्वालिफाई करने के लिए अनारक्षित/ओबीसी कैंडिडेट्स को 40 प्रतिशत मार्क्स, एससी/एसटी, ओूीसी नॉन क्रीमी लेयर को 30 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
स्किल टेस्ट और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन: लिखित परीक्षा के बाद अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट भी पास करना होगा। इसके नंबर नहीं होंगे। लेकिन इसे क्वालिफाई करना जरूरी होगा। इसके बाद कैंडिडेट्स के डॉक्यूमेंट भी वेरिफाई किए जाएंगे।
आवेदन शुल्क कितना लगेगी?
बीएचईएल की इस भर्ती में आवेदन के लिए अनारक्षित/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी कैंडिडेट्स को 1072 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं रिजर्व कैटेगिरी के कैंडिडेट्स एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/ एक्स सर्विसमैन के लिए यह फीस 472 रखी गई है। फॉर्म भरने के दौरान ही आपको फीस की पेमेंट भी करनी होगी। तभी एप्लिकेशन फॉर्म स्वीकार होगा। इस भर्ती से जुड़ी अन्य किसी भी जानकारी के लिए अभ्यर्थी बीएचईएल की आधिकारिक वेबसाइट विजिट कर सकते हैं।