गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 24 नवंबर 2026 / तहसीलदार पेंड्रारोड के नेतृत्व में आज गौरेला स्थित लाल बंगला के सामने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं नगर पालिका परिषद गौरेला की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर बेजा कब्जा कर बनाए गए मकान एवं दुकान को हटाकर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।कार्रवाई के दौरान तहसीलदार पेंड्रारोड श्रीमती प्रीति शर्मा, थाना प्रभारी गौरेला सहित राजस्व, पुलिस बल एवं नगर पालिका परिषद गौरेला के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
लाल बंगला के सामने से हटाया गया अवैध अतिक्रमण
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 24 नवंबर 2026 / तहसीलदार पेंड्रारोड के नेतृत्व में आज गौरेला स्थित लाल बंगला के सामने अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। राजस्व विभाग, पुलिस विभाग एवं नगर पालिका परिषद गौरेला की संयुक्त टीम द्वारा मौके पर बेजा कब्जा कर बनाए गए मकान एवं दुकान को हटाकर...
छत्तीसगढ़ की ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज और विश्लेषण — gnews7.com पर।