नई दिल्ली: शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने भारत के चीफ जस्टिस सूर्यकांत के खिलाफ अवमानना मामले में फिजिकल पेशी के सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर कहा है कि जज के सामने सभी को सिर झुकाना पड़ता है। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा है कि जब उनकी बात नहीं सुनी जाती है तो आक्रोश जाहिर करना भी उनका अधिकार है। सुप्रीम कोर्ट ने 28 अक्टूबर,2026 को इस केस में उन्हें खुद पेश होने का आदेश दिया था।
'माय लॉर्ड के सामने सबको सिर झुकाना पड़ता है'
संजय राउत के खिलाफ सीजेआई सूर्यकांत पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सुप्रीम कोर्ट में अवमानना का मामला चल रहा है। पिछली सुनवाई में अदालत ने उनसे निजी तौर पर पेश होने के लिए कहा था। सुप्रीम कोर्ट में पेश होने से पहले संजय राउत ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा है कि इसी वजह से वे शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे की जयंती पर भी दिल्ली आए हैं।
सुप्रीम कोर्ट का आदेश है। सबको सिर झुकाना पड़ता है माय लॉर्ड के सामने। हम जाएंगे, अगर उनका फिजिकल अपीयरेंस का बुलावा आया है, समन आया है..आज बालासाहेब ठाकरे का स्मृति दिन है, जयंती है फिर भी हम यहां आए हैं।
संजय राउत, शिवसेना (यूबीटी) सांसद